एक्सप्लोरर

ये हैं भारत की सस्ती BS6 बाइक्स, नई टेक्नोलॉजी के साथ दमदार इंजन है खूबियां

सिटी और हैवी ट्रैफिक में 100cc बाइक्स काफी पसंद की जाती हैं. इतना ही नहीं ये बाइक्स रख-रखाव में भी सस्ती पड़ती हैं. यहां हम ऐसी ही तीन बाइक्स के बारे में बता रहे हैं-

नई दिल्ली: BS4 वाहनों का दौर अब खत्म हो गया है. देश में BS6 वाहनों की बिक्री शुरू हो गई है. तमाम कंपनियों ने अपने वाहनों को BS6 इंजन में अपग्रेड कर दिया है. यहां हम आपको बता रहे हैं तीन ऐसी बाइक्स जो BS6 इंजन में काफी बेहतर हैं. साथ ही कम कीमत और चलने में किफायती भी हैं.

Hero HF Deluxe

हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में अपनी 100 cc बाइक HF Deluxe BS6 को मार्केट में उतारा. इस बाइक की एक्स शो रूम कीमत कीमत 55,925 रुपये है. बाइक में 97.2cc स्लोपर इंजन दिया है जोकि 8PS की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क देता है. बाइक में 4 स्पीड गियर दिए हैं. इसके अलावा यह इंजन फ्यूल-इंजेक्शन सिस्टम के साथ आता है. जिसकी मदद से यह बाइक अब 9 फीसद ज्यादा माइलेज देती है. सिटी राइड के लिए यह एक खास बाइक है.

Bajaj CT100

100cc सेगमेंट में बजाज की CT100 काफी किफायती बाइक मानी जाती है. अब यह डिजाइन के मामले में पहले से बेहतर हुई है. कीमत की बात करें तो इसके किक वेरिएंट की दिल्ली में एक्स शो रूम कीमत 40,794 रुपये है. यह अपने  BS4 मॉडल की तुलना में 6,797 रुपये महंगी है. इस बाइक में 102 cc एयर-कूल्ड इंजन दिया है, जो 7.9PS की पावर और 8.34 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है.

TVS Sport

अपने सेगमेंट में यह बाइक काफी लोकप्रिय है. इसमें दो वेरिएंट्स किक-स्टार्ट और इलेक्ट्रिक स्टार्ट में उपलब्ध है. बात कीमत की करें तो इनकी कीमत क्रमश: 51,750 रुपये और 58,925 रुपये है.  इंजन की बात करें तो Sport में 109.7cc का इंजन लगा है जो 8.29PS की पावर और 8.7Nm का टॉर्क जनरेट करता है. बाइक में 4 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है. ये तीनों ही बाइक्स सिटी और हैवी ट्रैफिक में ये काफी बेहतर हैं, और इनका रखरखाव भी सस्ता है.

यह भी पढ़ें 

नई कार खरीदने के समय कुछ ऐसी गलतियां करते हैं लोग, आप भी जानें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget