एक्सप्लोरर

Car Tips: ये पांच आदतें आपकी गाड़ी की उम्र को कर देती हैं कम, कहीं आप तो नहीं करते ऐसा?

कार ड्राइविंग करते समय हम अक्सर ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो दिखने में गलती नहीं लगती लेकिन इससे कार की उम्र काफी कम हो सकती है. आज हम आपको इन्हीं छोटी-छोटी गलतियों के बारे में बता रहे हैं.

चाहे आप पुराने और एक्सपीरिएंस ड्राइवर हों या फिर आपने नई-नई कार चलाना सीखी हो, जानें अनजानें में आपसे कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जिनकी वजह से आप खुद ही अपनी गाड़ी का नुकसान कर रहे होते हैं. इससे आपकी कार की लाइफ कम होती है. आज हम आपको ऐसी ही कुछ गलतियों से आगाह करवाना चाहते हैं जिससे आपको किसी तरह का नुकसान न हो. तो चलिए जानते हैं वे कौनसी पांच मिस्टेक्स हैं.

गियर बॉक्स पर न रखें हाथ
अक्सर लोग अपने ड्राइविंग के दौरान अपना एक हाथ गियर पर रखे होते हैं, देखने में ये भले ही बहुत नॉर्मल लगता हो लेकिन इससे गाड़ी को कितना नुकसान होता है, ये जानकर आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल कार का गियर लिवर शिफ्टिंग रेल्स के ऊपर दिया होता है और ट्रांसमिशन के अंदर मौजूद शिफ्टिंग फॉक्स एक गियर से दूसरे गियर में शिफ्ट होने के लिए तैयार रहती हैं, ऐसे में अगर आप गियर के ऊपर हाथ रखते हैं तो शिफ्टिंग रेल्स नीचे दब जाती हैं और गियर बॉक्स को काफी नुकसान पहुंचता है.

तुरंत बंद न करें इंजन
आजकल जो कारें लॉन्च हो रही हैं उनमें पावर बूस्ट करने के लिए टर्बो चार्जर का इस्तेमाल किया जाता है, जो कि इंजन से कई ज्यादा rpm पर घूम रहे होते हैं, ऐसे में इनका तापमान बहुत ज्यादा हो जाता है. अगर आप इंजन को फौरन बंद कर देंगे तो इंजन पर असर पड़ सकता है. जब भी आप अपनी मंजिल पर पहुंच जाएं तो कम से 20 से 30 सेकेंड के बाद ही इंजन को बंद करें. हालांकि इसकी ज्यादा जरूरत तब होती है जब आप लॉन्ग ड्राइव करके आ रहे हो.

सही स्पीड पर करें सही गियर का यूज
अगर लोग ड्राइविंग के दौरान स्पीड ब्रैकर आने पर गाड़ी को स्लो कर लेते हैं और उसके निकलने के बाद उसी गियर में एक्सीलरेट कर लेते हैं. इससे इंजन पर वही स्पीड लाने के लिए काफी दबाव पड़ता है. जिससे सिलेंडर हैड, गियर और क्लच के खराब होने का खतरा होता है. इससे बचने के लिए आपको स्पीड स्लो होने के बाद सही गियर का इस्तेमाल करना चाहिए.

क्लच को न समझें फुट्रेज
कार चलाते समय कभी भी लगातार क्लच या फिर ब्रेक पर पैर नहीं रखना चाहिए, इससे क्लच और ब्रेक पैड्स जल्दी ही घिस जाते हैं और खर्चा बढ़ जाता है. इसलिए ड्राइविंग के दौरान कभी भी ये गलती न करें.

सिग्नल पर करें हैंडब्रेक का इस्तेमाल
अक्सर लोग सिग्नल पर गाड़ी रोकते हैं या फिर फोन पर बात करने के लिए कार रोकते हैं तो क्लच को प्रेस ही रखते हैं. इससे इंजन और क्लच पर काफी दबाव पड़ता है. इसलिए आपको चाहिए कि गाड़ी को न्यूट्रल कर लें और हैंडब्रेक का यूज कर लें.

ये भी पढ़ें

Car Tips: कार चलाना सीख रहे हैं तो क्लच कंट्रोल समेत जानें ये 5 जरूरी बातें, आसान होगी ड्राइविंग

Car Dents: कार के डेंट को आसानी से घर पर किया जा सकता है ठीक, ये हैं 3 आसान तरीके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget