एक्सप्लोरर

Car Comparison: MPV सेगमेंट में बेहद पॉपुलर हैं मारूति और किआ की ये कारें, जानिए कौन सी है बेस्ट 

मारूति अर्टिगा की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 8.41 लाख रुपये है जबकि किआ कैरेंस की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 9.60 लाख रुपये है. वहीं इन दोनों के टॉप मॉडल में बहुत अंतर है.

Maruti Ertiga Vs Kia Carens: भारतीय कार बाजार में अन्य कार सेगमेंट की तरह एमपीवी सेगमेंट में भी भारी डिमांड है. हालांकि इसमें हैचबच और एसयूवी की तरह बहुत अधिक विकल्प मौजूद नहीं हैं. लेकिन इस सेगमेंट में भी मारूति सुजुकी का दबदबा है. भारत में इस सेगमेंट में मारूति अर्टिगा की सबसे ज्यादा बिक्री होती है. इस कार की इस साल में अक्टूबर में 10494 यूनिट बिक्री हुई है, जो कि सेगमेंट में सबसे ज्यादा है. लेकिन साथ ही इस सेगमेंट में एक अन्य कार भी बहुत लोकप्रिय है जिसकी भी खूब बिक्री होती है. यह कार है किआ की करेंस एमपीवी. ऐसे में यदि आप एक नई एमपीवी खरीदना चाहते हैं तो इससे पहले आपको इन दोनों कारों की खासियतों के बारे में जान लेना चाहिए.  

फीचर्स

किआ कैरेंस में फीचर्स के तौर पर 10.25-इंच टचस्क्रीन (वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ), क्रूज कंट्रोल, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, दूसरी रो में इलेक्ट्रिक डबल फोल्डिंग सीट्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, एयर प्यूरिफायर, बोस साउंड सिस्टम, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, छह एयरबैग, ड्राइवर-सीटर हाइट अडजस्टमेंट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, कनेक्टेड कार टेक, तीनों रो में डेडिकेटेड एसी वेंट्स, 64 एंबिएंट लाइटिंग, फुल डिजिटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक एसी और पेन सनरूफ मिलता है. 

मारूति अर्टिगा में फीचर्स के तौर पर पॉवर स्टीयरिंग, पॉवर विंडो, एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम, कई एयरबैग्स, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, फॉग लाइट, एलॉय व्हील, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, दूसरी रो में इलेक्ट्रिक डबल फोल्डिंग सीट्स दिए गए हैं 

स्पेसिफिकेशन

Kia Carens में तीन इंजन ऑप्शन- 1.5 लीटर पेट्रोल (115पीएस/114एनएम), 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल (140पीएस/242एनएम) और 1.5 लीटर डीजल (115पीएस/250एनएम) मिलते हैं. एमपीवी में तीन ड्राइव मोड- ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट मिलते हैं. यह 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमेटिक और 7-स्पीड डीसीटी ट्रांसमिशन (ऑप्शनल) के साथ आती है. यह 6 सीटर और 7 सीटर कॉन्फिग्रेशन में ऑप्शन में आती है. 6 सीटर ऑप्शन सिर्फ टॉप मॉडल-लग्जरी प्लस में मिलता है.

मारुति अर्टिगा में 1 पेट्रोल इंजन और 1 सीएनजी इंजन मिलता है. सीएनजी किट के साथ 1462 cc का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो कि ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है. वेरिएंट और फ्यूल टाइप के आधार पर Ertiga का माइलेज 20.3 kmpl से 26.11 km/kg है. Ertiga एक 7 सीटर कार है और इसकी लंबाई 4395 mm, चौड़ाई 1735mm और व्हीलबेस 2740mm है.

कीमत

मारूति अर्टिगा की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 8.41 लाख रुपये है जबकि किआ कैरेंस की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 9.60 लाख रुपये है. वहीं इन दोनों के टॉप मॉडल में बहुत अंतर है अर्टिगा का टॉप मॉडल 12.79 लाख रुपये है, वहीं कैरेंस के टॉप मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 17.70 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें :- इन कारों पर मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट, जल्दी उठाएं मौके का फायदा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata Sierra EV या Petrol-Diesel? खरीदने से पहले जान लें सबसे बड़ा अंतर
Tata Sierra EV या Petrol-Diesel? खरीदने से पहले जान लें सबसे बड़ा अंतर
इलेक्ट्रिक कार या फ्लेक्स फ्यूल कार, बजट और खर्च के हिसाब से कौन ज्यादा बेहतर?
इलेक्ट्रिक कार या फ्लेक्स फ्यूल कार, बजट और खर्च के हिसाब से कौन ज्यादा बेहतर?
लंबे समय से पेंडिंग है ट्रैफिक चालान? अब बिना लंबी प्रक्रिया के होगा समाधान
लंबे समय से पेंडिंग है ट्रैफिक चालान? अब बिना लंबी प्रक्रिया के होगा समाधान
10.99 लाख रुपये में मिल रही Hyundai Creta Electric, जानिए क्या है पूरा मामला
10.99 लाख रुपये में मिल रही Hyundai Creta Electric, जानिए क्या है पूरा मामला

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget