एक्सप्लोरर

Citroen New Car: अगले साल आएगी सिट्रोएन C3X क्रॉसओवर सेडान, होंडा सिटी से होगा मुकाबला 

Citroen C3 X Rival: इस नई सेडान का मुकाबला होंडा सिटी सेडान से हो सकता है, जिसमें एक 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ हाईब्रिड पावरट्रेन का भी विकल्प मिलता है.

Citroen C3 X: फ्रांस की वहां निर्माता कंपनी सिट्रोएन अगले साल भारतीय बाजार में एक नई क्रॉसओवर सेडान कार लॉन्च करने के लिए तैयार है. C3X, C3 हैचबैक और आगामी C3 एयरक्रॉस एसयूवी के बाद कंपनी के इंडिया स्पेसिफिक CMP मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाने वाला तीसरा प्रोडक्ट होगा. 

कैसी होगी नई सेडान?  

Citroen C3X का बिल्कुल नए डिजाइन के साथ को कंपनी की अन्य कारों से अलग होगा. सूत्रों के अनुसार, C3X फास्टबैक स्टाइलिंग और SUV जैसी हाई ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आएगी, जो सेडान सेगमेंट में बिल्कुल नया है.  

डिजाइन 

भारत आने वाली C3X सेडान की फ्रंट-एंड स्टाइलिंग C3 एयरक्रॉस की तरह ही होगी, लेकिन इसमें एक हेवी टेप रूफलाइन मिलेगा.  जो एक नॉचबैक-स्टाइल टेलगेट की ओर जाता है.  C3X में बहुत सारे SUV जैसे एलिमेंट्स होंगे, जैसे कि C3 एयरक्रॉस के समान ग्राउंड क्लीयरेंस, बड़े अलॉय व्हील और चारों ओर बंपी प्लास्टिक क्लैडिंग देखने को मिलेगी. C3X की लंबाई लगभग 4.3-4.4 मीटर हो सकती है और इसका व्हीलबेस C3 एयरक्रॉस एसयूवी के समान होगा.

इंटीरियर 

इसमें C3, eC3 और C3 एयरक्रॉस SUV के समान डैशबोर्ड और सीट डिजाइन देखने को मिल सकता है. इसमें C3 एयरक्रॉस से मिलते जुलते फीचर्स मिलने की उम्मीद है, जिसमें एक फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, डैशबोर्ड, स्टीयरिंग व्हील, सीटिंग और HVAC कंट्रोल शामिल हैं.

पावरट्रेन

C3X को मॉड्यूलर CMP प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा. इसमें सी3 के समान पावरट्रेन विकल्प मिलने की संभावना है, इसमें एकमात्र 1.2-लीटर, टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 110hp की पॉवर जेनरेट करता है. इसका एक इलेक्ट्रिक मॉडल भी आएगा, जिसे पेट्रोल मॉडल की लॉन्चिंग के बाद लाया जाएगा. 

कब होगी लॉन्च 

इस साल जुलाई-अगस्त तक कंपनी C3 एयरक्रॉस के ICE वर्जन और फरवरी 2024 में इसके इलेक्ट्रिक वर्जन के लॉन्च होने की संभावना है. इसलिए, C3X को जुलाई 2024 के आसपास आने की उम्मीद जताई जा रही है और इसके छह महीने बाद इस क्रॉसओवर सेडान का इलेक्ट्रिक वर्जन भी आने की संभावना है.

होंडा सिटी से होगा मुकाबला

इस नई सेडान का मुकाबला होंडा सिटी सेडान से हो सकता है, जिसमें एक 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ हाईब्रिड पावरट्रेन का भी विकल्प मिलता है.

यह भी पढ़ें :- मारुति लेकर आई तगड़ा डिस्काउंट ऑफर, सबसे किफायती कार पर मिल रही है भारी छूट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या प्राइवेट CNG गाड़ियों पर भी लग सकती है रोक, जानें कितना फैलाती हैं पॉल्यूशन?
क्या प्राइवेट CNG गाड़ियों पर भी लग सकती है रोक, जानें कितना फैलाती हैं पॉल्यूशन?
Public Transport Complaint: सरकारी बस में कंडक्टर ने ज्यादा किराया वसूला? यहां करें शिकायत
सरकारी बस में कंडक्टर ने ज्यादा किराया वसूला? यहां करें शिकायत
BMW i5 होगी सस्ती और लंबी, 669KM की मिलेगी रेंज
BMW i5 होगी सस्ती और लंबी, 669KM की मिलेगी रेंज
फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget