एक्सप्लोरर

छोटे कस्बों और गांव के लिए बेस्ट हैं ये बाइक्स, कम कीमत में दमदार परफॉरमेंस का भरोसा

छोटे शहरों, गांवों और कस्बों में लोग बजट सेगमेंट की बाइक्स को ही खरीदना पसंद करते हैं, हीरो मोटोकॉर्प की Splendor+ और TVS की Radeon खास ऐसे ही ग्राहकों के लिए बनी हैं

नई दिल्ली: भारत में छोटे कस्बों और गांव में सबसे ज्यादा छोटी और हल्की बाइक्स को ज्यादा पसंद किया जाता है, लोग बाइक्स को सामान रखने के लिए भी ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, बाइक के पीछे लगे कैरियर (जिस पर सामान रखा जात है) की मदद से लोगों को सहूलियत ज्यादा रहती है. वैसे तो कई ऑप्शन इस समय मार्केट में मौजूद हैं लेकिन यहां हम आपको दो ऐसी बाइक्स के बारे में बता रहे हैं जिनको खरीदने के बारे में विचार किया जा सकता है.

Hero Splendor +

हीरो मोटोकॉर्प की Splendor+ बाइक काफी पॉपुलर है, कुछ समय पहले कंपनी ने इसे BS6 इंजन के साथ लॉन्च किया था. Splendor+ BS-6 तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है, और बात कीमत की करें तो इसके किक और एलाय व्हील वेरिएंट की कीमत 59,600 रुपये है. जबकि इसके सेल्फ+ एलाय व्हील वेरिएंट की कीमत 61,900 रुपये है. तो वहीं सेल्फ+एलाय व्हील और i3S वेरिएंट की कीमत 63,110 रुपये रखी है. यह बाइक पर्पल, ग्रे, रेड और रेड-ब्लैक-पर्पल कलर ऑप्शन में मिलती है. नई Splendor+ 100cc का BS6 इंजन लगा है जोकि  फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से लैस है. इसके साथ ही इसमें  कंपनी ने इसमें XSens टेक्नोलॉजी को भी शामिल किया है. यह इंजन 8000 RPM पर  7.91 BHP की पावर और 6000 RPM पर 8.05 NM का टॉर्क देता है. बाइक में 4 स्पीड गियरबॉक्स लगा है. Splendor+ देश की सबसे भरोसेमंद बाइक्स में से एक है. छोटे कस्बों और गांव के लिए यह एक आदर्श बाइक मानी जाती है.

TVS Radeon

TVS की Radeon एक दमदार बाइक के रूप में मानी जाती है. इसे खास छोटे शहरों और गांवो को ध्यान में रखते हुए बनाया है.इस बाइक में 109.7 सीसी का ड्यूरा-लाइफ इंजन दिया गया है जो 9.5 bhp की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क देता है. यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है. एक लीटर पेट्रोल में यह बाइक 69.3 किलोमीटर का माइलेज देती है. यह बाइक Synchronised Braking Technology (SBT) फीचर से लैस है जिसकी मदद से असरदार ब्रेकिंग मिलती है. बाइक का व्हील ब्रेस 1265mm है और ग्राउंड क्लियरेंस 180mm है.इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन लगे हैं जबकि रियर में 5 स्टेप अडजस्टेबल हाईड्रॉलिक शॉक अब्जॉर्बर सस्पेंशन दिए हैं. इसकी सीट सॉफ्ट और आरामदायक है जिसकी वजह से बाइक पर लम्बी दूरी तय करने पर कोई दिक्कत नहीं होती.  बाइक की कीमत 58 हजार रुपये से लेकर 65 हजार रुपये के बीच है.

ये दोनों ही बाइक्स काफी बेहतर हैं लेकिन देश में हीरो मोटोकॉर्प की सेल्स और सर्विस TVS के मुकाबले ज्यादा बेहतर है, शायद यही वजह है कि हीरो मोटोकॉर्प की Splendor+ को ज्यादा ख़रीदा जाता है.

यह भी पढ़ें

लम्बी दूरी के लिए ये हैं भारत की सबसे सस्ती क्रूज़र बाइक, जाने कीमत और खूबियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले जैसी नहीं रही कार की हेडलाइट, बल्ब बदलने से पहले करें ये काम
पहले जैसी नहीं रही कार की हेडलाइट, बल्ब बदलने से पहले करें ये काम
चार्टर्ड प्लेन से 1 घंटे का सफर, कितना आता है बिल?
चार्टर्ड प्लेन से 1 घंटे का सफर, कितना आता है बिल?
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Tesla ने बदला Full Self-Driving का नाम, यूरोप में क्यों लिया फैसला?
Tesla ने बदला Full Self-Driving का नाम, यूरोप में क्यों लिया फैसला?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget