एक्सप्लोरर

Car Tips: गर्मी में कार को ऐसे रखें कूल और फिट, अपनाएं ये जरूरी पांच टिप्स

गर्मी के मौसम में कार जल्दी गर्म हो जाती है, ऐसे में कार की ज्यादा केयर की जरूरत होती है. अगर आप भी अपनी कार को कूल और फिट बनाना चाहते हैं तो इन टिप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.

देशभर में गर्मी से पारा दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है. अभी तो ये सिर्फ शुरुआत है. ऐसे में केयर की बहुत ज्यादा जरूरत है. गर्मी के मौसम में अगर आप अपने साथ-साथ अपनी कार को कूल और फिट रखना चाहते हैं तो उसके लिए जरूरी है अपनी कर की सही देखभाल करना. आज हम आपको कुछ जरूरी टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप अपनी कार को गर्मियों में कूल और फिट रख सकते हैं.

सबसे पहले करवाएं AC सर्विस
गर्मी के इस मौसम में सबसे पहले आपको अपनी कार के AC की सर्विस जरूर करा लेनी चाहिए और अगर AC ठीक से कूलिंग नहीं कर रहा है तो इसकी गैस को चैक करा लेना चाहिए. साथ ही रेडिएटर को क्लीन करवा लेना भी बेहतर होगा. ये सब होने के बाद AC बेहतर कूलिंग देगा साथ ही लाइफ भी बढ़ेगी. AC की सर्विस हमेशा ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर से ही करवानी चाहिए. 

कूलेंट करें चेक
गर्मी में कार जल्दी गर्म हो जाती है, लेकिन कूलेंट की मदद से इंजन ठंडा रहता है, ऐसे में कार में कूलेंट की मात्रा एकदम सही होनी चाहिए. कूलेंट के कम होने से इंजन गर्म होकर बंद पड़ सकता है. आप कार में कूलेंट की एक्स्ट्रा बोटल रख सकते हैं.

रेडिएटर की सफाई है जरूरी
समय-समय पर रेडिएटर के साथ लगे फैन को भी चेक करते रहें. कई बार फैन के न चलने पर गाड़ी गर्म होकर बंद पड़ जाती है और बीच रास्ते में ही खड़ा होना पड़ता है. इसलिए इसकी जांच बेहद जरूरी होती है.

इंजन ऑयल को जरूर करें चेक
कार के लिए इंजन ऑयल सबसे अहम होता है, इसलिए सर्विस के दौरान इंजन ऑयल जरूर चेंज करवा लें. कई बार इंजन ऑयल सूख जाता है या फिर काला पड़ जाता है जिसकी वजह से चिकनापन कम हो जाता है, जिससे गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचता है और गाड़ी गर्म भी होने लगती है.

ऑयल फिल्टर
अगर कार की सर्विस कराने जा रहे हैं तो इंजन ऑयल चेंज कराते समय ऑयल फिल्टर को भी बदलवा लेना बेहतर होता है. ऐसा करने से आपकी कार की सेहत अच्छी रहती है और सफर में किसी तरह की परेशानी नहीं आती है. 

ये भी पढ़ें

Car चलाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, फ्यूल की होगी बचत

कार सर्विसिंग का नहीं देना चाहते है ज्यादा बिल तो इन बातों का रखें खास ख्याल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maruti e Vitara कितनी सुरक्षित? क्रैश टेस्ट में मिले 4 स्टार
Maruti e Vitara कितनी सुरक्षित? क्रैश टेस्ट में मिले 4 स्टार
कार में आएगा 'ब्लैक बॉक्स', हादसे के बाद खुलेगा पूरा राज
कार में आएगा 'ब्लैक बॉक्स', हादसे के बाद खुलेगा पूरा राज
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा आसान! खत्म हो सकती है पता बदलने की फीस
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा आसान! खत्म हो सकती है पता बदलने की फीस
ट्रेन की तरह बस में कहां होता है इमरजेंसी ब्रेक, कैसे करता है काम?
ट्रेन की तरह बस में कहां होता है इमरजेंसी ब्रेक, कैसे करता है काम?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget