एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki पर CCI ने लगाया 200 करोड़ रुपये का जुर्माना, ये है वजह

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी पर CCI ने 200 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही कंपनी को ये आदेश भी दिए हैं कि ये फाइन 60 दिनों के अंदर भरना होगा. जानिए कंपनी पर इतना फाइन क्यों लगा है.

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी को तगड़ा झटका लगा है. दरअसल कंपटीशन कमिशन ऑफ इंडिया (CCI) ने डीलर डिस्काउंट पॉलिसी के तहत कंपनी पर 200 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही मारुति सुजुकी को CCI ने  डिलर डिस्काउंट संबंधित एंटी-कंपटीटिव प्रैक्टिस को बंद करने के लिए कहा है. कंपनी पर आरोप थे कि वह डीलर्स द्वारा ग्राहकों को ज्यादा डिस्काउंट देने से रोकती है. वहीं जांच के बाद CCI ने ये कार्रवाई की है. यही नहीं कंपनी को ये फाइन 60 दिन में भरना होगा. 

2017 में सामने आया था मामला
दरअसल साल 2017 में CCI को एक डीलर ने मेल कर इसकी शिकायत की थी. इस मेल के आधार पर आयोग ने इस मामले को संज्ञान में लिया. ई-मेल में डीलर ने कंपनी पर आरोप लगाया गया था कि मारुति सुजुकी इंडिया की बिक्री नीति उपभोक्‍ताओं के हितों में नहीं है. साथ ही ये प्रतिस्‍पर्धा कानून 2002 के प्रावधानों के भी खिलाफ है. 

60 दिन में भरना होगा फाइन
CCI ने जांच के आधार पर एक आदेश जारी किया. जिसमें मारुति को इस तरह के काम बंद करने के लिए कहा गया. साथ ही ये भी कहा गया है कि कंपनी पर जो जुर्माना लगाया गया है उसे 60 दिनों के अंदर ही भरना होगा. 

प्रोडक्शन में हुआ इजाफा
वहीं मारुति सुजुकी ने हाल ही में बताया था कि जुलाई के महीने में कंपनी के प्रोडक्शन में 58 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. मारुति ने जुलाई में 1,70,719 यूनिट्स का प्रोडक्शन किया है. वहीं अगर पिछले साल की बात करें तो कंपनी ने जुलाई 2020 में 1,07,687 यूनिट्स का प्रोडक्शन किया था.  

ये भी पढ़ें

Tata Motors इस फेस्टिव सीजन लॉन्च करेगी मिनी SUV Punch, जानें कितनी होगी कीमत

Tesla का ये मॉडल भारत की सड़कों पर आया नजर, जानें कब होगी लॉन्चिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दिन में कितनी कमाई करके देती है लग्जरी बस, कितना होता है खर्चा?
एक दिन में कितनी कमाई करके देती है लग्जरी बस, कितना होता है खर्चा?
ट्रैवल बिजनेस में करनी है एंट्री, जानिए कितने रुपये की आएगी एक वॉल्वो बस?
ट्रैवल बिजनेस में करनी है एंट्री, जानिए कितने रुपये की आएगी एक वॉल्वो बस?
हाईवे पर कार चलाने का तरीका बदलेगा, टोल में आएगा बदलाव
हाईवे पर कार चलाने का तरीका बदलेगा, टोल में आएगा बदलाव
आ रही है नई Fortuner, लुक से फीचर्स तक सब नया
आ रही है नई Fortuner, लुक से फीचर्स तक सब नया

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जोहरान ममदानी ने नवरात्रि पर किया गरबा, पहुंचे मंदिर और लिया आशीर्वाद- Video
जोहरान ममदानी ने नवरात्रि पर किया गरबा, पहुंचे मंदिर और लिया आशीर्वाद- Video
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
How To Clean Granite Countertops: किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
Embed widget