एक्सप्लोरर

REVIEW: जानें कैसी है Kia Sonet कॉम्पैक्ट SUV, कंपनी ने भारत में पेश की अपनी तीसरी सबसे चर्चित कार

किआ मोटर्स इंडिया ने भारत में आज अपनी नई पेशकेश किआ सॉनेट पर से पर्दा उठाया. नई सॉनेट को कुछ फर्स्ट-इन-सेगमेंट फीचर्स के साथ पेश किया गया है जिसमें 10.25 इंच की एचडी इन्फोटेनमेंट स्क्रीन शामिल है.

Kia Sonet Compact SUV Review: यहां आपको धोखा खाने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि यह वास्तव में Kia Sonet कॉम्पैक्ट SUV है जिसे आप एक महीने में अपने निकटतम किआ शोरूम में खरीद सकते हैं. ऐसा लग रहा है जैसे किआ ने हाल ही में अपना कॉन्सेप्ट टैग किया सॉनेट से हटा दिया, जिसे हमने कुछ महीने पहले ही ऑटो एक्स्पो में देखा था, जो उस दौरान एक फ्यूचरिस्टिक लुक वाली SUV लग रही थी. इसमें कोई दो राय नहीं कि सॉनेट ठीक सेल्टोस की तरह कमाल की लग रही है जहां लुक्स इसकी यूएसपी है. आगे की तरफ बहुत सी गढ़ी हुई लाइन्स हैं और किआ ग्रिल हेडलैम्प्स के साथ अच्छी तरह से इंटीग्रेटेड है. पूरा एसयूवी प्रभाव देने के लिए सॉनेट के सामने आपको बेहतरीन व्हील आर्जेस मिलते है जिनमें शानदार डिजाइन वाले एलॉय लगे हैं. सामने की तरफ आपको एम्पल क्लेडिंग और स्किड प्लेट भी देखने को मिलते हैं जो ओवरऑल डिजाइन के साथ बिल्कुल फिट बैठते हैं.

REVIEW: जानें कैसी है Kia Sonet कॉम्पैक्ट SUV, कंपनी ने भारत में पेश की अपनी तीसरी सबसे चर्चित कार

साइड और रियर अधिक दिलचस्प है क्योंकि हम छोटे लेकिन अच्छी तरह से डिज़ाइन किए गए टेल-लैंप को पसंद करते हैं. इसके साथ ही टेल लैंप को जिस तरह से एक दूसरे के साथ कनेक्टिंग लाइट मैकेनिसम के साथ जोड़ा गया है वो भी काफी साफ- सुथरा है. ऐसे में सॉनेट को जब आप पीछे से देखते हैं तो ये काफी बड़ी दिखती है. यहां आप अगर एक और चीज पर गौर करेंगे तो आपको दिखेगा कि रियर स्लोप्स और सी पिलर को रियर ग्लास के साथ इंटिग्रेट किया गया है जो काफी जबदरदस्त है. किआ आपको यहां टेकलाइन और जीटीलाइन के साथ कई सारे कलर ऑप्शन भी देता है. हमें यहां इस एसयूवी की पेंट क्वालिटी भी काफी लाजवाब लगी.

REVIEW: जानें कैसी है Kia Sonet कॉम्पैक्ट SUV, कंपनी ने भारत में पेश की अपनी तीसरी सबसे चर्चित कार

हम सेल्टोस केबिन डिजाइन और इसकी लंबी फीचर्स की सूची से प्रभावित हुए हैं. जब इसे लॉन्च किया गया था तो सॉनेट को लेकर बहुत सारी उम्मीदें थीं. सॉनेट का इंटीरियर काफी बेहतरीन ढंग से डिजाइन किया गया है जहां आपको सेल्टोस की तरह हाई स्टैंडर्ड तो नहीं लेकिन एक अच्छी क्वालिटी जरूर मिलती है. केबिन लेआउट ठीक एक समान ही है जहां बीच में एक बड़ी सी टच स्क्रीन दी गई है तो वहीं सेंटर कंसोल का लेआउट भी काफी अच्छे तरीके से बिछाया गया है. किआ ने यहां प्रीमियम फीनिश का इस्तेमाल किया है जिसे आप स्टीयरिंग कंट्रोल्स और कुछ स्विच में देख सकते हैं. ये तमाम चीजें आपके माहौल को और शानदार बनाती है. यहां GTline आपको पूरे काले रंग में मिलता है तो वहीं Techline डुअल टोन कलर स्कीम के साथ आता है.

REVIEW: जानें कैसी है Kia Sonet कॉम्पैक्ट SUV, कंपनी ने भारत में पेश की अपनी तीसरी सबसे चर्चित कार

सॉनेट को 4.2 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पैनल मिलता है जो आपके सामने एक स्पष्ट बड़ी स्क्रीन के माध्यम से सारी जानकारी देता है. इसमें नेविगेशन टर्न-बाय-टर्न है. हाई लाइन टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और मल्टी ड्राइव मोड्स और ग्रिप कंट्रोल आदि दिया गया है. 10.25 पर पर सेंटल टच स्क्रीन सबसे बड़ी है और इसका डिस्प्ले और उपयोग बेहद शानदार है. नीचे आपको वेंटिलेटेड सीट्स और क्लाइमेट कंट्रोल के लिए स्विच मिलते हैं. अन्य फीचर्स में सनरूफ, वायरस प्रोटेक्शन के साथ एयर प्यूरीफायर, एम्बिएंट लाइटिंग के साथ बोस ऑडियो, यूवीओ कनेक्टेड टेक, वायरलेस चार्जिंग, रियर व्यू कैमरा के साथ फ्रंट / रियर पार्किंग सेंसर आदि हैं.

REVIEW: जानें कैसी है Kia Sonet कॉम्पैक्ट SUV, कंपनी ने भारत में पेश की अपनी तीसरी सबसे चर्चित कार

Kia Sonet 4m लंबाई के नीचे एक कॉम्पैक्ट SUV है, इस तरह इसमें जगह थोड़ा कॉम्पैक्ट है. हालाँकि इसके अंदर बहुत अधिक दिक्कत महसूस नहीं होती है और यह एक विस्तृत रूप से फैमिली कॉम्पैक्ट SUV है. पीछे की सीटें दो यात्रियों को आराम से ले जा सकती हैं, हालांकि लेगरूम बेहतर हो सकता था. हमें बड़े डोर पॉकेट्स पसंद हैं जो पानी की बोतलों को फिट कर सकते हैं. इसमें सेंट्रल स्टोरेज स्पेस अच्छा है. सनरूफ की उपस्थिति केबिन को हवादार बनाती है और डुअल- टोन इंटीरियर्स सभी काले रंग की तुलना में अधिक बड़े महसूस होते हैं.

REVIEW: जानें कैसी है Kia Sonet कॉम्पैक्ट SUV, कंपनी ने भारत में पेश की अपनी तीसरी सबसे चर्चित कार

सॉनेट 1.2l पेट्रोल और 1.0 टर्बो पेट्रोल के साथ आएगा, जबकि 1.5l डीजल भी होगा. टर्बो पेट्रोल में DCT विकल्प के साथ iMT क्लचलेस मैनुअल मिलेगा. स्पोर्टी जीटी लाइन में प्रमुख स्पोर्टी वेरिएंट के रूप में डीसीटी होगा. आश्चर्य की बात यह है कि किआ डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक भी देगी. एक मैनुअल गियरबॉक्स मानक है. किआ जल्द ही सॉनेट लॉन्च करेगा और सेल्टोस की तरह ही, आक्रामक कीमत भी होगी जहां जहां यह हुंडई वेन्यू या टाटा नेक्सॉन जैसे अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वियों के नजदीक पहुंचेगा.

REVIEW: जानें कैसी है Kia Sonet कॉम्पैक्ट SUV, कंपनी ने भारत में पेश की अपनी तीसरी सबसे चर्चित कार

एक तरफ सॉनेट के प्रतिद्वंद्वी जहां लंबे हैं, किआ ने अपना होमवर्क अच्छे लुक और लंबी फीचर सूची के साथ किया है जबकि इंटीरियर या इंजन / गियरबॉक्स कॉम्बिनेशन कार को एक आकर्षक पैकेज बनाता है. यदि आप एक कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीद रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप इसे एक बार देख लें क्योंकि यह त्योहारी सीजन की शुरुआत में ही आ रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
आपकी गाड़ी का PUC वैलिड है या नहीं? फोन पर ऐसे करें चेक
आपकी गाड़ी का PUC वैलिड है या नहीं? फोन पर ऐसे करें चेक
भारत में लॉन्च होते ही SOLD OUT हुई Ducati Formula 73, जानें कीमत?
भारत में लॉन्च होते ही SOLD OUT हुई Ducati Formula 73, जानें कीमत?
Skoda की कारों पर बंपर ऑफर, Kushaq से Slavia तक 90000 का फायदा
Skoda की कारों पर बंपर ऑफर, Kushaq से Slavia तक 90000 का फायदा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget