एक्सप्लोरर

अब आप भी खरीद सकते हैं John Abraham जैसी कस्टम Thar Roxx! जानें क्या खास फीचर्स हैं शामिल

John Abraham Thar Roxx: जॉन अब्राहम की कस्टमाइज थार रॉक्स का इंटीरियर Mocha ब्राउन थीम में है. इस गाड़ी की फ्रंट और रियर सीटों के हेडरेस्ट पर JA एल्फाबेट्स को लगाया गया है.

John Abraham Custom Mahindra Thar Roxx: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने  हाल ही में अपने लिए महिंद्रा थार रॉक्स को कस्टमाइज कराया था, जिसके बाद एक्टर का वीडियो महिंद्रा ऑटो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था. जॉन अब्राहम की महिंद्रा थार रॉक्स पर एक्टर के नाम की शॉर्ट फॉर्म JA के बैज भी लगे हैं. इसके साथ ही गाड़ी के डैशबोर्ड पर बॉलीवुड एक्टर के लिए एक स्पेशल लाइन भी लिखी है- Made For John Abraham. 

जॉन अब्राहम के फीडबैक के बाद महिंद्रा ने थार रॉक्स के सभी मॉडल्स में कुछ के फीचर्स में बदलाव किए हैं, अब थार रॉक्स नए फीचर्स के साथ आपको मिलने वाली है. बॉलीवुड अभिनेता ने कंपनी से ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर डोर के हैंडल पर सेंसर लगाने की रिक्वेस्ट की थी, ताकि आसानी से एंट्री और एग्जिट किया जा सके. अब यह फीचर थार रॉक्स के टॉप ट्रिम में मौजूद है. 

ये नए फीचर्स किए गए शामिल

जब ड्राइविंग के पोस्चर की बात होती है तो कम्फर्ट सबसे ज्यादा जरूरी है. अब्राहम कार में एक एडजस्टेबल आर्मरेस्ट चाहते थे ताकि स्लाइड किया जा सके. यह एक बेसिक फीचर है, जोकि पहले मौजूद नहीं है. इसके अलावा तीसरा अपडेट नए वाइपर हैं, जोकि एयरोडायनामिक और फ्लैट हैं. इस अपडेट के साथ ही ये कार स्टैंडर्ड डिजाइन और फीचर्स के साथ आई है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mahindra Thar (@mahindrathar)

कैसी है जॉन अब्राहम की कस्टमाइज थार?

जॉन अब्राहम की कस्टमाइज थार रॉक्स का इंटीरियर Mocha ब्राउन थीम में है. इस गाड़ी की फ्रंट और रियर सीटों के हेडरेस्ट पर JA एल्फाबेट्स को लगाया गया है. इस गाड़ी के बाकी सभी फीचर्स इसके स्टैंडर्ड मॉडल की तरह ही हैं. इस कार में 10.25-इंच की डुअल डिस्प्ले लगी हैं, जिसमें से एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए और दूसरी डिजिटल ड्राइवर क्लस्टर है. महिंद्रा की इस कार में ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ भी दिया है.

Mahindra Thar Roxx की पावर और कीमत

महिंद्रा थार रॉक्स दो इंजन ऑप्शन के साथ आती है. इस गाड़ी में 2.2-लीटर डीजल इंजन और 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है. इन दोनों ही इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है. जॉब अब्राहम की कस्टमाइज्ड कार की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है. महिंद्रा थार रॉक्स की एक्स-शोरूम प्राइस 12.99 लाख रुपये से शुरू होकर 23.09 लाख रुपये तक जाती है.

यह भी पढ़ें:-

Tesla Robotaxi: सड़कों पर दौड़ती दिखी बिना ड्राइवर वाली रोबोटैक्सी, 22 जून को Elon Musk करने जा रहे लॉन्च 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Embed widget