एक्सप्लोरर

Car Driving Tips: कार चलाना सीखना चाहते हैं? ये 5 बातें करें फॉलो, नहीं होगी कोई गलती

Car Driving Learning Tips: कार चलाना सीखने के लिए गाड़ी में तीन प्राइमरी चीजों पर पकड़ होना जरूरी है. इसमें एक्सीलेटर, ब्रेक और क्लच शामिल है.इन तीनों के कॉम्बिनेशन को ABC कहते हैं.

Car Tips and Tricks: किसी भी नए काम की शुरुआत करना एक बड़ी बात होती है. उस नए काम को शुरु करने में काफी कठिनाई भी आती है. ऐसा की कार चलाने के साथ में होता है. लोग कार चलाना सीखने से पहले ही घबरा रहे होते हैं. लेकिन कार चलाना सीखना इतना भी मुश्किल नहीं है. कार चलाना सीखते वक्त कुछ बातों को फॉलो करना जरूरी है.

अपनी कार के साथ हों फैमिलियर

कार के साथ फैमिलियर होने के लिए गाड़ी के सभी पार्ट्स के बारे में जान लेना जरूरी है. सबसे पहले सभी ड्राइविंग इंस्ट्रक्शन के बारे में जानकारी ले लें. कार में जो भी इंस्ट्रूमेंट दिए गए हैं, उन सभी के फंक्शन्स के बारे में जानकारी रखें.

कार में तीन प्राइमरी पैडल्स होते हैं- एक्सीलेटर (Accelerator), ब्रेक (Brake) और क्लच (Clutch). कार को बेहतर तरीके से चलाने के लिए इन तीनों पर कमांड होना बहुत जरूरी है. इन तीनों चीजों के कॉम्बिनेशन को ABC कहते हैं. इसके साथ ही खड़ी गाड़ी में ही गियर शिफ्ट करने की प्रैक्टिस करें.

डैशबोर्ड को कंट्रोल करना सीखें

कार चलाना सीखने से पहले इंस्ट्रूमेंट पैनल के बारे में जानकारी होना भी जरूरी है. इसके साथ ही इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के सभी सिंग्नल के बारे में भी जानकारी ले लें. इसमें ब्लू या ग्रीन इंडिकेटर गाड़ी के एक्टिव फीचर्स के बारे में जानकारी देता है. वहीं ऑरेंज, रेड और येलो कलर किसी खतरे के बारे में वॉर्निंग दे रहा होता है.

ड्राइविंग पोजिशन का रखें ध्यान

गाड़ी चलाते वक्त ड्राइविंग पोजिशन का ठीक होना सुरक्षित और आरामदायक ड्राइविंग एक्सपीरियंस देता है. नए ड्राइवर्स को अपनी सीट को एडजस्ट करना आना, गाड़ी के मिरर को सेट करना और जरूरत पड़ने पर स्टीयरिंग व्हील की पोजिशन को भी सेट करना आना जरूरी है. कुछ गाड़ियों में स्टीयरिंग व्हील को एडजस्ट करने का भी फीचर आता है.

ट्रैफिक नियमों का करें पालन

नए ड्राइवर्स को गाड़ी चलाने के साथ ही सभी यातायात नियमों के बारे में जानकारी होना जरूरी है. इससे किसी भी बड़ी दुर्घटना के होने से बचा जा सकता है. शुरुआत में सड़क पर धीमी गति से ही गाड़ी चलाएं. गाड़ी पर कमांड होने के बाद ही ट्रैफिक नियमों के मुताबिक स्पीड पर गाड़ी चलाएं.

गाड़ी चलाने के लिए प्रैक्टिस जरूरी

गाड़ी के इंस्ट्रूमेंट के बारे में पता होना, इंस्ट्रक्शन फॉलो करना, इन सभी बातों के साथ ही गाड़ी पर ठीक तरह से कमांड करने के लिए ड्राइविंग प्रैक्टिस बहुत जरूरी है. प्रैक्टिस करने से ही किसी भी चीज में महारत हासिल की जा सकती है.

ये भी पढ़ें

Car Driving Tips: बारिश में हो सकता है खतरनाक हादसा, विजिबिलिटी कम होने पर अपनाएं ये तरीके

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाड़ियों में हर हाल में लगवाना होगा यह पार्ट, नया नियम ला रही सरकार
गाड़ियों में हर हाल में लगवाना होगा यह पार्ट, नया नियम ला रही सरकार
टूरिस्ट बस का कारोबार कितना फायदेमंद, जानें खर्च और कमाई?
टूरिस्ट बस का कारोबार कितना फायदेमंद, जानें खर्च और कमाई?
चार्जिंग की चिंता कम? Mercedes-Benz को PHEV से उम्मीद
चार्जिंग की चिंता कम? Mercedes-Benz को PHEV से उम्मीद
पानी में भी तैरेगी ये SUV, 12 मिनट में रिकॉर्ड बुकिंग
पानी में भी तैरेगी ये SUV, 12 मिनट में रिकॉर्ड बुकिंग

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget