एक्सप्लोरर

Citroen 7 Seater MPV: सिट्रोएन ला रही है एक 7 सीटर एमपीवी, इतनी होगी कीमत

यह नई 7 सीटर कार बाजार में रेनो ट्राइबर से मुक़ाबला करेगी. रेनो की इस कार में एक 1.0L पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 71 bhp की पॉवर जेनरेट करता है. इस कार की एक्स शोरूम कीमत 5.91 लाख रुपये है.

Citroen 7 Seater MPV: देश में बड़ी कारों की मांग बहुत रहती है. इसमें 7 सीटर एमपीवी कारों का सेगमेंट सबसे मजबूत है. इस सेगमेंट के कुछ पॉपुलर मॉडल्स की सेल सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक सेगमेंट की कुछ कारों से ज्यादा है. हालांकि बड़ी कार खरीदने के लिए अधिक बजट की जरूरत होती है, लेकिन इस सेगमेंट में सबसे सस्ता विकल्प Renault Triber है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत करीब 6 लाख रुपये से 8.63 लाख रुपये के बीच है. लेकिन अब इस कार के साथ ही अन्य मॉडल्स को भी टक्कर देने के लिए फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी सिट्रोएन जल्द ही देश में एक नई 7 सीटर एमपीवी लॉन्च करने वाली है. यह कार कंपनी के C3 हैचबैक पर आधारित होगी. जल्द ही इसी कार पर बेस्ड एक इलेक्ट्रिक कार भी बाजार में आने वाली है. कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार eC3 को अप्रैल तक और नई आने वाली 7 सीटर एमपीवी को इस साल के दूसरी छमाही में लॉन्च करने वाली है. तो चलिए जानते हैं क्या होगी इस एमपीवी की खासियत. 

सिट्रोएन 7-सीटर एमपीवी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लॉन्चिंग के बाद Citroen की नई 7-सीटर एमपीवी भारतीय बाजार में Renault Triber से सीधा मुकाबला करेगी. इस कार की कीमत एक सामान्य हैचबैक कार के समान है. Citroen के इस नई एमपीवी का नाम C3 Aircross हो सकता है. इस कार लुक सिट्रोएन सी3 से थोड़ा अलग होगा. इस कार में बंपर, फॉग लैंप असेंबली और फ्रंट ग्रिल सहित कई अन्य बदलाव देखने को मिलेंगे, जिससे इसका डिजाइन C3 से अलग दिखेगा. 

कैसा होगा पावरट्रेन?

सिट्रोएन अपनी इस नई एमपीवी में 1.2L, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल और 1.2L, 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का विकल्प देगी. यही समान इंजन C3 हैचबैक में भी देखने को मिलता है. इस कार में एक 10 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्पीड सेंसिटिव ऑटो डोर लॉक, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, 4 स्पीकर और रूफ रेल्स जैसी कई सुविधाएं देखने को मिलेंगी. इसकी कीमत भी काफी कम रहने की उम्मीद है.

रेनो ट्राइबर से होगा मुकाबला 

यह नई 7 सीटर कार बाजार में रेनो ट्राइबर से मुक़ाबला करेगी. रेनो की इस कार में एक 1.0L पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 71 bhp की पॉवर जेनरेट करता है. इस कार की एक्स शोरूम कीमत 5.91 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें :- जल्द ही देश में आने वाली हैं 20 लाख रुपये से कम कीमत वाली ये कारें, देखिए पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV खरीदने की सोच रहे हैं? कुछ दिन रुकिए, आ रही हैं 500KM+ रेंज वाली 3 नई कारें
EV खरीदने की सोच रहे हैं? कुछ दिन रुकिए, आ रही हैं 500KM+ रेंज वाली 3 नई कारें
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
पुरानी Victoris या नई Brezza कौन सी आपके लिए फायदे का सौदा, जान लीजिए काम की बात
पुरानी Victoris या नई Brezza कौन सी आपके लिए फायदे का सौदा, जान लीजिए काम की बात
पेट्रोल की टेंशन खत्म, ये हैं 2026 के सबसे ज्यादा माइलेज देने वाले स्कूटर्स
पेट्रोल की टेंशन खत्म, ये हैं 2026 के सबसे ज्यादा माइलेज देने वाले स्कूटर्स

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget