एक्सप्लोरर

Citroen India: अगले साल सिट्रोएन लाएगी कई नई कारें, एक इलेक्ट्रिक मॉडल भी होगा शामिल 

2024 के अंत से पहले, सिट्रोएन eC3 एयरक्रॉस को बाजार में ला सकती है. यह हाल ही में लॉन्च किए गए C3 एयरक्रॉस का इलेक्ट्रिक मॉडल है.

Citroen in 2024: वाहन निर्माता कंपनी सिट्रोएन के लिए 2023 काफी महत्वपूर्ण रहा है, क्योंकि इस साल कंपनी ने eC3 और C3 एयरक्रॉस जैसी कारें लॉन्च की है. 2024 में कंपनी की C3X हाई-राइडिंग सेडान और ऑल-इलेक्ट्रिक eC3 एयरक्रॉस एसयूवी लाने और C3 हैच और C3 एयरक्रॉस के लिए 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक वेरिएंट पेश करने की योजना है. आइए जानते हैं इन आने वाले मॉडल्स के बारे में. 

सिट्रोएन C3, C3 एयरक्रॉस ऑटोमेटिक्स

सिट्रोएन भारत में C3 हैचबैक और C3 एयरक्रॉस SUV के लिए Aisin-सोर्स्ड 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वेरिएंट ला सकती है. इससे कंपनी को सिट्रोएन के भारतीय पोर्टफोलियो में मौजूद महत्वपूर्ण खामियों को दूर करने में मदद मिलेगी. टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक को मौजूदा 110hp, 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के एडवांस थर्ड जेनरेशन मॉडल के साथ जोड़े जाने की संभावना है. जिसे सिट्रोएन स्थानीय तौर पर बनाएगी. 

सिट्रोएन C3X

भारत में सिट्रोएन की पांचवीं पेशकश के तौर पर एक मिड साइज सेडान C3X आएगी. जो फास्टबैक स्टाइल और एसयूवी के समान अधिक ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आएगी. हालांकि यह कीमत और साइज के मामले में हुंडई वरना, होंडा सिटी, स्कोडा स्लाविया और फॉक्सवेगन वर्टस के निचले वेरिएंट के साथ मुकबला करेगी. इसे हाई-राइडिंग, फास्टबैक जैसी सेडान सेगमेंट में अपकमिंग टाटा कर्व से टक्कर मिलेगी. C3, eC3 और C3 एयरक्रॉस के समान हैवी लोकलाइज्ड कॉमनमॉड्यूलर प्लेटफ़ॉर्म (CMP) के आधार पर, C3X में भी बहुत से समान फीचर्स मिलने की संभावना है. इसमें 110hp, 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के विकल्प में मौजूद होगा. बाद में इसका इलेक्ट्रिक वर्जन भी पेश किए जाने की संभावना है. इसे 2024 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है.

सिट्रोएन eC3 एयरक्रॉस

2024 के अंत से पहले, सिट्रोएन eC3 एयरक्रॉस को बाजार में ला सकती है. यह हाल ही में लॉन्च किए गए C3 एयरक्रॉस का इलेक्ट्रिक मॉडल है. सामान्य मॉड्यूलर प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित, C3 एयरक्रॉस के इलेक्ट्रिक वर्जन में बड़े आकार और वजन के कारण बड़ी बैटरी और मोटर का विकल्प मिल सकता है. जबकि फिलहाल eC3 हैचबैक में 29.2kWh बैटरी और 57hp इलेक्ट्रिक मोटर का उपयोग किया गया है.  पेट्रोल मॉडल की तरह, eC3 एयरक्रॉस को पांच और सात सीटों वाले लेआउट में पेश किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें :- 6 से 10 लाख रुपये की कीमत के बीच बाजार में उपलब्ध हैं ये शानदार कारें, देखिए पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?
CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?
Tata Tiago EV को मिलेगी नई चुनौती, 4.5 लाख रुपये की ये इलेक्ट्रिक कार मचा सकती है तहलका
Tata Tiago EV को मिलेगी नई चुनौती, 4.5 लाख रुपये की ये इलेक्ट्रिक कार मचा सकती है तहलका
अब कार में सिर्फ माइलेज नहीं, स्टाइल भी जरूरी, युवाओं में इन SUVs का बढ़ रहा क्रेज
अब कार में सिर्फ माइलेज नहीं, स्टाइल भी जरूरी, युवाओं में इन SUVs का बढ़ रहा क्रेज
15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है नई Mahindra Scorpio N, जानिए क्या हो सकता है खास?
15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है नई Mahindra Scorpio N, जानिए क्या हो सकता है खास?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget