एक्सप्लोरर

Electric Car Tips: हो जाएं सावधान, इलेक्ट्रिक कार दे सकती है धोखा, फॉलो करें ये ड्राइविंग टिप्स

Electric Car Driving Tips: इलेक्ट्रिक कार चलाते वक्त गाड़ी की रेंज से लेकर उसकी चार्जिंग तक का ध्यान रखना पड़ता है. इलेक्ट्रिक कार से बेहतर परफॉर्मेंस पाने के लिए कई बातों को अपनाना जरूरी है.

Electric Car Performance: भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है. लेकिन, इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद को लेकर लोगों के मन में एक डर अभी भी बना रहता है कि किसी भी ईवी को सिंगल चार्जिंग में ज्यादा-से-ज्यादा कितनी दूरी तक चलाया जा सकता है. इसी के साथ ही लंबी दूरी की यात्रा के दौरान ईवी चार्जिंग स्टेशन ढूंढने में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

लेकिन, ऐसा नहीं है कि इलेक्ट्रिक कार चलाने में आपको हमेशा धोखा ही मिलेगा. अगर आप बेहतर तरीके से ईवी गाड़ी ड्राइव करते हैं, तो आपकी कार भी सिंगल चार्जिंग में बेहतर रेंज दे सकती है. इलेक्ट्रिक कार से सिंगल चार्जिंग में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए कुछ बातों को फॉलो करना बहुत जरूरी है.

सही तरीके से कार ड्राइव करें

आप गैसोलीन पावर्ड कार चला रहे हों या किसी इलेक्ट्रिक कार से सफर कर रहे हों, अगर आप गाड़ी की स्पीड को बार-बार बदलते हैं, तो ज्यादा एनर्जी का प्रयोग होता है. वहीं इलेक्ट्रिक कार में ये एनर्जी बैटरी के रूप में खर्च होती है. अगर आप भीड़-भाड़ वाले इलाके में कार चला रहे हैं, तो तब भी कार को एक जैसी स्पीड से चलाने की कोशिश करें और पैडल को हार्ड पुश करने से बचें. आप स्पीड बार को जितना कम रखने की कोशिश करेंगे, तो आप उस स्पीड पर उतनी ही कम एनर्जी का प्रयोग कर पाएंगे.

पहले से करें रास्ता तय

किसी भी ट्रिप पर या लंबी दूरी की यात्रा के दौरान पहले से ही इस बात का निर्धारण कर लें कि किस रास्ते से आपको सफर तय करना है, क्योंकि गलत रास्ते पर जाने पर आपकी ईवी की बैटरी खर्च हो जाएगी. इसके साथ ही आपके रास्ते पर पड़ने वाले ईवी चार्जिंग स्टेशन का भी ध्यान रखें, जिससे गाड़ी की चार्जिंग खत्म होने का किसी भी तरह का डर आपके मन में न रहे.

क्लाइमेट कंट्रोल को करें सेट

क्लाइमेट कंट्रोल कार के केबिन को गर्म और ठंडा करने का काम करता है और कार का ये फीचर इस काम में सबसे ज्यादा एनर्जी का प्रयोग करता है. वहीं अगर ड्राइवर एनर्जी को बचाना चाहते हैं, तो इस फीचर को ऑफ कर सकते हैं. वहीं आजकल कुछ ईवी में इसमें ड्राइवर ओन्ली मोड का फीचर भी आ रहा है, जिससे पूरे केबिन की जगह ड्राइवर का एरिया की गर्म या ठंडा होता है.

ये भी पढ़ें

Ola Electric Scooter: इस ईवी कंपनी ने किया इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट पर कब्जा, मई 2024 में हुई दमदार बिक्री

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माइलेज में कौन है नंबर-1? Sierra, Creta या नई Duster
माइलेज में कौन है नंबर-1? Sierra, Creta या नई Duster
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget