एक्सप्लोरर

Mercedes-Benz E-Class का नया अवतार, जानें इसकी खासियत और कीमत

ई-क्लास सबसे लोकप्रिय मर्सिडीज होने के साथ ही भारत में लॉन्च होने वाली पहली लग्जरी कार थी. अब, मर्सिडीज नई ई-क्लास को लेकर आई है जो कि बहुत से अपडेट्स के साथ है.

भारत में ई-क्लास सबसे ज्यादा बिकने वाली लग्जरी कारों में से एक है.यह सबसे लोकप्रिय मर्सिडीज होने के साथ ही भारत में लॉन्च होने वाली पहली लग्जरी कार थी. मर्सिडीज के लिए, ई-क्लास सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कार रही है.

अब, मर्सिडीज नई ई-क्लास को लेकर आई है जो कि बहुत से अपडेट्स के साथ  है. लुक की बात करें तो यह यंगर और स्लीकर लगती है. भारत में केवल लंबे व्हीलबेस संस्करण मिलते हैं और यह पीछे के दरवाजों के साथ विशाल दिखती है. इसका डिजाइन बहुत ही सुंदर है.

Mercedes-Benz E-Class का नया अवतार, जानें इसकी खासियत और कीमत

डिजाइन में बदलाव की बात करें तो इसमें नया हेडलैम्प और एक फ्रंट बम्पर शामिल है जबकि इसे नए टेल-लैंप भी मिले हैं जो बड़े हैं. मर्सिडीज ने नए रंग भी पेश किए हैं.

ई-क्लास में हमेशा से अंदर काफी स्पेस मिलता है. चौपर चालित मालिकों के लिए, ई-क्लास लेगरूम या हेडरूम के साथ सही विकल्प है. पीछे की सीटें 37 डिग्री तक के मेमोरी फंक्शंस के साथ आती हैं और पीछे की तरफ बहुत सारी तकनीक और लग्जरी हैं जिसमें सेंटर आर्मरेस्ट प्लस वायरलेस चार्जर शामिल है.

Mercedes-Benz E-Class का नया अवतार, जानें इसकी खासियत और कीमत

ई-क्लास में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ MBUX इंफोटेनमेंट सिस्टम है, इसे एलेक्सा और गूगल होम के साथ भी जोड़ा जा सकता है. इसमें बर्मास्टर ऑडियो सिस्टम, पैनोरामिक सनरूफ, एयर सस्पेंशन, सॉफ्ट क्लोज़ डोर, 360 डिग्री कैमरा और बहुत कुछ शामिल है.

अप-फ्रंट में नई ई-क्लास को एस-क्लास की तरह एक नया स्पोर्टियर स्टीयरिंग व्हील मिलता है जबकि इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए दो बड़े 12.3 इंच स्क्रीन हैं. इसमें नए इंटीरियर कलर हैं और डैश पर वुड ट्रिम की एक उत्तम दर्जे की परत का उपयोग किया जा रहा है. इसमें नई टच कैपेसिटी के साथ स्टीयरिंग कंट्रोल भी हैं.

Mercedes-Benz E-Class का नया अवतार, जानें इसकी खासियत और कीमत

इंजन विक्लपों की बात करें तो ई 200 पेट्रोल, ई 220 d और ई 350 d के रूप में हैं. E350d में स्पोर्टियर AMG लाइन है और यह फ्लैगशिप ट्रिम है. E200 चार सिलेंडर वाला 197hp पेट्रोल है जबकि E200d  चार सिलेंडर वाला वाला 194hp डीजल है। सबसे शक्तिशाली ई-क्लास 6-सिलेंडर डीजल है और यह 286hp वाला E350d है। एयर सस्पेंशन स्टैंडर्ड होने के कारण इस बड़ी कार को आसानी से गड्ढों पर चलाने में मदद मिलती है.

कीमत की बात करें तो E200 के लिए 63.6 लाख रुपये, 80.9 लाख रुपये E350d AMG लाइन के लिए है. ई-क्लास अब तक भारत में 46,000 से अधिक यूनिट्स बेच चुका है. एक लग्जरी कार के लिए, जो कि लंबे व्हीलबेस और लक्जरी सुविधाओं के साथ आती है, यह बहुत अधिक है.

यह भी पढ़ें:

Bajaj, TVS और Hero की माइलेज चैंपियन बाइक, कीमत 60 हजार से भी कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है Honda का बड़ा प्लान? भारत में ला सकती है 10 नई गाड़ियां
क्या है Honda का बड़ा प्लान? भारत में ला सकती है 10 नई गाड़ियां
पेट्रोल-डीजल से महंगा पड़ा EV का इंश्योरेंस क्लेम, खर्च 14% ज्यादा
पेट्रोल-डीजल से महंगा पड़ा EV का इंश्योरेंस क्लेम, खर्च 14% ज्यादा
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
Honda Elevate हुई और स्मार्ट, फीचर्स देख रह जाएंगे दंग
Honda Elevate हुई और स्मार्ट, फीचर्स देख रह जाएंगे दंग

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget