एक्सप्लोरर

Diwali Car Care Tips: दिवाली का उत्सव आपकी गाड़ी के लिए न बन जाए तबाही, इन सावधानियों का रखें ख्याल 

एक छोटी सी चिंगारी कर सकती है तबाह, इस दिवाली ऐसे रखें अपनी कार का खयाल, पढ़ें पूरी खबर -

Car Safety on Diwali: वैसे तो दिवाली खुशियों और समृद्धि का त्योहार है, लेकिन चिंगारी और आग जैसी खतरनाक चीजें इस त्योहार का अभिन्न हिस्सा हैं. इसलिए इस दिन अपनी गाड़ी को खुले में रखना खतरे से खाली नहीं होता है. हालांकि किसी गाड़ी के बाहरी भाग में आग पकड़ना इतना आसान नहीं है क्योंकि इसको बनाने के लिए इस्तेमाल हुआ मैटेरियल जल्दी आग नहीं पकड़ता है. लेकिन फिर भी कई बार लोग ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिनका खामियाजा उन्हें अपनी गाड़ी के नुकसान के रूप में उठाना पड़ता है. आपके साथ ऐसा न हो इसलिए आपको कुछ सावधानियों का विशेष ख्याल रखना चाहिए. तो चलिए जानते हैं क्या हैं वे उपाय जिन्हें आपको दिवाली के मौके पर अपनाना चाहिए.  

ढककर न रखें वाहन 

दिवाली के दिन कभी भी अपनी गाड़ी को कवर या अन्य किसी चीज से ढककर न रखें. क्योंकि गाड़ी का कवर जल्दी आग पकड़ने वाले मेटेरियल से बना होता है. कवर लगा होने के कारण यह तुरंत आग पकड़ लेता है और इसके कारण आपकी गाड़ी में भी आग लग सकती है और यदि कार आग नहीं भी पकड़ती है तो आपकी पर आग के निशान पड़ सकते हैं. आग लगने से आपकी लाखों की गाड़ी राख हो सकती है इसलिए इसे दिवाली के दिन या तो किसी बंद स्थान पर पार्क करें या खुले स्थान में पार्क करते समय कवर का इस्तेमाल न करें. 

सीएनजी कारों का रखें विशेष ख्याल

यदि आपके पास कोई सीएनजी कार है तो और भी अधिक सावधान रहने की जरूरत है. क्योंकि सीएनजी, पेट्रोल के मुकाबले बहुत तेजी से आग पकड़ता है और कार में लगे सीएनजी टैंक में आग के साथ तेज धमाका भी हो सकता है. इस लिए इन्हें कवर से न ढकें और हो सके तो इन्हें ऐसी जगह पार्क करें जहां कोई भी आग और चिंगारी न पहुंच सके. यही सावधानी टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर के लिए भी अपनानी चाहिए. 

गाड़ी पर न जलाएं बत्ती-दीपक

दिवाली के दिन लोग हर स्थान और हर सामान की पूजा करते हैं, जिनमें गाड़ियों की पूजा भी शामिल है. ऐसे में गाड़ी की पूजा तक तो ठीक है लेकिन उसपर कोई दीपक या बत्ती जलता हुआ न छोड़ें, क्योंकि गलती से जलता हुआ दीपक गिर जाने से गाड़ी में आग भी लग सकती है.

यह भी पढ़ें :- खरीदना है लंबे रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, तो इन मॉडल्स पर कर सकते हैं विचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 सुरक्षित है या नहीं? अब देशभर के शोरूम पर मिलेगा हर सवाल का जवाब
E20 सुरक्षित है या नहीं? अब देशभर के शोरूम पर मिलेगा हर सवाल का जवाब
जाम में फंस गए तो कार चलाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, वरना क्लच हो जाएगा खराब
जाम में फंस गए तो कार चलाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, वरना क्लच हो जाएगा खराब
Driving Car With Slippers: चप्पल पहनकर कार चला सकते हैं या नहीं, क्या पुलिस काट सकती है चालान? 
चप्पल पहनकर कार चला सकते हैं या नहीं, क्या पुलिस काट सकती है चालान? 
बारिश में डूब गई कार तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा इंश्योरेंस
बारिश में डूब गई कार तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा इंश्योरेंस

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
Embed widget