एक्सप्लोरर

Car Modification: शौक से कार मोडिफाई करवाइये बस इन बातों का ध्यान रखना, पुलिस हाथ भी नहीं लगाएगी

ज्यादातर लोगों में गाड़ियों को लेकर क्रेज देखने को मिलता है और इसी के चलते कई लोग मॉडिफिकेशन करवाते हैं, लेकिन आधी-अधूरी जानकारी के साथ. जोकि बाद में उन्हें काफी भारी पड़ता है.

Legal Car Modification: देश में कार मॉडिफिकेशन के लिए कुछ कानून हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपका शौक भी पूरा हो जाये और आप किसी तरह के पचड़े में भी न पड़ें, तो इन बातों का ध्यान रखना होगा. जिनके बारे में हम आगे आपको बताने जा रहे हैं.

टायर मॉडिफिकेशन

अगर आप टायर बदलवाना चाहते हैं, तो बदलवा सकते हैं. लेकिन आप जो टायर डलवाना चाहते हैं, वो टायर कार मैनुफैक्चरर कंपनी की डिमांड के मुताबिक होने चाहिए. जोकि मौजूदा टायर के सामान या इससे ज्यादा लोड कैपेसिटी वाले होने चाहिए, साथ ही स्पीड रेटिंग का होना भी जरुरी है.

कलर चेंज करवाना

अगर आप अपनी गाड़ी का रंग बदलवाना चाहते हैं, तो इसे करा सकते हैं. बशर्ते आपको आरटीओ (रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस) से पर्मीशन की जरुरत पड़ेगी. जिसके बाद आप इसे बदला सकते हैं. साथ आपको गाड़ी की आरसी में भी इसे मेंशन करवाना होगा. लेकिन ध्यान रहे आर्मी कलर केवल सेना की गाड़ियों के लिए ही है, इसे करने से बचें. नहीं तो आपके ऊपर एक्शन लिया जा सकता है.

सस्पेंशन अपग्रेड करवाना

आप अपनी कार के सस्पेंशन को कम ज्यादा करवा सकते हैं, लेकिन इसे करने के बाद गाड़ी चलते वक्त ग्राउंड क्लीयरेंस में दिक्कत नहीं होनी चाहिए. इसे केवल ड्राइविंग को बेहतर करने के लिहाज से ही कराया जाना चाहिए. जरुरत से कम ज्यादा करवाना कानूनन गलत है.

बॉडी रैपिंग

बॉडी या विनायल रैपिंग आपकी कार के पेंट को सही सलामत रखने में मदद करती है. इसे एक बार करवाने पर आप लगभग 5 साल के टेंशन फ्री हो जाते हैं. हालांकि इसकी अलग-अलग क्वालिटी के चलते इसकी कीमत भी अलग-अलग होती है. इसे करवाने के लिए आपको कहीं से भी इजाजत लेने की जरुरत नहीं होती है.

बॉडी किट का यूज

इस समय अपनी गाड़ी में बॉडी किट को लेकर लोगों का क्रेज देखते ही बनता है और यही वजह है कि ऑटोमोबाइल कंपनियां भी अब खुद इन्हें लगाकर दे रहीं हैं. बॉडी किट में फ्रंट स्प्लिटर, बॉडी क्लैडिंग और साइड पैनल जैसी चीजें आती हैं. जिनके यूज करने से कार लुक वाइज और बेहतर दिखने लगती है, साथ ही इनसे कार के बॉडी स्ट्रक्चर में कोई बदलाव नहीं होता. तो आप सेफ हैं.

बाहर से सीएनजी किट लगवाना

अपनी गाड़ी में बाहर से सीएनजी किट लगवाना बिलकुल लीगल है, आप लगवा सकते हैं. बशर्ते इसके लिए आपको आरटीओ से इजाजत लेनी होती है और सेफ्टी के तौर पर कुछ नियमों को पालन करना होता है. अपनी कार की आरसी को अपडेट जरूर करवा लें.

एलईडी-डीआरएल लगवाना

बेशक आप इन्हें लगवा सकते हैं, ख़राब मौसम जैसे बारिश, फॉग या धुंध जैसी स्थिति में ये बड़े काम आते हैं. ऐसे आप भी बेहतर लाइट के कारण रास्ता सही से देख पाते हैं और तेज लाइट के चलते आप दूसरों के लिए भी ठीक से बिजिबल होते हैं.

दिव्यांगों के लिए मॉडिफिकेशन करवाना

कई बार दिव्यांग लोगों के लिए कार में कुछ बदलाव करवाने की जरुरत पड़ जाती है, ताकि उन्हें क्लच, ब्रेक या एक्सेलेरेटर आदि के यूज में आसानी हो सके. इस मॉडिफिकाशन के लिए कोई रोक नहीं है.

इंजन में बदलाव करवाना

आप अपनी कार के इंजन में भी बदलाव करवा सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको आरटीओ से इजाजत लेनी होगी. जिसके बाद आप अपनी गाड़ी में मौजूदा इंजन की जगह, ज्यादा दमदार इंजन लगवा सकते हैं. लेकिन इस बात को ध्यान रखना होगा कि, इसकी क्षमता कंपनी की गुइडलाइन के मुताबिक ही हो. न की उससे ज्यादा.

यह भी पढ़ें- EV vs Non EVs: आप के लिए कौन सी कार बेस्ट होगी, पेट्रोल-डीजल या इलेक्ट्रिक? ऐसे करें फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
Ducati Panigale V4 का नया अवतार, 218 HP से मचाएगी तहलका
Ducati Panigale V4 का नया अवतार, 218 HP से मचाएगी तहलका
Porsche Mission S में दिखी भविष्य की झलक, 911 को भी छोड़ेगी पीछे?
Porsche Mission S में दिखी भविष्य की झलक, 911 को भी छोड़ेगी पीछे?
एक जैसी कार, 89 हजार रुपये का फर्क! Baleno-Glanza में कौन बेस्ट?
एक जैसी कार, 89 हजार रुपये का फर्क! Baleno-Glanza में कौन बेस्ट?

वीडियोज

Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget