एक्सप्लोरर

Car Tips: प्रेग्नेंसी के दौरान करनी पड़ रही है ड्राइविंग तो इन बातों का जरूर रखें ख्याल

प्रेग्नेंसी के दौरान अगर कार ड्राइव करनी हो या बगल वाली सीट पर बैठना हो तो सीट बेल्ट को सही तरीके से लगाना बेहद जरूरी है. सीट बेल्ट की सही पोजिशन का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है.

प्रेग्नेंसी के दौरान वैसे तो हर समय खुदका काफी ध्यान रखना होता है बहुत सी सावाधानियां बरतनी होती हैं लेकिन ड्राइविंग करते समय इस अवस्था में बहुत ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत होती है. प्रेग्नेंसी के शुरूआती दिनों में जब किसी महिला को कार ड्राइव करनी पड़ जाए तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखने की जरूरत है. ऐसी हालत में कार में उठना-बैठने का तरीका काफी अहम होता है और सबसे अहम होता है सीट बेल्ट लगाना. आज हम आपको इस रिपोर्ट में बताएंगे कि प्रेग्नेंसी के दौरान अगर आपको ड्राइव करनी पड़ जाए आपको तो किन-किन बातों का ध्यान बेहद ख्याल रखना है.

गढ्ढे में न चलाएं कार
प्रेग्नेंसी के दौरान ड्राइविंग करते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि कार समतल जगह पर ही चलाने की कोशिश की जाए. इस दौरान किसी भी प्रकार के गड्ढे से काफी नुकसान पहुंच सकता है. इसके अलावा गाड़ी की स्पीड भी बहुत कम रखें, जिससे किसी भी आपातकाल के समय कार को आसानी से रोका जा सके. 

ऐसे लगाएं सीट बेल्ट  
प्रेग्नेंसी के दौरान अगर कार ड्राइव करनी हो या बगल वाली सीट पर बैठना हो तो सीट बेल्ट को सही तरीके से लगाना बेहद जरूरी है. सीट बेल्ट की सही पोजिशन का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है. सीट बेल्ट को एब्डॉमिनल से नीचे होना चाहिए जबकि कंधो के बगल से गुजरने वाला सीट बेल्ट सीने के बीच निकालें.

स्टीयरिंग व्हील से बनाएं दूरी
गाड़ी ड्राइव करते समय कोशिश करें की स्टेरिंग व्हील से दूरी बनाए रखें, ताकि गाड़ी चलाते वक्त पेट पर किसी तरह का दबाव महूसस न हो. इतना ही नहींआप अपनी सहूलियत के हिसाब कार की सीट को आगे-पीछे भी कर सकते है. क्योंकि अगर कोई हादसा यदि होता है और एयरबैग खुलता है तो उसका सीधा दबाव आपके पेट पर नहीं आएगा.

कमर के पीछे सपोर्ट जरूर लगाएं
अक्सर प्रेग्नेंसी के दौरान कमर से जुड़ा दर्द परेशान करता है, ऐसे में अगर ड्राइविंग करने की नौबत आ जाए तो ऐसे में कमर को सपोर्ट देने के लिए एक तकिया आप लगा सकते हैं. इसलिए कार में हमेशा एक तकिया जरूर रखें.

लंबा सफर करने से बचें
जहां तक संभव हो प्रेग्नेंसी के दौरान लंबी यात्रा करने से बचें, खासकर जब डिलिवरी की तारीख नजदीक हो. यदि शुरूआती दिनों में अगर जाना जरूरी हो तब सफर के दौरान कुछ देर के लिए एक ब्रेक लें, इसके लिए आप पैरों को फैलाएं, ऐंकल को घुमाएं और पैर के अंगूठे को हिलाएं, ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा.

ये भी पढ़ें

Car Maintenance: कार में अगर लगवाई ये चीजें तो आपको पहुंच सकता है नुकसान, जानें इनके बारे में

देश में मारुति की इस माइक्रो SUV की तेजी से बढ़ी मांग, जानिए क्या है इसकी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget