एक्सप्लोरर

अपनी पुरानी कार बेचते समय कभी न करें गलतियां वरना हो सकता है भारी नुकसान

अगर आप भी अपनी पुरानी कार को बेचने की सोच रहे हैं और चाहते है कि आपको बेहतर दाम मिले, तो यहां हम आपको कुछ खास टिप्स बता रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं.

नई दिल्ली: जहां नई कारों की डिमांड रहती है वहीं पुरानी कारों के खरीदार भी काफी हैं. पुरानी कारों (used cars/second hand cars) का बाजार अब काफी बड़ा हो चुका है. कुछ लोग नई कार खरीदने के चक्कर में अपनी पुरानी कार को बेच देते हैं. लेकिन कई बार कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं जिनकी वजह से लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है. अगर आप भी अपनी पुरानी कार को बेचने जा रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ ऐसे जरूरी उपाय बता रहे हैं जो न सिर्फ आपको आपकी पुरानी कार के सही दाम दिला सकते हैं बल्कि आपको सुरक्षित अपनी कार बेच सकते हैं.

 अपनी कार की मार्केट वैल्यू पता करें

जब भी आप अपनी कार बेचने की तैयारी करें तो उससे पहले अगर आप अपनी कार की रीसेल वैल्यू का पता लगवा लें तो आपको आसानी होगी, साथ ही आपको यह अंदाज लग जाएगा कि कार की डिमांड कितनी रखनी है. इसके लिए आप इंटरनेट का सहारा ले सकते है, डीलर से बात कर सकते है. इसके लिए आप तीन से चार डीलर्स से बात करें.

साफ़-सुथरी हो आपकी कार

याद रखें आपकी कार जितनी साफ़-सुथरी होगी और अच्छी कंडीशन में होगी, आपको उसकी वैल्यू उतनी ही अच्छी मिलेगी. इसलिए कार को किसी को दिखाने से पहले उसकी अच्छे से वाशिंग और सफाई कर लें. बेहतर होगा यदि आप कार की वाशिंग किसी सर्विस सेंटर से करा लें.

कीमत थोड़ी बढ़ाकर ही बताएं

याद रखें, आपकी कार की जितनी मार्किट वैल्यू या रीसेल वैल्यू है, आपको उस कीमत से करीब  10 से 15 हजार रुपये बढ़ाकर ही बताने चाहिए, क्योंकि मोल भाव करने के बाद दाम कम करने पड़ते हैं. फिक्स दाम पर कार  बेचने से बचें

कार के पूरे पेपर्स तैयार रखें

जब भी किसी को कार दिखाने/बेचनें जा रहे हों, तो कार के पूरे पेपर्स साथ रखें ताकि सामने वाले को आप पर पूरा विश्वास हो सकें. आप सर्विस रिकॉर्ड्स, टायर और बैटरी की वारंदी की रसीदें भी संभालकर रखें.

विज्ञापन देना फायदेमंद

अगर आप कार बेचने के लिए अगर एड निकलवा रहे हैं तो ध्यान दें कि विज्ञापन के लिए कार की बेहतर क्वालिटी वाली फोटो होनी चाहिये, इससे इम्प्रेशन अच्छा पड़ता है.

आउटस्टैंडिंग पेमेंट हो तो उसे क्लियर कर लें

कार बेचने से पहले  कार की कोई आउटस्टैंडिंग पेमेंट हो तो उसे क्लियर कर लें, इसके बाद ही कार बेचने निकलें. जब डील तय कर रहे हो तो मोल-भाव उचित करें लेकिन ज्यादा से ज्यादा पैसा ऐंठने की जुगाड़ में न रहें. आप पेमेंट चेक या कैश किसी भी तरह से ले सकते है. यदि आपको पेमेंट चेक से मिल रही है तो चेक क्लियर होने पर ही गाड़ी के सारे पेपर्स दें.

दोस्तों अपनी कार को बेचते समय हर बात/डील और सिग्नेचर सब कुछ ऑन रिकॉर्ड होना चाहिये, ताकि आपको भविष्य में कोई दिक्कत न हो. जिसको भी गाड़ी बेचें पहले उसके बारे में भी कुछ बेसिक जानकारियां हांसिल कर लेने में ही फायदा होगा.

यह भी पढ़ें 

ये हैं देश की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक कारें, हैवी ट्रैफिक में ड्राइव करना होगा आसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BMW i5 होगी सस्ती और लंबी, 669KM की मिलेगी रेंज
BMW i5 होगी सस्ती और लंबी, 669KM की मिलेगी रेंज
फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
Xi Jinping Car Features: कितनी ताकतवर शी जिनपिंग की कार, इसमें कौन-कौन से फीचर्स
कितनी ताकतवर शी जिनपिंग की कार, इसमें कौन-कौन से फीचर्स
Simple ला रही नया सस्ता EV स्कूटर, Chetak से होगा मुकाबला
Simple ला रही नया सस्ता EV स्कूटर, Chetak से होगा मुकाबला

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget