एक्सप्लोरर

Car Care Tips: अगर आप चाहते हैं की सर्दियों में आपकी कार न करे परेशान, तो कर लीजिये ये आसान काम!

अगर आपके पास कार है. तो आप समझते होंगे कि, इस मौसम में इसकी देखभाल करना कितना जरुरी है. जिसके लिए इन टिप्स को फॉलो किया जा सकता है.

Car Care Tips in Winter Session: चाहे कोई भी मौसम हो बारिश गर्मी या सर्दी, आपकी गाड़ी को अच्छी देखभाल की जरुरत होती है. नहीं तो खराब मौसम के चलते, इसमें गड़बड़ी होने की संभावना बनी रहती है. इसलिए इस खबर में हम आपको ठंडे मौसम में कार की देखभाल के कुछ जरुरी टिप्स बताने जा रहे हैं. ताकि आपको किसी तरह की मुश्किल का सामना न करना पड़े. 

कार की लाइट्स चेक करें 

सर्दी के मौसम में दिन छोटा कर रात बड़ी होती हैं. इसका मतलब है कि डेलाइट कुछ समय ही मिल पाती है. इसलिए ये जरुरी है कि अपनी कार की लाइट्स (हेडलाइट्स, टेल लाइट्स, टर्न इंडीकेटर्स और बैक लाइट) को चेक कर लें, कि यह ठीक से काम कर रही हैं या नहीं. अगर कोई लाइट गड़बड़ हो तो इसे तुरंत बदल लें. 

कार बैटरी मैंटेन रखें 

सर्दी के मौसम में इसपर सबसे ज्यादा असर पड़ता है. एक कमजोर बैटरी गर्म मौसम में आपका काम चला देगी, लेकिन सर्दी में ये लगभग पूरी तरह डेड हो जाएगी. इसलिए खासतौर पर जब आप लॉन्ग रुट पर निकलने वाले हैं. अपनी कार की बैटरी को चेक जरूर कर लें और अगर ये ठीक से काम न कर रही हो, तो इसे रिप्लेस करवा लें, ताकि रास्ते में कहीं इसकी वजह से अटकने के चांस न रहें. 

इंजन आयल/कूलेंट  

अगर आपने काफी समय से इंजन आयल और कूलेंट नहीं बदलवाया है, तो इसे टॉप अप करने के बजाय चेंज करा लें. वहीं सर्दियों में हल्का इंजन आयल यूज करने की सलाह दी जाती है. इसके लिए आपके कार के साथ मिले यूजर मैन्युअल का भी सहारा ले सकते हैं और कंपनी ने क्या रिकमंड किया है. इसे देख सकते हैं. ताकि इसे ठीक से फॉलो कर सकें.  

विंडशील्ड वाइपर चेक कर लें 

ठंडे मौसम में इनका काफी इम्पोर्टेंट रोल होता है. हालांकि इनकी लाइफ काफी कम होती है. अगर ये टूटे या कटे फाटे नजर आएं तो तुरंत इन्हें बदल लें. 

विंडशील्ड चटकी तो नहीं  

ये कार का एक अहम् हिस्सा होता है, जो केबिन में धूल, मिटटी, पानी आदि को आने से रोकता है. इसलिए ये चेक करना जरुरी है कि, कहीं इसमें कोई क्रैक आदि तो नहीं. जिसके चलते इससे पानी की बूंदे रिसकर अंदर आ सकती हैं. इसके अलावा सर्दियों में इस पर फॉग, धूल मिटटी जैसी जमने के ज्यादा चांस होते हैं. लेकिन केबिन के बाहर और अंदर के तापमान को बैलेंस कर के इससे बचा जा सकता है. 

कार के टायर सही सलामत हों 

सर्दियों में कार के टायर का सही सलामत होने के साथ साथ, इनकी डेप्थ भी पर्याप्त होनी चाहिए. क्योंकि सड़कें स्लिपी होती हैं. जिसके चलते अचानक ब्रेक लगाने पर फिसलने की भी संभावना रहती है. वहीं आर टायर कटा फटा हो तो तुरंत इसे बदलवा लें.  

इंजन गरम करें 

सर्दियों में में कार की बेहतर परफॉरमेंस और इसमें किसी नुकसान से बचने के लिए इंजन को वार्मअप करना काफी जरुरी होता है. इसलिए कहीं भी निकलने से पहले कार को कुछ मिनट चालू कर के छोड़ दें, उसके बाद ही कहीं निकलें.  

ब्रेक चेक कर लें 

सर्दी के मौसम में फॉग की वजह से सड़कें रपटनी हो जाती हैं. जिन पर कार के स्लिप होने की संभावना रहती है. ऐसे में कार की ब्रेक का सही कंडीशन में होना बेहद जरुरी है, ताकि अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में किसी दुर्घटना से बचा जा सके. 

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

यह भी पढ़ें - Traffic Challan: केवल हेलमेट पहनने से नहीं बनेगी बात, इस छोटी सी गलती पर भी कट सकता है तगड़ा चालान!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आ रही है नई Fortuner, लुक से फीचर्स तक सब नया
आ रही है नई Fortuner, लुक से फीचर्स तक सब नया
बॉलीवुड में किस सितारे के पास है सबसे सुरक्षित कार? चौंका देगा नाम
बॉलीवुड में किस सितारे के पास है सबसे सुरक्षित कार? चौंका देगा नाम
Renault Duster Hybrid vs Rivals, कीमत और माइलेज में कौन आगे?
Renault Duster Hybrid vs Rivals, कीमत और माइलेज में कौन आगे?
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म...'
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म'
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
Embed widget