एक्सप्लोरर

BS6 Mahindra Mojo जल्द ही भारत में होगी लॉन्च, Bajaj Dominar 250 से होगा मुकाबला

महिंद्रा अब अपनी पॉपुलर बाइक Mojo को अब नए BS6 इंजन के साथ लेकर आ रही है. इस बार बाइक के डिजाइन में कुछ नए बदलाव देखने को मिलेंगे.

नई दिल्ली: Mahindra की Mojo बाइक को तो आप जानते ही होंगे, यह बाइक अपने अलग स्टाइल और बेस्ट सीटिंग पोजीशन के लिए जानी जाती है, साथ ही यह बेहद आरामदायक बाइक है. कंपनी अब Mojo, BS6 कम्प्लायंट इंजन में अपग्रेड करने जा रही है साथ ही इसमें अब कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. नए मॉडल को लेकर कम्पनी ने टीजर जारी कर दिया है.तस्वीरों में यह नए कलर्स में नज़र आ रही है और साफ़ लग रहा है कि मॉडल में काफी बदलाव होंगे. लेकिन इसे कब लॉन्च किया जाएगा इस बारे में अभी तक कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है.

जो तस्वीरें कंपनी ने शेयर की हैं उनके मुताबिक BS6 Mahindra Mojo में तीन नए कलर्स मिलेंगे. जिनमें गार्नेट ब्लैक, रूबी रेड और ब्लैक पर्ल शामिल हैं. गार्नेट ब्लैक कलर वाले मॉडल के फ्रेम और स्विंगआर्म रेड कलर में मिलेगा, अलॉय व्हील्स पर रेड पिनस्ट्राइप देखने को मिलेगी. इसके अलावा रूबी रेड कलर का थीम ड्यूल-टोन में है, जिसमें फ्यूल टैंक, पिलियन ग्रैब रेल और रिम स्टिकर रेड कलर मिलेगी. इसके अलावा  ब्लैक पर्ल कलर वाले मॉडल में टेल सेक्शन पर कंट्रास्ट वाइट कलर दिया है, लेकिन पूरी बाइक ब्लैक है.

नए कलर ऑप्शन के अलावा BS6 Mahindra Mojo के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. यानी डिजाइन और अंदाज में यह पहले जैसी ही रहेगी. इस बाइक में सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित करता है इसका हेडलैंप जोकि नए मॉडल में भी यही होगा.

इंजन की बात करें तो BS6 Mahindra Mojo में भी इसके BS4 मॉडल वाला ही इंजन मिलेगा, BS6 कम्प्लायंट इंजन में यह 295cc का इंजन मिलेगा जो. इसके BS4 मॉडल में लगा इंजन 26 bhp की पावर 28 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है. आपको बता दें कि नए मॉडल के इंजन में पावर और टॉर्क में कुछ बदलाव हो सकते हैं. सेफ्टी के लिए इस बाइक में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलेगी.

Bajaj Dominar 250 से होगा मुकाबला

BS6 Mahindra Mojo का सीधा मुकाबला Bajaj Dominar 250 से होगा. इस बाइक की कीमत 1.60 लाख रुपये रखी है. इस बाइक में सिर्फ एक ही वेरिएंट उतारा गया है. कंपनी ने Canyon Red और Vine Black कलर के ऑप्शन दिए हैं. परफॉरमेंस के लिए बाइक में BS6, लिक्विड कूल्ड 248.8 cc DOHC इंजन लगाया है. यह इंजन 27 PS की पावर और 23.5 Nm का टॉर्क देता है. महज 10.5 सेकंड में यह बाइक 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है. बाइक में बेहतर माइलेज और परफॉरमेंस के लिए फ्यूल इंजेक्शन तकनीक का इस्तेमाल किया है.

यह बाइक खास उन लोगों को ध्यान में रखते हुए बनाई है जो टूर करना पसंद करते हैं. इस बाइक के दोनों टायर्स 17 इंच के हैं और दोनों ही टायर्स में डिस्क ब्रेक की सुविधा के आते हैं, जिनकी मदद से बेहतर ब्रेकिंग का अनुभव मिलता है.

यह भी पढ़ें 

तेज बारिश में टू-व्हीलर चलाते समय अक्सर लोग करते हैं ये गलतियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget