एक्सप्लोरर

बजट है कम तो खरीदें 3 लाख में शानदार कार, मिलेगा 25 किमी. तक का माइलेज

अगर आपका बजट 3 लाख रुपए का है और आप एक शानदार कार खरीदना चाहते हैं तो मार्केट में ये 3 बेस्ट ऑप्शन्स हैं. शानदार फीचर्स के साथ इन कार में आपको 25 किलोमीटर तक का माइलेज भी मिलेगा.

बढ़ती महंगाई में कार खरीदना आसान नहीं है. भारत में मिडिल क्लास के लोग कार खरीदते वक्त कार के लुक से ज्यादा माइलेज पर ध्यान देते हैं. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सालों की अपनी मेहनत की कमाई को लोग वाहन खरीदने में लगा देते हैं. ऐसे में अगर आपका बजट कम है और आप अच्छे माइलेज वाली कार खरीदना चाहते हैं तो मार्केट में कई शानदार ऑप्शन आपको मिल जाएंगे. आप मारुति की दो दशक पुराने मॉडल मारुति ऑल्टो, डैट्सन रेडी-गो और क्विड जैसी शानदार कार खरीद सकते हैं. इन कारों की खास बात है इनका शानदार माइलेज. 3 लाख से कम कीमत पर मिलने वाली ये कार आपको 25 किलोमीटर तक का माइलेज दे सकती हैं. आइये जानते हैं इनके फीचर्स के बारे में.

Maruti Alto- मारुति की पुरानी और शानदार छोटी कारों में ऑल्टो का नाम आता है. हाल में ऑल्टो को 20 साल पूरे हुए हैं. 3 लाख रुपये से कम कीमत में मिलने वाली ये सबसे ज्यादा पॉप्युलर कार है. इस कार की शुरुआती कीमत 2.89 लाख रुपये है. 2021 में इसका नया मॉडल भी पेश किया जाएगा. आपको बता दें ऑल्टो करीब 22.5 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे देती है. आल्टो में 796cc का इंजन दिया गया है. EBD के साथ ABS, ड्राइवर साइड एयरबैग, सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम और रिवर्स पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं. आपको 6 कलर ऑप्शन में ये कार मिलेगी.

Datsun Redi-Go- डैटसन रेडी-गो 3 लाख के बजट में आने वाली अच्छी कार है. इस कार की शुरुआती कीमत 2.80 लाख रुपये है. डैटसन में आपको 0.8-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 54 PS का पावर जेनरेट करने में सक्षम है रेडी-गो माइलेज के मामले में शानदार कार है. ये कार आपको 22.7 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है. EBD के साथ ABS, ड्राइवर साइड एयरबैग, सीट बेल्ट रिमाइंडर, रियर पार्किंग सेंसर्स और स्पीड वॉर्निंग सिस्टम   फीचर्स दिए गए हैं.

Renault Kwid- 3 लाख से कम कीमत में रेनॉ क्विड भी दमदार ऑप्शन है. इस कार की शुरुआती कीमत 2.83 लाख रुपये है. नई क्विड में आपको पहले से ज्यादा स्टाइलिश फीचर्स मिलेंगे. नई क्विड में 799cc का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 25.17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है. नई क्विड में सभी वेरियंट में ड्राइवर साइड एयरबैग, EBD के साथ ABS, स्पीड अलर्ट सिस्टम, सीटबेल्ट रिमाइंडर और रिवर्स पार्किंग सेंसर्स जैसे खास फीचर्स दिए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार के AC में बाहर की हवा लें या अंदर की, कब कौन सा मोड बेहतर?
कार के AC में बाहर की हवा लें या अंदर की, कब कौन सा मोड बेहतर?
बिना Down Payment घर लाएं Jawa या Yezdi बाइक, मिल रहा खास ऑफर
बिना Down Payment घर लाएं Jawa या Yezdi बाइक, मिल रहा खास ऑफर
Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 9.99 लाख
Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 9.99 लाख
Tata Nexon EV को मिलेगा नया अवतार, जानें कब होगी लॉन्च?
Tata Nexon EV को मिलेगा नया अवतार, जानें कब होगी लॉन्च?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
Embed widget