एक्सप्लोरर

Car Glove Box: गाड़ी के ग्लोबॉक्स में भूलकर भी न रखें ये सामान, वरना बाद में पड़ सकता है पछताना

बहुत सारे लोग अपनी आसानी के लिए गाड़ी के ग्लोबॉक्स में ही कार के ओरिजनल कागजात रखते हैं. ऐसे में यदि आपकी गाड़ी चोरी हो जाती है तो चोर आसानी से ये पेपर दिखाकर गाड़ी को अपनी बता सकते हैं.

Car Tips: हर कार में छोटे बड़े सामान को रखने के कई जगहों पर स्टोरेज स्पेस दिए जाते हैं. जिसमें पानी की बोतल और अन्य सामान भी रख सकते हैं. इसी में से एक है कार के डैशबोर्ड में स्टोरेज के लिए मिलने वाला ग्लोबॉक्स. हालांकि कार का यह फीचर बहुत उपयोगी होता है, लेकिन कई बार यह नुकसानदायक भी साबित हो सकता है. क्योंकि बहुत से लोग इसमें अपने जरुरी और कीमती सामान भी रख लेते हैं और चोरों की सबसे पहली नजर ग्लव बॉक्स पर ही होती है और इसमें से उनके कीमती सामानों की चोरी हो जाती है. आपका भारी नुकसान न हो, इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें आपको अपनी कार के ग्लव बॉक्स में कभी नहीं रखना चाहिए. 

न रखें पर्स

कार के ग्लोबॉक्स में बहुत सारे लोग अपना वॉलेट या काफी सारा कैश भी रखते हैं, जिससे चोर आसानी से चुरा सकते हैं. साथ ही आपके पर्स में रखे क्रेडिट या डेबिट कार्ड का गलत इस्तेमाल भी हो सकता है. इसलिए कभी भी ग्लोबॉक्स में वॉलेट न रखें. 

न रखें स्मार्टफोन

कार के ग्लोबॉक्स में कभी भी स्मार्टफोन को न छोड़ें. क्योंकि फोन की बैटरी धूप से गर्म होकर फट सकती है और गाड़ी में आग भी लग सकती है.

न रखें कीमती सामान

कार के ग्लोबॉक्स में कभी भी कोई महंगे और जरूरी चीज़ों को छोड़कर न जाएं. चोर महंगे सामानों पर पहले हाथ साफ करते हैं. इसलिए गाड़ी छोड़कर जाने से पहले अपने सभी कीमती सामानों को साथ ले जाएं.  

न रखें सामान का बिल

कार के ग्लोबॉक्स में अपने किसी भी शॉपिंग का बिल नहीं रखना चाहिए, क्योंकि बिल में आपका फोन नंबर, नाम और क्रेडिट कार्ड नंबर समेत बहुत सी डिटेल्स होती हैं, जिनका चोर गलत इस्तेमाल कर सकते हैं. 

गाड़ी के कागज

बहुत सारे लोग अपनी आसानी के लिए गाड़ी के ग्लोबॉक्स में ही कार के ओरिजनल कागजात रखते हैं. ऐसे में यदि आपकी गाड़ी चोरी हो जाती है तो चोर आसानी से ये पेपर दिखाकर गाड़ी को अपनी बता सकते हैं. इसके लिए आप आप गाड़ी के पेपर की फोटोकॉपी को अपने वॉलेट में रखे या अपने फोन में डिजीलॉकर ऐप में डिजिटल रूप से सुरक्षित रखें.

यह भी पढ़ें :- गाड़ियों में मिलते हैं कई तरह के सनरूफ, जानिए क्या है इनमें अंतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब Lamborghini में दौड़ेगी Police, जानें क्यों मिली यह Supercar?
अब Lamborghini में दौड़ेगी Police, जानें क्यों मिली यह Supercar?
Petrol Bike-Scooter की बढ़ी टेंशन, EV बिक्री में बड़ा उछाल
Petrol Bike-Scooter की बढ़ी टेंशन, EV बिक्री में बड़ा उछाल
Thar लेकर Footpath पर चढ़े तो क्या कटेगा Challan? जानें नियम
Thar लेकर Footpath पर चढ़े तो क्या कटेगा Challan? जानें नियम
1 लाख डाउन पेमेंट पर खरीदें नई Baleno, जानें हर महीने कितनी बनेगी EMI?
1 लाख डाउन पेमेंट पर खरीदें नई Baleno, जानें हर महीने कितनी बनेगी EMI?

वीडियोज

Hanuman Ansh की सफलता पर Chandan K Anand ने बताया Neem Karoli Baba का चमत्कार या मेहनत?
Sansani: कानपुर में Killer बहू का सीक्रेट प्लान ! UP CRIME News
UP Viral News: Bareilly में करीब 4 करोड़ की लागत से बन रही थी टंकी, कटान के चलते नदी में समाई
Punjab Drug Row | Breaking News: मंत्री से सवाल पूछने वाले को जहर पीना पड़ा? | Janhit | CM Mann
Janhit With Chitra Tripathi: BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आतंकी मसूद अजहर पर पाकिस्तान ने बोला झूठ, अब अफगानिस्तान ने खोली पोल
आतंकी मसूद अजहर पर पाकिस्तान ने बोला झूठ, अब अफगानिस्तान ने खोली पोल
अखिलेश के हेलिकॉप्टर को नहीं मिली उतरने की अनुमति, भड़क उठे सपा चीफ
अखिलेश के हेलिकॉप्टर को नहीं मिली उतरने की अनुमति, भड़क उठे सपा चीफ
दलीप ट्रॉफी फाइनल: 700 रन बनाकर भी हार जाएगी साउथ जोन, वैभव की टीम बनेगी चैंपियन; जानें कैसे
700 रन बनाकर भी हार जाएगी साउथ जोन, वैभव की टीम बनेगी चैंपियन; जानें कैसे
The Paradise US Advance Booking: कुछ ही घंटों में 1 लाख डॉलर पार, अमेरिका में नानी की नई फिल्म का गजब क्रेज
अमेरिका में नानी की 'द पैराडाइज' का गजब क्रेज, धुआंधार हो रही प्री सेल
विधानसभा चुनावों के लिए BJP को 1400 करोड़ का चंदा! कांग्रेस को कितना मिला?
विधानसभा चुनावों के लिए BJP को 1400 करोड़ का चंदा! कांग्रेस को कितना मिला?
अमेरिका में मिला तलाक भारत में नहीं चलेगा! साकेत कोर्ट का बड़ा फैसला
अमेरिका में मिला तलाक भारत में नहीं चलेगा! साकेत कोर्ट का बड़ा फैसला
Milk Storage Tips: उबला दूध फ्रिज में क्यों हो जाता है खराब? जान लें असली वजह
उबला दूध फ्रिज में क्यों हो जाता है खराब? जान लें असली वजह
गांव में कैसे खोलें ट्रैक्टर की एजेंसी? कितना आएगा कुल खर्च
गांव में कैसे खोलें ट्रैक्टर की एजेंसी? कितना आएगा कुल खर्च
Embed widget