एक्सप्लोरर

Car Tips: गर्मी के मौसम में जरूर अपनाएं कार ड्राइविंग और मेंटेनेंस से जुड़े ये टिप्स, नहीं होगी कोई परेशानी 

अगर आप भी गर्मी के मौसम में कार से ज्यादा सफ़र करते हैं तो यह खबर आपके काम की है आज हम आपको कुछ जरुरी टिप्स एंड ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके सफर का आनंद उठा पायेंगे.

Car Tips for Summer Season: गर्मी के मौसम में अक्सर कार चलाना काफी मुश्किलों भरा होता है. गर्म मौसम किसी भी यात्रा को कठिन बना सकता है. ऐसे मौसम में वाहन चलाते समय आपको आगे की सड़क पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है. इस मौसम में ड्राइविंग के दौरान आपको अधिक परेशानी न हो, इसलिए आज हम आपको यहां गर्मियों के मौसम के लिए कुछ ड्राइविंग और मेंटेनेंस टिप्स बताने जा रहे हैं.

बैटरी का रखें ख्याल 

कार की बैटरी हुड के नीचे होती है, और धूप में यह अधिक गर्म हो जाती है. अधिक तापमान और गाड़ी में अधिक कंपन के कारण, कार की बैटरी को नुकसान पहुंच सकता है. इसमें आंतरिक रूप से टूट फूट या अन्य समस्या हो सकती है. ऐसी स्थिति से बचने के लिए यह जरूर चेक कर लें कि बैटरी अपने स्थान पर अच्छी तरह कसी हुई हो, और अगर ऐसा नहीं है तो कोशिश करें कि गाड़ी में कम से कम वाइब्रेशन हो. ज्यादा गर्मी के कारण बैटरी फ्लूड को वेपराइज्ड कर सकता है, जिसे इसके टर्मिनल्स पर जंग लग सकती है.  

फ्लूड लेवल

कार को ठंडा रहने में मदद करने के लिए कई फ्लूड का इस्तेमाल किया जाता है. ओवरहीटिंग को रोकने के लिए कार में सभी फ्लूड के लेवल को मेंटेन रखने की आवश्यकता होती है. इसलिए इंजन ऑयल के साथ साथ गाड़ी के अन्य फ्लूड की भी समय समय पर जांच करते रहना चाहिए.  

टायर प्रेशर

कार के टायर अत्यधिक गर्मी के कारण टायर के प्रेशर में भी बदलाव आता है, जिसे मेंटेंन करना बहुत जरूरी है. इसलिए गाड़ी के टायर प्रेसर को मेंटेन रखना बहुत जरूरी होता है. वर्ना गाड़ी का टायर चलते चलते कभी भी फट सकता है. 

साथ रखें इमरजेंसी किट

आपको हर मौसम में अपनी कार में इमरजेंसी किट जरूर साथ रखना चाहिए, जिसमें आप हल्के सूती कपड़े से अपनी दवाएं, पानी की बोतल, और फर्स्ट एड मेडिकल सामग्री को रखें. ये सभी सामान आपके शहर से बाहर गाड़ी ले के दौरान लंबी यात्रा में काम आ सकते हैं. 

बच्चों को लेकर रहें सतर्क 

कभी-कभी, माता-पिता अपने बच्चों को कार की पिछली सीट पर बैठाकर, गाड़ी बंद करके अपने काम से चले जाते हैं या शॉपिंग करने लगते हैं. गर्मी में यह खतरनाक हो सकता है. गर्मी के मौसम में कभी भी बंद गाड़ी में बच्चों को छोड़कर नहीं जाना चाहिए, क्योंकि अधिक धूप के कारण गाड़ी का तापमान बाद सकता है, जिससे बच्चों को सांस लेने में दिक्कत हो सकती है. 

फ्यूल का रखें ध्यान 

गर्मी के मौसम में ड्राइविंग के समय अधिकतर एसी ऑन रहता है, जिससे फ्यूल खपत बढ़ जाती है. इसलिए कहीं भी लंबी दूरी पर निकलने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आपकी गाड़ी में पर्याप्त मात्रा में फ्यूल है.  

विंडस्क्रीन को रखें साफ 

गर्मी में विंडस्क्रीन को बार-बार साफ करते रहें, जिससे वहां कोई भी खरोंच, डेंट या दरार न रहे. क्योंकी सूरज की रोशनी किसी एक निश्चित एंगल पर पड़ने पर तेज चकाचौंध पैदा कर सकती है, जिससे ड्राइविंग से ध्यान भटक सकता है.  

ओवरहीटिंग

अगर आपकी कार चलते चलते अधिक गर्म हो गई है तो इसे हल्के में न लें और तुरंत अपनी गाड़ी को थोड़ी देर के लिए किसी छाए वाले स्थान पर रोकें.

यह भी पढ़ें :- कार खरीदते समय अपनी सैलरी का रखें ध्यान, बजट बनाने के लिए अपनाएं ये गणित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरानी सरकारी गाड़ियों पर बड़ा अपडेट, स्क्रैपिंग नीति में बदलाव
पुरानी सरकारी गाड़ियों पर बड़ा अपडेट, स्क्रैपिंग नीति में बदलाव
TVS परिवार में बड़ा विवाद, संपत्ति बंटवारे को लेकर क्यों मचा घमासान?
TVS परिवार में बड़ा विवाद, संपत्ति बंटवारे को लेकर क्यों मचा घमासान?
29 kmpl Mileage वाली SUV की एंट्री, सिर्फ ₹21,000 में Booking
29 kmpl Mileage वाली SUV की एंट्री, सिर्फ ₹21,000 में Booking
MG Windsor का नया पत्ता खुला, Indulge Edition में क्या है खास?
MG Windsor का नया पत्ता खुला, Indulge Edition में क्या है खास?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
Embed widget