एक्सप्लोरर

बेंगलुरु में चलती Aventador में लगी आग तो गौतम सिंघानिया का फूटा गुस्सा, Lamborghini पर उठाए सवाल

Lamborghini Fire Case: रेमंड ग्रुप के MD गौतम सिंघानिया ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक Lamborghini कार सड़क पर जलती हुई दिखाई दे रही है. इस वीडियो के साथ उन्होंने कंपनी से कई सवाल भी पूछे हैं.

देश के जाने-माने बिजनेसमैन गौतम सिंघानिया ने Lamborghini कंपनी के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की है. दरअसल, हाल ही में बेंगलुरु की सड़कों पर एक Lamborghini Aventador कार में आग लग गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ और इसके बाद उद्योगपति गौतम सिंघानिया ने एक बार फिर Lamborghini ब्रांड पर सवाल उठाए हैं.

  • गौतम सिंघानिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर Aventador में लगी आग का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "एक और दिन, एक और लेम्बोर्गिनी आग की लपटों में. अब यह 'दुर्लभ घटना' नहीं रही. यह एक पैटर्न है. Lamborghini चुप क्यों है?" उन्होंने सवाल किया कि क्या इन कारों को भारत में बेचा जाना चाहिए, जब इनकी सेफ्टी ही भरोसेमंद नहीं है.
 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gautam Singhania (@gautamsinghania99)

पहले भी कर चुके हैं आलोचना

  • गौतम सिंघानिया Lamborghini की तकनीकी समस्याओं को लेकर पहले भी सोशल मीडिया पर कई बार पोस्ट कर चुके हैं. उन्होंने Huracan, Revuelto, और Aventador जैसी कारों में तकनीकी खामियों की बात की है. हाल ही में उन्होंने Revuelto की टेस्ट ड्राइव के दौरान आई इलेक्ट्रिक समस्या का वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें कार बीच रोड पर रुक गई थी.

बेंगलुरु की घटना

  • बता दें कि हाल ही में बेंगलुरु में चलती Aventador में आग लग गई थी, वह कार एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर संजीव संजू (Namma Mane Maga Sanju) की थी. इन्फ्लुएंसर ने बताया कि आग पेट्रोल लीक के कारण लगी थी और यह कोई बड़ा हादसा नहीं था. उन्होंने यह भी कहा कि जब आग लगी, तो ज़्यादातर लोग सिर्फ वीडियो बना रहे थे, मदद करने वाले सिर्फ दो लोग – एक ऑटो ड्राइवर और एक कैब ड्राइवर थे.

  • हालांकि राहत की बात ये है कि उस वक्त कार में कोई मौजूद नहीं था, इसलिए कोई जान का नुकसान नहीं हुआ. लेकिन कार पूरी तरह जल गई. इस हादसे के बाद सिंघानिया ने Lamborghini के इंडिया डिवीजन को टैग करते हुए पूछा कि इतनी महंगी और लग्जरी कार में ऐसा हादसा कैसे हो सकता है?

यह भी पढ़ें:- Tata से लेकर Mahindra तक, इस फेस्टिव सीजन भारत में लॉन्च होंगी ये नई गाड़ियां, जानें डिटेल्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

66 लाख रुपये में कितनी लग्जरी? नई Lexus ES 350h के फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे
66 लाख रुपये में कितनी लग्जरी? नई Lexus ES 350h के फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे
E20 पेट्रोल से बिगड़ गया गाड़ी का माइलेज? इन पार्ट्स को तुरंत करें चेक, वरना...
E20 पेट्रोल से बिगड़ गया गाड़ी का माइलेज? इन पार्ट्स को तुरंत करें चेक, वरना...
गाड़ी किसी और ने चलाई और चालान आपके नाम आया, जानें अब क्या कर सकते हैं आप?
गाड़ी किसी और ने चलाई और चालान आपके नाम आया, जानें अब क्या कर सकते हैं आप?
E20 पेट्रोल से डैमेज इंजन के मामलों में कैसे मिलेगा मुआवजा, क्या इस कोर्ट का फैसला बनेगा नजीर?
E20 पेट्रोल से डैमेज इंजन के मामलों में कैसे मिलेगा मुआवजा, क्या इस कोर्ट का फैसला बनेगा नजीर?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget