एक्सप्लोरर

Car Care Tips: गर्मी में गाड़ी चलाते समय रखें इन पांच बातों का ध्यान, बीच रास्ते में नहीं रुकेगी गाड़ी

Car Driving Tips in Summer Season: जिस तरह हम गर्मियों के महीनों में अपना स्वास्थय बेहतर रखने के लिए तैयारियां करते हैं, ठीक उसी तरह हमारी कार को भी कुछ उपचार और बचाव की जरूरत होती है.

Car Driving Tips: आजकल गर्मियों के दौरान सबसे ज्यादा काम करने वाले कंपोनेंट्स में एयर कंडीशनिंग सिस्टम का नाम शामिल है. गर्मी शुरू होते हुए ही इसकी सर्विस करवाना जरूरी होता है. यदि तेल पुराना और खराब हो चुका हो, तो ज्यादा तापमान हो जाने की वजह से अक्सर इंजन ऑयल जल्दी जल जाता है. कार की बैटरी को सही स्थिति में रखने का सबसे अच्छा तरीका हैं, इसे साफ रखें.

भारत के इन दिनों ज्यादातर हिस्से में गर्मी का कहर छाया हुआ है और देश के विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से  तापमान बढ़ता जा रहा है. जिस तरह हम गर्मियों के महीनों में अपना स्वास्थ्य बेहतर रखने के लिए तैयारियां करते हैं, ठीक उसी तरह हमारी कार को भी बचाव की जरूरत होती है. आइए, उन 5 जरूरी कामों के बारे में जानते हैं, जिससे आप भरी गर्मी में कूल ड्राइविंग कर सकेंगे.

AC की करें  सर्विस

गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर गाड़ी में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. कार मालिक अक्सर अपने AC यूनिट के बारे में शिकायत करते हुए कहते हैं कि गर्मी के दौरान केबिन को ठंडा करने में बहुत समय लगता है. इस समस्या से बचने के लिए सुनिश्चित करें कि केबिन एयर फिल्टर साफ हो, क्योंकि गंदे फिल्टर की वजह से AC की हवा की क्वालिटी में खराबी हो सकती है, क्वालिटी के खराब होने से कार की हवा में अजीब सी स्मैल आ सकती है.

विंडशील्ड वाइपर की करें जांच 

विंडशील्ड वाइपर बारिश के मौसम में सबसे अधिक दिक्कत करते हैं. गर्मियों के दौरान इन पर सीधी धूप पड़ती है, जिसके कारण इन वाइपर की रबर सूख जाती है. इसकी वजह से वाइपर विंडशील्ड को साफ करने में दिक्कत होती  है. अगर ये खराब हो गए हैं, तो इसे बदल देना चाहिए.

इंजन ऑयल की करें जांच

गर्मी के मौसम में तापमान के ज्यादा होने पर अक्सर इंजन ऑयल जल्दी जल जाता है. यदि तेल पुराना और खराब हो चुका है, तो इसके लिए नियमित समय पर जांच करना जरूरी है. इसके साथ ही इंजन ऑयल लेवल की भी नियमित रूप से जांच करनी चाहिए.

बैटरी की करें  जांच 

कार की बैटरी को सही  स्थिति में रखने का सबसे अच्छा तरीका बैटरी को साफ रखें.  इसके अलावा ये जरूर चेक करें कि बैटरी सुरक्षित रूप से लगी हुई है और इसके सभी कनेक्शन ठीक से हैं या नहीं. किसी भी तरह की खराबी दिखने पर तुरंत मैकेनिक से इसकी जांच करानी चाहिए.

टायर प्रेशर की करें  जांच 

बाहरी तापमान के आधार पर टायरों में प्रतिदिन एयर प्रेशर घटता और बढ़ता रहता है. गर्मी के मौसम में टायर में हवा के दवाब की जांच करते रहनी चाहिए. साथ ही कार निर्माता कंपनी के बताए अनुसार ही कार में हवा के दवाब को बनाए रखें.

ये भी पढ़ें

Bike Care Tips: गर्मी के मौसम में बंद हो जाती है आपकी बाइक? फॉलो करें ये टिप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में Tesla Roadster की बुकिंग शुरू, जानें यहां कब होगी लॉन्च?
भारत में Tesla Roadster की बुकिंग शुरू, जानें यहां कब होगी लॉन्च?
Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा
Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा
अपने आप बैलेंस होगा ये स्कूटर, पैर टिकाने की जरूरत ही नहीं
अपने आप बैलेंस होगा ये स्कूटर, पैर टिकाने की जरूरत ही नहीं
इन स्कूटर्स में सबसे ज्यादा मिलता है बूट स्पेस, कीमत बेहद कम
इन स्कूटर्स में सबसे ज्यादा मिलता है बूट स्पेस, कीमत बेहद कम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget