एक्सप्लोरर

सिंगल चार्ज में 650 km रेंज, BYD ने दुनिया के सामने पेश की गजब ई-कार, यहां जान लें कीमत

BYD Seal latest Version: चीन की कंपनी BYD ने नई 2025 इलेक्ट्रिक सेडान सील को लॉन्च कर दिया है. कार के रियर व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव दोनों ही वैरिएंट उपलब्ध कराए जाएंगे.

BYD Seal Launch Price: बीवाईडी (BYD) ने अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक सेडान सील का नया वर्जन पेश कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत 175,800 युआन (लगभग 20 लाख रुपये) रखी गई है. इसकी शुरुआती कीमत 175,800 युआन (लगभग 20 लाख रुपये) रखी गई है. इस कार के फीचर्स इतने बेहतरीन हैं कि इस हिसाब से इसकी कीमत भी सस्ती बताई जा रही है. कार के रियर व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव दोनों ही वैरिएंट उपलब्ध होंगे. 

बेस मॉडल के अलावा 650 लॉन्ग रेंज एडिशन भी है, जिसकी कीमत 189, 800 युआन (लगभग 21.6 लाख रुपये) है. दूसरा एडिशन 650 इंटेलिजेंट ड्राइविंग एडिशन है. इसकी कीमत 216, 800 युआन है, जोकि 24.7 लाख रुपये में आता है. इस कार का टॉप वैरिएंट 600 AWD ड्राइव है, जिसकी कीमत 239, 800 युआन (27.31 लाख रुपये) है. उम्मीद है कि नई BYD सील ईवी 2025 मॉडल को आने वाले महीनों में भारत में लॉन्च किया जाएगा. 

नई BYD Seal में मिलेंगे ये बेहतरीन फीचर्स

नई BYD सील में रूफ पर लाइडार सेंसर मॉड्यूल लगाया गया है. इसका इस्तेमाल कारों में ADAS फंक्शन को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है. इस BYD सील में अपग्रेडेड चेसिस ऑप्टिमल सस्पेंशन परफॉर्मेंस मिलता है. यह कंफर्ट, स्टेबिलिटी, हैंडलिंग और सस्पेंशन सेटअप में सुधार करता है. टॉप-स्पैक AWD वैरिएंट में भी यह एडवांस डैम्पिंग कंट्रोल सिस्टम है.

स्टैंडर्ड के रूप में मिलते हैं 13 एयरबैग

नई कार में अपडेटेड इंटीरियर है, जिसमें एक अनोखा फोर स्पोक फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील और एक बड़ा सेंट्रली माउंटेड फ्लोटिंग टचस्क्रीन है. इसमें रोटेशन फंक्शन है. इसमें एक मिनिमलिस्ट सेंटर कंसोल, वायरलेस चार्जिंग पैड और हिडन एसी वेंट है, सभी वैरिएंट में W-HUD हेड अप डिस्प्ले और 13 एयरबैग स्टैंडर्ड के रूप में मिलते हैं. 

सिंगल चार्ज में देगी 650 किमी की रेंज

BYD Seal को दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है, जिसमें से एक 61.44 kWh और दूसरा 80.64 kWh यूनिट है. पहले 61.44 kWh बैटरी पैक की रेंज 510 किमी है और 80.64 kWh की रेंज 650 किमी है. गाड़ी को 10% से 80% तक चार्ज होने में मात्र 25 मिनट का समय लगता है।

BYD सील एक शानदार लग्जीरियस इलेक्ट्रिक कार है. ये कार 3.8 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है. वहीं कार की बैटरी के डिस्चार्ज होने पर 200 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए 15 मिनट की चार्जिंग की आवश्यरकता होती है.

यह भी पढ़ें:-

बाइक पर खड़े होकर मजे-मजे में स्टंट कर रहा था युवक, पुलिस को लगा पता तो कर दिया ये काम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Electric Vehicle Fire: इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget