एक्सप्लोरर

क्या GST बदलाव के बाद Bullet 350 होगी सस्ती? Royal Enfield के MD ने की ये अपील

Royal Enfield के MD सिद्धार्थ लाल ने सरकार से सभी टू-व्हीलर्स पर GST को लेकर बड़ी अपील की है. आइए जानते हैं कि अगर 350cc से ऊपर की बाइक्स पर 40 फीसदी GST लगे तो ग्राहकों और कंपनियों पर क्या असर होगा?

केंद्र सरकार GST सिस्टम को बदलने की तैयारी कर रही है. नए प्रस्ताव के अनुसार, छोटे और बड़े इंजन वाली बाइक्स पर अलग-अलग टैक्स लगाया जा सकता है. अगर यह प्रस्ताव लागू होता है तो 350cc से कम बाइक्स पर 18% GST लगेगी, जबकि 350cc से ज्यादा इंजन वाली मोटरसाइकिल्स लग्जरी कैटेगरी में आ जाएंगी और उन पर 40% GST देनी होगी.

दरअसल, इसका सीधा असर कंपनियों और ग्राहकों पर पड़ेगा, खासकर Royal Enfield पर, क्योंकि इस सेगमेंट में इसकी सबसे ज्यादा बिक्री होती है. इसी बीच Royal Enfield के MD सिद्धार्थ लाल ने सोशल मीडिया पर सरकार से अपील की है कि सभी टू-व्हीलर्स पर एक समान 18% GST रखा जाए. अब देखना यह है कि इस बदलाव के बाद Bullet 350 सस्ती होगी या महंगी.

क्यों ज्यादा प्रभावित होगी Royal Enfield ?

  • Royal Enfield भारतीय मिड-कैपेसिटी मोटरसाइकिल सेगमेंट की लीडर है. क्लासिक, बुलेट, हंटर और मीटिओर जैसी J-सीरीज बाइक्स की जबरदस्त डिमांड है. इसके अलावा कंपनी 450cc और 650cc प्लेटफॉर्म पर भी कई मोटरसाइकिलें बेचती है.
  • ऐसे में अगर 40% GST लागू होता है, तो इन बाइक्स की कीमतें काफी बढ़ जाएंगी और यह सेगमेंट प्रभावित हो सकता है. साल 2024 में Royal Enfield ने भारत में 8.57 लाख यूनिट्स बेचकर रिकॉर्ड बनाया था. लेकिन टैक्स बढ़ने से यह ग्रोथ रुक सकती है.

सिद्धार्थ लाल की सरकार से अपील

  • Royal Enfield के MD सिद्धार्थ लाल ने सोशल मीडिया पर सरकार से आग्रह किया है कि सभी टू-व्हीलर्स पर एक समान 18% GST रखा जाए. उन्होंने कहा कि भारत पहले से ही छोटे इंजन वाली बाइक्स में दुनिया का लीडर है और अब मिड-कैपेसिटी बाइक्स में भी बड़ी पैठ बना रहा है.
  • अगर बड़े इंजन वाली बाइक्स पर टैक्स बढ़ता है, तो यह सेगमेंट की ग्रोथ को नुकसान पहुंचाएगा. उनका मानना है कि ग्राहकों को बेहतर वैल्यू और भारतीय-निर्मित मिड-साइज मोटरसाइकिलें देकर दुनिया भर में अपनी पकड़ मजबूत करनी चाहिए. इसके लिए जरूरी है कि टैक्स स्ट्रक्चर सबके लिए एक जैसा हो.

ग्राहकों के लिए क्या मायने रखता है नया GST?

  • बता दें कि अगर नया GST नियम लागू हुआ तो 350cc से कम बाइक्स सस्ती हो सकती हैं, क्योंकि उन पर 18% टैक्स ही लगेगा. 350cc से ऊपर की बाइक्स महंगी हो जाएंगी, क्योंकि उन पर टैक्स 40% हो जाएगा.
  • Royal Enfield जैसी कंपनियों के लिए मिड-कैपेसिटी सेगमेंट पर असर पड़ेगा. ग्राहकों के लिए Bullet, Meteor, Interceptor जैसी बाइक्स की कीमतें बढ़ सकती हैं.

ये भी पढ़ें:-

भारत में लॉन्चिंग से पहले विदेशों में भेजी जा रही Maruti e-Vitara, जानिए यहां कब आएगी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
आपकी कार में कौन-सा फ्यूल भर रहा है पंप? अब खुद ऐसे करें तुरंत पहचान
आपकी कार में कौन-सा फ्यूल भर रहा है पंप? अब खुद ऐसे करें तुरंत पहचान
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
Car Engine Tips: सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget