एक्सप्लोरर

Christmas 2020: क्रिसमस पर घर लाएं स्कूटी, जानिये टॉप 5 स्कूटर जिनका माइलेज है सबसे ज्यादा

क्रिसमस या नए साल पर अगर आप स्कूटी या स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो आपको कई अच्छे विकल्प मिल जाएंगे. अगर आप अच्छे माइलेज वाली स्कूटी खरीदते हैं तो इससे आपका समय और पैसा दोनों की बचत होगी.

क्रिसमस या नए साल पर अगर आप स्कूटी खरीदने  का प्लान कर रहे हैं या किसी को गिफ्ट करने वाले हैं तो आपके लिए कई शानदार ऑप्शन मार्केट में हैं. स्कूटी के कई फायदे में अगर आपको भीड़भाड़ वाली जगह पर रोज जाना होता है तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. इसके अलावा स्कूटी आपका फ्यूल बचाने के लिहाज से भी अच्छी पसंद है. अगर आप शानदार माइलेज वाला स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको बतायेंगे देश के टॉप 5 स्कूटर जिनका माइलेज 60 किलोमीटर तक है.

होंडा एक्टिवा 6जी- होंडा की एक्टिवा देश में सबसे पॉपुलर स्कूटी है. एक्टिवा ब्रांड स्कूटी में सबसे ज्यादा फेमस है. कंपनी ने होंडा एक्टिवा की बढ़ती डिमांड को देखते हुए न्यू जेनरेशन मॉडल होंडा एक्टिवा 6जी को इसी साल लॉन्च किया है. होंडा एक्टिवा 6जी के लुक और स्टाइल में काफी चेंज किये गये हैं. इस मॉडल में  BS6 स्टैंडर्ड वाला 109cc का इंजन है और कार्ब्युरेटर की जगह फ्यूल इंजेक्टेड सिस्टम टेक्नोलॉजी है. एक्टिवा 6जी में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन है. इसकी कीमत 64464 रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल की कीमत 65964 रुपये तक जाती है. अगर माइलेज की बात करें तो ये स्कूटर आराम से 60 किलोमीटर तक का माइलेज देता है. अगर आप होंडा का ही स्कूटर चाहते हैं तो इस मॉडल के अलावा होंडा की एक्टिवा 125 और होंडा डियो मॉडल का भी ऑप्शन है

टीवीएस स्कूटी पेप प्लस- टीवीएस का नाम भी स्कूटर में अच्छा है. इस कंपनी का टीवीएस स्कूटी पेप एक अच्छा ऑप्शन है. इसकी कीमत 52554 रुपये से शुरू है और टॉप मॉडल की कीमत 53754 रुपये तक है. अगर माइलेज की बात करें तो ये 55 किलोमीटर तक आराम से माइलेज देता है. इस स्कूटर में BS6 87.8 cc सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रोक एयर कूल्ड इंजन है. इस स्कूटर में भी फ्यूल इंजेक्टेड सिस्टम टेक्नोलॉजी है. अगर टीवीएस ब्रांड पर भरोसा है तो पेप प्लस स्कूटी के अलावा टीवीएस में एनटॉर्क और टीवीएस ज्यूपिटर भी ऑप्शन देखा जा सकता है.

सुजुकी एक्सेस 125- कारों के अलावा स्कूटर बनाने में भी सुज़ुकी का नाम है और इस कंपनी का सुजुकी एक्सेस 125 अच्छा मॉडल है. BS6 स्टैंडर्ड वाला सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रोक एयर कूल्ड इंजन है. इस इंजन में फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी और सीवीटी ट्रांसमिशन दिया गया है. स्कूटर की कीमत 68800 रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल 73400 रुपये तक जाता है. अगर माइलेज की बात करें तो ये 55 किलोमीटर तक का माइलेज देती है.

हीरो माइस्ट्रो एज 125- बाइक के साथ साथ हीरो कंपनी के स्कूटर भी मार्केट में है. हीरो का माइस्ट्रो एज 125 स्कूटर काफी भरोसेमंद है. इस  स्कूटर में BS6 स्टैंडर्ड वाला 125.6 cc 4 स्ट्रोक एयरकूल्ड इंजन है. इस स्कूटी में भी फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम टेक्नोलॉजी है अगर कीमत की बात करें तो इसका मॉडल 69250 रुपये शुरु है और टॉप मॉडल की कीमत 71450 रुपये है. ये स्कूटर 51 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है.

यामहा फैसिनो 125- यामहा की बाइक के अलावा इस कंपनी की स्कूटी यामहा फैसिनो भी लोगों को पसंद आ रही है. इसकी कीमत 56 हजार से शुरु है और टॉप मॉडल की कीमत 62 हजार तक जाती है. ये स्कूटी करीब 60 किलोमीटर का माइलेज देती है. इसी का अपग्रेड मॉडल यामहा फैसिनो 125 है जिसकी कीमत थोड़ी ज्यादा है. इसमें 125cc सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड और फ्यूल इंजेक्टेड टेक्नोलॉजी वाला इंजन है. अलग्रेड मॉडल का माइलेज भी करीब 65 किलोमीटर प्रति लीटर तक जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड
पिकअप, मिनी ट्रक या टेंपो, किसमें होगी छप्परफाड़ कमाई?
पिकअप, मिनी ट्रक या टेंपो, किसमें होगी छप्परफाड़ कमाई?
कार-बाइक मॉडिफिकेशन पर हाईकोर्ट सख्त, अब होगी वीडियोग्राफी
कार-बाइक मॉडिफिकेशन पर हाईकोर्ट सख्त, अब होगी वीडियोग्राफी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget