एक्सप्लोरर

1 अगस्त से नई कार या टू-व्हीलर खरीदना हो जाएगा सस्ता, जानें क्या है नया नियम

आने वाली 1 अगस्त से ग्राहकों के लिए नई कारों या टू-व्हीलर को लेना सस्ता हो सकता है क्योंकि इरडा ने इनके इंश्योरेंस के नियमों में बदलाव कर दिया है.

नई दिल्लीः नई कार या मोटरसाइकिल खरीदने वालों के लिए एक अच्छी खबर है. अगर आप 1 अगस्त के बाद नई कार या मोटरसाइकिल खरीदते हैं तो आपको ऑटो इंश्योरेंस के ऊपर कम पैसे खर्च करने होंगे. एक अगस्त से कार और टू-व्हीलर्स इंश्योरेंस की पॉलिसी के नियमों में बदलाव होने जा रहा है जिसके बाद ग्राहकों को इनके इंश्योरेंस पर कम कीमत चुकानी होगी.

क्या है इरडा का नया नियम भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने लॉन्ग टर्म इंश्योरेंस पैकेज योजनाओं को वापस लेने का एलान कर दिया है और इसके तहत तीन या पांच साल की लंबी अवधि के मोटर वाहन बीमा को अनिवार्य करने के नियम को खत्म कर दिया है. इसके तहत मोटर थर्ड पार्टी और ओन-डैमेज इंश्योरेंस में बदलाव होने जा रहा है. इरडा के निर्देशों के मुताबिक कार की खरीद पर 3 साल और टू-व्हीलर (स्कूटर, इलेक्ट्रिक स्कूटर या मोटरसाइकिल) की खरीद पर 5 साल का थर्ड पार्टी कवर लेना जरूरी नहीं होगा. ये नया नियम 1 अगस्त से लागू होने जा रहा है.

जून में दी गई थी जानकारी इरडा ने बीते जून में ही लॉन्ग टर्म मोटर इंश्योरेंस स्कीम को वापस लेने के अपने फैसले को नोटिफाई किया था. बता दें कि सितंबर 2018 में लॉन्ग टर्म इंश्योरेंस कवर को लागू किया गया था. इसके तहत उस समय टू-व्हीलर के लिए पांच साल के जॉइंट (ओन डैमेज+ थर्ड पार्टी) का इंश्योरेंस लेना अनिवार्य कर दिया था और फोर व्हीलर के लिए ये नियम 3 साल के लिए लागू किया गया था.

ग्राहकों के लिए महंगे हो रहे थे वाहन इरडा ने इसके पीछे मुख्य कारण बताते हुए कहा है कि ओन डैमेज और लॉन्ग टर्म पैकेज थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के लिए तीन और पांच साल की अनिवार्यता की वजह से ग्राहकों के लिए वाहन खरीदना महंगा हो रहा है और इस संकटकाल में इसे कम किया जाना चाहिए.

नए वाहन खरीदने वालों को होगा फायदा इंश्योरेंस के नियमों में बदलाव के बाद ग्राहकों के लिए नए वाहन खरीदना सस्ता हो जाएगा और अगर आप 1 अगस्त के बाद वाहन खरीदते हैं तो आपको अब अनिवार्य रूप से एक वर्ष, ओन-डैमेज इंश्योरेंस कवर ही नए वाहन को खरीदते समय जरूरी होगा.

ये भी पढ़ें

बीते वित्त वर्ष में बैंक धोखाधड़ी के 84,545 मामले आए, 1.85 लाख करोड़ रुपये फंसे-RBI ने दी जानकारी

सोना 905 रुपये के उछाल के साथ बंद, चांदी में 3,347 रुपये की जबरदस्त तेजी

इंडिगो ने किया एलान, सीनियर एंप्लाइज की सैलरी में करेगी 35 फीसदी तक कटौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget