एक्सप्लोरर

त्योहारी मौसम के बाद कार बिक्री फिर गिरी

देश के कार बाजार ने लगातार 11 महीने की गिरावट के बाद अक्टूबर में बिक्री के मोर्चे पर राहत के संकेत दिए थे.

नई दिल्ली: त्योहारी मौसम में कार बिक्री बढ़ने के बाद जगी उम्मीदों के बीच फिर एक बार झटका लगा है. देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की बिक्री नवंबर 2019 में 3.3 फीसदी घट गई है. कंपनी ने नवंबर में 139133 कारों की बिक्री की है जबकि नवंबर 2018 में कंपनी ने 143890 कारों की बिक्री की थी.

देश के कार बाजार ने लगातार 11 महीने की गिरावट के बाद अक्टूबर में बिक्री के मोर्चे पर राहत के संकेत दिए थे. लगातार 11 महीने की गिरावट के बाद अक्टूबर में बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी. लेकिन नवंबर में जिस तरह से देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की बिक्री में 3.3 फ़ीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. वह एक बार फिर से ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए चिंता का विषय है. मारुति सुजुकी ने मौजूदा वित्त वर्ष में अभी तक यानी अप्रैल से नवंबर 2019 के बीच कुल 941776 कारों की बिक्री की है. जबकि कंपनी ने इसी अवधि के दौरान बीते वित्त वर्ष में 1188639 कारों की बिक्री की थी. यानी अप्रैल से नवंबर के दौरान देश के कार बाजार में तकरीबन 50 फ़ीसदी की हिस्सेदारी रखने वाली मारुति सुजुकी की बिक्री 20 फ़ीसदी से भी ज्यादा घटी है.

टाटा मोटर्स का भी बुरा हाल

नवंबर 2019 में टाटा मोटर्स को भी बिक्री के मोर्चे पर तगड़ा झटका लगा है. कंपनी को घरेलू बाजार में अपनी सभी श्रेणियों जैसे वाणिज्यिक वाहन, पैसेंजर कार की बिक्री के मोर्चे पर 25 फ़ीसदी की बड़ी गिरावट से जूझना पड़ा है. टाटा मोटर्स ने नवंबर 2019 में कुल 38057 वाहनों की बिक्री की है जबकि नवंबर 2018 में कंपनी ने 50470 वाहनों की बिक्री की थी. अगर बात कंपनी के वाणिज्यिक वाहनों की करें तो कंपनी ने नवंबर 2019 में 27657 वाहनों की बिक्री की है जबकि कंपनी ने नवंबर 2018 में 33488 वाहनों की बिक्री की थी. यानी कि कंपनी के वाणिज्यिक वाहनों की घरेलू बाजार में बिक्री नवंबर 2019 में 17 फ़ीसदी कम रही है.टाटा मोटर्स के पैसेंजर वाहनों की बिक्री की अगर बात करें 2 नवंबर 2019 में कंपनी की बिक्री 39 फ़ीसदी घटी है.कंपनी ने नवंबर 2019 में कुल 10400 पैसेंजर वाहन बेचे हैं जबकि नवंबर 2018 में कंपनी ने 16982 पैसेंजर वाहन बेचे थे.

हुंडई की बिक्री में मामूली बढ़ोतरी

बीते नवंबर के महीने में देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी हुंडई की बिक्री में 2 फ़ीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.कंपनी ने नवंबर 2019 में 44600 कारों की बिक्री की है जबकि कंपनी ने नवंबर 2018 में 43709 कारों की बिक्री की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
नई कार खरीदने की जरूरत नहीं, इन आसान टिप्स से पुरानी कार भी देने लगेगी बेहतर माइलेज
नई कार खरीदने की जरूरत नहीं, इन आसान टिप्स से पुरानी कार भी देने लगेगी बेहतर माइलेज
WagonR से Creta तक, Flex Fuel वाहनों की पूरी लिस्ट जिसने बढ़ाई ऑटो इंडस्ट्री की धड़कनें
WagonR से Creta तक, Flex Fuel वाहनों की पूरी लिस्ट जिसने बढ़ाई ऑटो इंडस्ट्री की धड़कनें
नॉर्मल पेट्रोल से कितना सस्ता पड़ेगा E85 फ्यूल, जान लें 100KM का हिसाब-किताब?
नॉर्मल पेट्रोल से कितना सस्ता पड़ेगा E85 फ्यूल, जान लें 100KM का हिसाब-किताब?

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget