एक्सप्लोरर

Car Mileage Tips: क्या आपके पास है CNG कार? इस तरह बढ़ाएं सीएनजी कार का माइलेज

अगर आपके पास सीएनजी कार है और आप उसके माइलेज से परेशान हैं तो आपको बताई गई टिप्स को ध्यान में रखते हुए कार की सर्विस और मेंटिनेंस करवाते रहना जरूरी है. ये आपकी कार के माइलेज और आपकी सुरक्षा दोनों के लिए अच्छा है.

Car Mileage Tips: आजकल पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं. ऐसे में कई लोग सीनएजी कार खरीदना पसंद करते हैं. कई ऐसे भी लोग हैं जिनकी कार में सीएनजी नहीं होती लेकिन बाद में बाहर से सीएनजी किट लगवा लेते हैं. सीएनजी कार सस्ती होने के साथ ही पर्यावरण के लिए भी अच्छा विकल्प है. यही वजह है कि लोग सीएनजी कार खरीदना काफी पसंद कर रहे हैं. हालांकि कई बार सीएनजी कार के माइलेज को लेकर लोगों की शिकायत रहती है. बाहर से सीएनजी किट लगवाने से कार शुरु में अच्छा माइलेज देती है लेकिन धीरे-धीरे माइलेज पर असर पड़ने लगता है. आज हम आपको CNG Car का माइलेज (Mileage) बढ़ाने की ट्रिक बता रहे हैं. 

1- सर्विसिंग- अगर आपने कंपनी से लगी सीएनजी कार खरीदी है या बाहर से सीएनजी किट लगवाई हो तो सबसे जरूरी है समय पर सर्विसिंग करवाना. समय से सर्विस करवाने से कार के माइलेज में भी सुधार आता है. समय पर सर्विस करवाने से आप आने वाले समय में होने वाले नुकसान से भी बच सकते हैं. समय पर सर्विस करवाने से  कार का इंजन और सीएनजी किट दोनों की सफाई हो जाती है. जिससे माइलेज बढ़ाने में भी मदद मिलती हैं.

2- ओरिजिनल पार्ट्स- कई बार लोग पैसों की बचत के चक्कर में सर्टिफाइड स्टेशन के बजाय किसी लोकल वेंडर से सीएनजी किट लगवा लेते हैं. इससे होता ये है कि आपकी सीएनजी किट में वेंडर लोकल और सस्ते पार्ट्स लगा देता है. इससे कार से माइलेज पर सीधा असर पड़ता है. अगर आप कंपनी से सीएनजी किट लगवाते हैं तो कंपनी के ओरिजिनल पार्ट्स को एक मानक और तहत बनाया जाता है. उनकी टेस्टिंग की जाती है. जिससे कार के माइलेज पर कोई असर नहीं होता. वहीं लोकल पार्ट्स के साथ ऐसा नहीं होता है. इसलिए कोशिश करें सीएनजी किट वाली कार ही खरीदें अगर बाहर से लगवा रहे हैं तो कंपनी से ही सीएनजी फिट करवाएं. 

3- लीकेज की जांच- अगर आपने किसी लोकट मैकेनिक से सीएनजी किट लगवाई है तो इससे गाड़ी पर काफी असर पड़ता है. ऐसा कई बार होता है जब सीएजी किट पुरानी हो जाती है या लोकल पार्ट्स होने की वजह से सिलेंडर से जुड़ने वाले पाइप में लीकेज की समस्या होने लगती है. इससे काफी गैस बर्बाद हो जाती है और कार के माइलेज पर भी असर पड़ता है. इसलिए कार के अच्छे माइलेज के लिए आपको समय-समय पर कार के लीकेज की जांच करवा लेनी चाहिए. इसे न सिर्फ कार का माइलेज बढ़ेगा बल्कि आप किसी भी तरह की दुर्घटना से भी बच जाएंगे. 

ये भी पढ़ें: बारिश में ऐसे करें अपनी कार की केयर, बहुत काम आएंगे ये टिप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget