एक्सप्लोरर

Bike Mileage Tips: अगर आपकी बाइक नहीं दे रही है अच्छा माइलेज, तो अपनाएं ये टिप्स, परेशानी हो जाएगी दूर

कई बार आपकी ड्राइविंग करने का तरीका भी बाइक के माइलेज को बुरी तरह प्रभावित करता है. ऐसी कंडीशन में आपको बाइक चलाते वक्त कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए.

Bike Mileage Tips: इन दिनों पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है. देश के अधिकतर शहरों में पेट्रोल 100 प्रति लीटर से ऊपर पहुंच चुकी है. ऐसे में अगर आपकी बाइक का माइलेज बिगड़ रहा है तो यह आपके बजट को भी प्रभावित कर सकता है. अगर आप एक्सपर्ट्स की कुछ टिप्स को अपनाएंगे तो अपनी बाइक माइलेज को काफी बेहतर कर सकते हैं. आपको कुछ ऐसे टिप्स बता देते हैं, जिनका आप माइलेज बढ़ाने में इस्तेमाल कर सकते हैं. 

ये हैं 5 आसान ट्रिक्स 
1. अगर आप बाइक को बेहद तेज और लापरवाह तरीके से चलाते हैं तो उसका माइलेज प्रभावित होता है. जितनी ज्यादा स्पीड में आप बाइक चलाएंगे, उतना ही आपकी बाइक का माइलेज बिगड़ जाएगा. इसलिए बाइक चलाते वक्त स्पीड को मेंटेन रखें. साथ ही टूटी सड़कों पर बाइक चलाने से बचना चाहिए. 

2. अगर आप अपनी बाइक की समय पर सर्विस कराएंगे तो उसका माइलेज बेहतर बना रहेगा. किसी भी वाहन का माइलेज मेंटेन रखने के लिए आपको समय-समय पर उसकी सर्विस कराते रहना चाहिए. सर्विस के दौरान बाइक की छोटी मोटी कमियां भी दूर हो जाती हैं. 

3. बाइक में हमेशा अच्छी क्वालिटी का फ्यूल ही डलवाना चाहिए. तमाम फिलिंग स्टेशन पर आपको बेहतर क्वालिटी का ऑयल नहीं मिलता, ऐसे में कोशिश करें कि किसी भरोसेमंद और बेहतर फिलिंग स्टेशन से फ्यूल पड़वाएं. इसके अलावा बाइक में कोई दिक्कत है तो तुरंत मैकेनिक से संपर्क करें. 

4. अगर आप शहर के अंदर बाइक चला रहे हैं और रेड लाइट पर 1 मिनट से ज्यादा रुकना पड़ रहा है तो आप अपनी बाइक का इंजन बंद कर लें. अगर आप ऐसा करेंगे तो उससे काफी हद तक आपके माइलेज में सुधार हो सकता है. 

5. बाइक चलाते वक्त आपको गियर और ब्रेक का काफी सोच समझकर इस्तेमाल करना चाहिए. इसके अलावा अपनी बाइक के टायर हमेशा अच्छी क्वालिटी के रखें. इन छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर आप अपनी बाइक का माइलेज सुधार सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः Second Hand Car Tips: अगर सेकंड हैंड कार खरीदने का है प्लान, तो जान लीजिए यह जरूरी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget