एक्सप्लोरर

गियरलैस स्कूटर की माइलेज बढ़ाने के 5 सबसे आसान उपाय, जानें

गियरलैस स्कूटर आजकल काफी लोकप्रिय हैं, लेकिन स्कूटर की देखभाल करना भी बेहद ज़रूरी है, ताकि माइलेज और परफॉरमेंस में कोई कमी न आए.

नई दिल्ली: देश में गियरलैस स्कूटर्स की डिमांड इस समय काफी ज्यादा है. यूथ और ओल्ड एज ग्रुप के लोगों को स्कूटर की सवारी करना काफी पसंद आता है, क्योंकि स्कूटर, बाइक की तुलना में चलाने में आसान रहते हैं. सामान रखने की जगह होती है, हल्के होने की वजह से हैवी ट्रैफिक में भी इनकी राइड आसान बनती है. लेकिन इनका रख रखाव भी बेहद जरूरी होता है. यहां हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से न सिर्फ आपका स्कूटर बेहतर परफॉरमेंस देगा बल्कि बढ़िया माइलेज भी देगा.

1. टायर्स का रखें ध्यान

किसी भी वाहन में सबसे अहम होते हैं टायर्स, ऐसे में इनको इग्नोर करना भारी पड़ सकता है. सबसे पहले यह बात जान लें कि हफ्ते में 2 बार टायर्स में हवा का प्रेशर सही रखें. हवा उतनी ही भरवानी चाहिये जितनी कंपनी ने बताई है. आप नॉर्मल हवा की जगह अगर नाइट्रोजन हवा भरवाएंगे तो टायर्स की लाइफ अच्छी होगी और साथ ही माइलेज भी अच्छी मिलेगी.

2. एयर फिल्टर की सफाई है बेहद जरूरी

स्कूटर में लेगे एयर फिल्टर को रेगुलर साफ करें, क्योंकि गंदे एयर फिल्टर से परफॉरमेंस और माइलेज दोनों में कमी आती है. अगर एयर फ़िल्टर बहुत ज्यादा खराब हो गया है तो उसे बदल लें. ध्यान रहे गन्दा एयर फ़िल्टर आपके स्कूटर की सेहत को बिगाड़ सकता है. यह ठीक वैसे ही काम करता है जैसे हमारे शरीर में फेफड़े काम करते हैं

3. सर्विस है बेहद जरूरी

अपने स्कूटर की रेगुलर सर्विस आपको एक अच्छा राइडर भी बनती है. अगर समय पर स्कूटर की सर्विस होगी तो इंजन की लाइफ बढ़ जायेगी. ध्यान रहे, रेगुलर सर्विस से स्कूटर की परफॉरमेंस और माइलेज दोनों बेहतर होती है.

4. एक ही रफ़्तार में करें ड्राइव

जब भी स्कूटर को चलायें तो हमेशा एक ही रफ़्तार पकड़े. बार-बार कम या ज्यादा करने से इंजन पर बुरा असर पड़ता है, साथ ही फ्यूल की खपत बढ़ने से माइलेज कम मिलती है.

5. खराब रास्तों पर जाने से बचें

कोशिश कीजिये की ऐसे रास्तों को चुनें जहां ट्रैफिक कम हो, सड़कें सहीं हों, क्योकिं खराब रास्तों पर स्कूटर की परफॉरमेंस गिरती है. सस्पेंशन का काम एक्स्ट्रा बढ़ जाता है और फ्यूल की खपत भी बढ़ती है. इतना ही नहीं गाड़ी के टायर्स भी फट सकते हैं. इसलिए साफ़ और अच्छे रास्तों पर गाड़ी चलायें.

यह भी पढ़ें 

TVS की बाइक्स और स्कूटर्स खरीदने पर 20 हजार रुपये की बचत का मौका

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift लॉन्च, ₹6.99 लाख में क्या-क्या नया?
Toyota Glanza Facelift लॉन्च, ₹6.99 लाख में क्या-क्या नया?
XUV 3XO CNG में Tata वाला 2 सिलेंडर का सेटअप, Mahindra का दांव कितना तगड़ा?
XUV 3XO CNG में Tata वाला 2 सिलेंडर का सेटअप, Mahindra का दांव कितना तगड़ा?
Hyundai की कारें हुईं सस्ती, बचेंगे हजारों रुपये
Hyundai की कारें हुईं सस्ती, बचेंगे हजारों रुपये
Hyundai Bayon vs Creta vs Venue: तीनों SUVs में क्या है अंतर?
Hyundai Bayon vs Creta vs Venue: तीनों SUVs में क्या है अंतर?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget