एक्सप्लोरर

GST 2.0 ने बदली ऑटो इंडस्ट्री की तस्वीर! कार सेल हुई दोगुनी, वित्त मंत्री ने बताया आंकड़ा

GST 2.0 लागू होने के बाद भारत में कारों की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखा गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अनुसार, बिक्री दोगुनी होकर 5 लाख यूनिट्स तक पहुंची है और यह आंकड़ा 7 लाख तक जा सकता है.

भारत सरकार की ओर से 22 सितंबर 2025 को लागू किए गए GST 2.0 का असर अब साफ दिखाई देने लगा है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि नई जीएसटी दरों के लागू होने के बाद से कार सेल्स दोगुनी हो गई हैं और अब तक यह आंकड़ा 5 लाख यूनिट्स तक पहुंच चुका है. वित्त मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि 22 सितंबर,2025 से लेकर दीपावली तक वाहन उद्योग की रिटेल बिक्री 6.5 लाख से 7 लाख यूनिट्स के बीच रही है. उन्होंने लिखा,“GST 2.0 लागू होने के बाद ऑटो सेक्टर को जबरदस्त गति मिली है. खासकर त्योहारों के सीजन में वाहन खरीद में तेजी आई है, जिससे उद्योग को नई ऊर्जा मिली है.”

कारों की बिक्री दोगुनी 

  • वित्त मंत्री के बयान के अनुसार, GST 2.0 लागू होने के सिर्फ एक महीने में ही देश में कारों की मांग दोगुनी हो गई. ऑटोमोटिव उद्योग में सैल्स ग्रोथ 100% से ज्यादा रही, जो हाल के वर्षों में एक ऐतिहासिक आंकड़ा है. त्योहारों के दौरान ई-कॉमर्स और क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर भी बिक्री में भारी बढ़ोतरी देखी गई. प्रीमियम प्रोडक्ट्स की डिमांड और इंस्टेंट डिलीवरी सर्विसेज के कारण बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों में भी कंज्यूमर्स का खर्च बढ़ा है. GST में संशोधन के तहत, कारों और दोपहिया वाहनों पर कर दरों में कमी की गई थी, जिससे ग्राहकों के लिए कीमतें ज्यादा सुलभ हो गईं. इस कदम से बाजार में न केवल मांग बढ़ी बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा हुए.

 टाटा मोटर्स की बिक्री में 33% की बढ़ोतरी

  • टाटा मोटर्स ने बताया कि नवरात्रि से लेकर दीपावली तक के 30 दिनों में कंपनी ने 1 लाख से ज्यादा गाड़ियों की डिलीवरी की. यह पिछले साल की तुलना में 33% ज्यादा है. कंपनी ने बताया कि SUV सेगमेंट में उसका प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा और Tata Nexon, Harrier और Punch जैसी गाड़ियों की बिक्री में रिकॉर्ड वृद्धि हुई.

 मारुति सुजुकी का बयान

  • मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा कि GST दरों में कमी और “Make in India” पहल के चलते कंज्यूमर्स का झुकाव स्थानीय उत्पादों की ओर बढ़ा है. कंपनी के अनुसार, 2025 की दिवाली सेल्स 6.05 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई. यह भारतीय ऑटो उद्योग के इतिहास में सबसे बड़ा त्योहार सीजन माना जा रहा है.

रोजगार और सप्लाई चेन में भी आई तेजी

  • दिवाली सेल्स के दौरान न केवल वाहन बिक्री बढ़ी, बल्कि इससे जुड़े सेक्टर्स जैसे लॉजिस्टिक्स, ट्रांसपोर्ट, पैकेजिंग और डिलीवरी में भी भारी हलचल रही. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सीजन में करीब 50 लाख लोगों के लिए अस्थायी रोजगार के अवसर बने. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स ने फुलफिलमेंट सेंटरों में अतिरिक्त मैनपावर लगाई, वहीं ऑटोमोबाइल शोरूम्स ने फेस्टिव ऑफर्स और फाइनेंस स्कीम्स के जरिए ग्राहकों को एक्स्ट्रा किया.

ये भी पढ़ें: अब शुरू होगा फैमिली कारों का नया दौर! एक साथ लॉन्च होंगी Maruti, Hyundai और Nissan की 4 MPV

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, 16.9 लाख कीमत और 29kmpl का तगड़ा माइलेज
Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, 16.9 लाख कीमत और 29kmpl का तगड़ा माइलेज
10 लाख तक कीमत और शानदार बूट स्पेस, ये हैं गजब की सेडान कारें
10 लाख तक कीमत और शानदार बूट स्पेस, ये हैं गजब की सेडान कारें
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
Embed widget