एक्सप्लोरर

Hyundai, Tata और Volkswagen की कार खरीदने पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट, जानिए कौन से मॉडल पर मिलेगी कितनी छूट

इस महीने कार कंपनियां आपको खास ऑफर दे रही हैं. हुंडई, फॉक्सवैगन और टाटा अपने कई मॉडल्स पर भारी डिस्काउंट दे रही हैं. अगर आप कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये आपके लिए परफेक्ट टाइम है.

फेस्टिव सीजन और ईयर एंड से पहले कार कपंनी अपने बिक्री बढ़ाने के लिए खास ऑफर लेकर आई हैं. देश में टॉप कार कंपनी आपको अपने बेहतरीन मॉडल्स पर भारी डिस्काउंट दे रही हैं. कंपनी शानदार डील्स और ऑफर्स से ग्राहको को आकर्षित करने की कोशिश कर रही हैं. हुंडई अपनी सेंट्रो, ग्रैंड i10, ग्रैंड i10 निओस, एलीट i20,ऑरा, एलांट्रा और एक्सेंट पर छूट दे रही है. वहीं जर्मन कंपनी फॉक्सवैगन प्रीमियम सेडान वेंटो और हैचबैक पोलो पर डिस्काउंट लेकर आई है. वहीं बात करें टाटा अपनी टिगोर, नेक्सॉन पर टियागो पर बड़ा डिस्काउंट दे रही है. अगर आप भी कार खरीदने की सोच रहे हैं तो ये आपके लिए बेस्ट मौका है. आप नजदीकी शो-रुम जाकर इन कंपनियों की डिस्काउंट वाली कार खरीद सकते हैं. आइये जानते हैं कौन सी कार खरीदने पर आपको कितना फायदा होगा. हुंडई इन कार पर दे रही है डिस्काउंट

देश में दूसरे नंबर पर आने वाली कार कंपनी हुंडई अपने कई मॉडल्स पर डिस्काउंट दे रही है. जिसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और कॉर्परेट डिस्काउंट दिया जा रहा है. कंपनी की ओर से मेडिकल स्टाफ को अलग से 3 हजार की छूट दी जा रही है. बात करें सबसे ज्याद डिमांड वाली सैंट्रो कार की तो कंपनी सेंट्रो की सभी कार पर 45 हजार रुपए का डिस्काउंट दे रही है. सेंट्रो के 'Era' वैरिएंट पर सिर्फ आपको 35 हजार का डिस्काउंट मिलेगा. कंपनी हुंडई ग्रैंड i10 पर 60 हजार का डिस्काउंट और ग्रैंड i10 निओस कुल 25 हजार का ऑफर दे रही है. इसके अलावा हुंडई एलीट i20 आपको कुल 60 हजार रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. यह ऑफर एलीट i20 के 'मैग्ना+' मॉडल को छोड़कर सभी वैरिएंट्स के लिए है. कमर्शियल यूज के लिए मिलने वाली हुंडई एक्सेंट प्राइम पर कंपनी 30 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट दे रही है. हुंडई ऑरा पर आपको कैश डिस्काउंट नहीं मिलेगा कंपनी सिर्फ 15 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस और 5 हजार रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है. हुंडई अपनी नई फेसलिफ्ट एलांट्रा पर 60 हजार का डिस्काउंट दे रही है जिसमें पेट्रोल वर्जन पर 30 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट और 30 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है. वहीं डीजल वर्जन पर सिर्फ 30 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है.

फॉक्सवैगन की इन दो कार पर है डिस्काउंट

अगर आपको फॉक्सवैगन की वेंटो और पोलो कार खरीदनी है तो कंपनी इस महीने इन दोनों कार पर भारी डिस्काउंट दे रही है. VW वेंटो मिड स्पेक कम्फर्टलाइन (नॉन मेटैलिक) पर आपको 1.05 लाख की छूट मिल रही है. इस कार की कीमत करीब 9.99 लाख रुपए है जिसे इस महीने 8.94 लाख रुपए ग्राहकों को बेचा जा रहा है. वहीं पोलो के तीन वैरिएंट पर कंपनी इस महीने डिस्काउंट दे रही है. इसमें एंट्री-लेवल पोलो ट्रेडलाइन पर सबसे ज्यादा छूट मिल रही है. कंपनी इस पर 29 हजार रुपए का डिस्काउंट दे रही है. डिस्काउंट के बाद कार आपको 5.59 लाख रुपए में मिल जाएगी. मिड-स्केप पोलो कम्फर्टलाइन को आप 23 हजार के डिस्काउंट के साथ 6.59 लाख रुपए में खरीद सकते हैं. वहीं, टॉप-स्पेक पोलो हाईलाइन प्लस को 20 हजार के ऑफर के बाद आप 7.89 लाख में खरीद सकते हैं.

टाटा इन कार पर मिलेगा डिस्काउंट

इस महीने टाटा मोटर्स की कार खरीदने पर आपको अच्छा डिस्काउंट मिलेगा. टाटा की नेक्सॉन पर कंपनी की ओर से 20,000 रुपये की छूट मिलेगी. वहीं टाटा टिगोर पर 33,000 रुपये की छूट मिल रही है. अगर आप टाटा टियागो खरीदते हैं तो आपको इस महीने 28,000 रुपये की बचत होगी. वहीं टाटा की SUV कार Harrier पर 70,000 रुपये का ऑफर मिलेगा. कंपनी की ओर से ईएमआई पर भी खास ऑफर्स दिए जा रहे हैं. आप सस्ती EMI पर ये कार अपने घर ला सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या Nissan की नई नवेली Tekton खरीदने में है फायदा? यहां जानिए कैसा है फर्स्ट लुक रिव्यू
क्या Nissan की नई नवेली Tekton खरीदने में है फायदा? यहां जानिए कैसा है फर्स्ट लुक रिव्यू
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
Car AC Tips: कार स्टार्ट करने के कितने मिनट बाद चलाना चाहिए AC, क्या है सही तरीका?  
कार स्टार्ट करने के कितने मिनट बाद चलाना चाहिए AC, क्या है सही तरीका?  
दिल्ली-NCR वालों की लॉटरी! पुराने ट्रक-बस बदलो और पाओ 100% टैक्स छूट, सरकार ला रही योजना
दिल्ली-NCR वालों की लॉटरी! पुराने ट्रक-बस बदलो और पाओ 100% टैक्स छूट, सरकार ला रही योजना

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
दिल्ली: बीच सड़क बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, पीतमपुरा-शालीमार बाग रोड चौड़ीकरण को लेकर एक्शन
दिल्ली: बीच सड़क बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, पीतमपुरा-शालीमार बाग रोड चौड़ीकरण को लेकर एक्शन
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget