एक्सप्लोरर

Citroen C3 Aircross Unveiled: सिट्रोएन ने किया सी3 एयरक्रॉस एसयूवी का खुलासा, हुंडई क्रेटा को मिलेगी टक्कर

Citroen Upcoming Car: इस कार के 5 सीटर वर्जन का मुकाबला सेगमेंट लीडर हुंडई क्रेटा से होगा, जिसमें एक डीजल और एक पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है. जल्द ही इसका फेसलिफ्ट वर्जन भी बाजार में आने वाला है.

Citroen C3 Aircross: फ्रांस की वाहन निर्माता कंपनी सिट्रोएन ने अपनी भारत में अपने चौथे प्रॉडक्ट को अनवील कर दिया है, जिसका नाम सिट्रोएन C3 एयरक्रॉस होगा. इस कार को 5 और 7- सीटर जैसे दो सीटिंग कॉन्फ़िगरेशन में पेश किया जाएगा. यह कार सिट्रोएन की सी3 हैचबैक पर आधारित है. लेकिन यह उससे अधिक बड़ी और अधिक स्पेस के साथ आएगी. इसकी लम्बाई 4 मीटर से अधिक होगी. यह कंपनी के पोर्टफोलियो में सी5 एयरक्रॉस के नीचे प्लेस की जाएगी. इसे इस साल त्योहारी सीजन के आसपास लॉन्च किया जा सकता है. यह कार लॉन्चिंग के बाद हुंडई क्रेटा, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, किआ सेल्टोस और टोयोटा हाइराइडर जैसी कारों को टक्कर देगी. इस कार की कीमत 9 से लाख रुपये के बीच होने की संभावना है. 

सिट्रोएन C3 एयरक्रॉस फीचर्स

हालांकि अभी C3 एयरक्रॉस का स्पेसिफिकेशन की डिटेल नहीं दी गई है, लेकिन इसमें वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ 10.2-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलने की संभावना है. साथ ही इसमें सेकेंड और थर्ड रो के लिए एसी वेंट्स, मल्टीपल ड्राइव मोड,  यूएसबी चार्जिंग स्लॉट, डे नाइट आईआरवीएम, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं.  

साथ ही इसमें सेफ्टी फीचर्स के तौर पर कई एयरबैग, पार्किंग सेंसर के साथ रियर व्यू कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड असिस्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम मिलने की उम्मीद है. 

सिट्रोएन C3 एयरक्रॉस पावरट्रेन

इसमें सी3 हैचबैक वाले 1.2L NA पेट्रोल इंजन के साथ एक 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन का भी विकल्प मिलने की संभावना है. ये क्रमशः 82PS/115Nm और 110PS/190Nm का आऊटपुट देने में सक्षम है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा.

हुंडई क्रेटा से होगा मुकाबला

इस कार के 5 सीटर वर्जन का मुकाबला सेगमेंट लीडर हुंडई क्रेटा से होगा, जिसमें एक डीजल और एक पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है. जल्द ही इसका फेसलिफ्ट वर्जन भी बाजार में आने वाला है.

यह भी पढ़ें- MG Comet EV Launched: किफायती कीमत पर पेश हुई एमजी कॉमेट इलेक्ट्रिक कार, टाटा टियागो से करेगी दो-दो हाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?
CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?
Tata Tiago EV को मिलेगी नई चुनौती, 4.5 लाख रुपये की ये इलेक्ट्रिक कार मचा सकती है तहलका
Tata Tiago EV को मिलेगी नई चुनौती, 4.5 लाख रुपये की ये इलेक्ट्रिक कार मचा सकती है तहलका
अब कार में सिर्फ माइलेज नहीं, स्टाइल भी जरूरी, युवाओं में इन SUVs का बढ़ रहा क्रेज
अब कार में सिर्फ माइलेज नहीं, स्टाइल भी जरूरी, युवाओं में इन SUVs का बढ़ रहा क्रेज
15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है नई Mahindra Scorpio N, जानिए क्या हो सकता है खास?
15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है नई Mahindra Scorpio N, जानिए क्या हो सकता है खास?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget