एक्सप्लोरर

Car Safety Tips: बारिश से पहले अपनी कार के लिए खरीदें छाता, 1000 रुपये में बच जाएगी लाखों की कार

Car Tips and Tricks for Rainy Season: बारिश का मौसम आने से पहले आपको अपनी कार के लिए विंडशील्ड कवर खरीद लेना चाहिए. इस विंडशील्ड कवर से आपकी लाखों की गाड़ी को खराब होने से बचाया जा सकता है.

Car Protection Tips for Monsoon: बारिश का मौसम आने वाला है. देश के कुछ राज्यों में मॉनसून दस्तक भी दे चुका है. इस मौसस में कार और बाइक का ख्याल रखना जरूरी हो जाता है. इसके लिए बारिश का मौसम आने से पहले ही एहतियात बरतना जरूरी है. इसके लिए मॉनसून से पहले आपको अपनी कार के लिए छाते का इंतजाम कर लेना चाहिए.

बारिश से पहले खरीदें कार के लिए छाता

कार खरीदने के साथ ही गाड़ी का ख्याल रखना भी जरूरी होता है. बारिश के मौसम में ये जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है. इसके लिए आपको अच्छी क्वालिटी के विंडशील्ड कवर को खरीद लेना चाहिए. चाहे आप तेज बारिश में कार चला रहे हों या आपकी कार जलमग्न सड़क पर खड़ी हो, ये विंडशील्ड कवर आपकी कार को पानी से खराब होने से बचाएगा. साथ ही इस मौसम में उड़ने वाली धूल से भी आपके वाहन की रक्षा करेगा.

कार के इंटीरियर को रखता है साफ

विंडशील्ड कवर केवल बारिश के मौसम में ही नहीं, बल्कि सभी मौसम में कार को साफ रखता है. जब आपकी कार किसी पेड़ के नीचे खड़ी हो और धूल भरी हवा चलने लग जाए, तो पेड़ों से पत्तियां गिरने लग जाती हैं. ऐसे में ये धूल और पत्तियों को गाड़ी के अंदर जाने नहीं देता और आपकी कार के इंटीरियर को गंदा होने से बचाता है.

विंडशील्ड कवर की कीमत

अगर आप इस विंडशील्ड कवर की कीमत के बारे में ऑनलाइन सर्च करें, तो आपकी कार के लिए ये छाता आपको 500 रुपये से लेकर 2000 रुपये के बीच में मिल जाएगा. वहीं 1000-2000 रुपये की रेंज में आप इस बारिश के मौसम में अपनी लाखों रुपये की गाड़ी को खराब होने से बचा सकते हैं.

बारिश के मौसम में इन बातों का रखें ध्यान

बारिश के मौसम में कार पर विंडशील्ड कवर लगाने के साथ ही और भी कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है, जिसे आप एक सुरक्षित ड्राइविंग कर सकें. इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा.

  • सबसे पहले आप अपनी कार की बैटरी की जांच करें. किसी भी सफर पर जाने से पहले बैटरी को फुल चार्ज कर लें या उसकी कंडिशन ठीक नहीं है, तो उसे रिपेयर करवा लें.
  • बारिश के मौसम में विंडशील्ड वाइपर्स का सही स्थिति में होना बहुत जरूरी है. इस मौसम में इनका प्रयोग काफी बढ़ जाता है.
  • मॉनसून में विजिबिलिटी कम हो जाती है. इसके लिए गाड़ी में लगी सभी लाइट्स का ठीक होना भी अनिवार्य है.
  • गाड़ी के ब्रेक भी ठीक ढंग से काम करें, ये भी जरूरी है.

ये भी पढ़ें

Maruti Suzuki Cars: फ्रोंक्स वेलोसिटी एडिशन का नया ट्रिम्स हुआ लॉन्च, लिमिटेड समय के लिए लाया गया मॉडल

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
बाढ़ में डूबी Used Car खरीदने से कैसे बचें? इन 5 संकेत से तुरंत पहचानें
बाढ़ में डूबी Used Car खरीदने से कैसे बचें? इन 5 संकेत से तुरंत पहचानें
Tarot Rashifal 15 July 2026: सिंह राशि वालों की पूरी होगी बड़ी इच्छा, कन्या को मिलेगी खुशखबरी; तुला का भाग्य देगा साथ, पढ़ें टैरो राशिफल
सिंह राशि वालों की पूरी होगी बड़ी इच्छा, कन्या को मिलेगी खुशखबरी; तुला का भाग्य देगा साथ, पढ़ें टैरो राशिफल
हाइड्रोजन से ट्रेन चलेगी और कार भी, जानें CNG से कितनी सस्ती और पावरफुल है यह गैस?
हाइड्रोजन से ट्रेन चलेगी और कार भी, जानें CNG से कितनी सस्ती और पावरफुल है यह गैस?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Embed widget