एक्सप्लोरर

कार में सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते वक्त रहे सावधान! इन बातों का रखें पूरा ख्याल

आजकल हम सभी घर से बाहर निकलते ही सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते हैं. कोरोना जैसी महामारी को दूर रखने में सैनिटाइजर काफी कारगर है लेकिन अगर आप कार में सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते हैं तो आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है. नहीं तो आपकी कार में आग भी लग सकती है.

कोरोना महामारी की वजह से आजकल हर कोई सैनिटाइजर का इस्तेमाल करता है. घर से निकलते वक्त सैनिटाइजर की बोलत साथ रखना नहीं भूलते. कई लोग अपनी कार में भी सैनिटाइजर की बोलत रखते हैं. ऐसे में कार में बैठते वक्त और कार से उतरते वक्त लोग सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं सैनिटाइजर के इस्तेमाल में ज़रा सी चूक आपके किसी दुर्घटना का शिकार बना सकती है. ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिसमें सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते वक्त लोग घायल हो गए हैं. इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं कैसे आप ट्रैवलिंग के दौरान या कार में बैठते वक्त सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें और क्या सावधानी बरतें.

आपको बता दें सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते वक्त अगर आपने सावधानी नहीं बरती तो आप किसी हादसे का शिकार भी हो सकते हैं. दरअसल सैनिटाइजर में अल्कोहल होता है जो ज्वलनशील प्रवृति का होता है. सैनिटाइजर से हाथों के कीटाणुओं तो मरते हैं लेकिन गरम चीज के कॉन्टेक्ट में आने से सैनिटाइजर तेजी से आग भी पकड़ सकता है.

1- सबसे पहली बात आप जब भी सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें ध्यान रखें कि आपके सामने कोई गर्म चीज या आग न हो. कभी भी आग के पास खड़े होकर सैनिटाइजर का इस्तेमाल न करें.

2- वहीं अगर आप कार में सैनिटाइजर इस्तेमाल करते हैं तो कार में सिगरेट सिगरेट पीते वक्त सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने से बचें. सैनिटाइजर की बोतल को लाइटर या माचिस के साथ न रखें.

3- सैनिटाइजर में अल्कोहल की मात्रा काफी होती है इसलिए इसे ठंडी जगह पर रखने की सलाह दी जाती है. अगर आप कार में सैनिटाइजर रखते हैं तो कार के तापमान का ख्याल रखें. कार का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा नहीं होना चाहिए.

4- कार में सैनिटाइजर रखते हैं तो ध्यान रखें कि विंडशील्ड के सामने सैनिटाइजर न रखें. ऐसी जगह पर सैनिटाइजर रखें जहां धूप सीधे सैनिटाइजर की बोतल पर न पड़े.

5- अगर आप कार में सैनिटाइजर की बोतल रखना चाहते हैं तो अच्छा होगा आप उसे किसी बैग के अंदर रखें. कार में बैठने के बाद बार-बार सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने से भी बचें. सैनिटाइजर का ज्यादा इस्तेमाल आपके हाथों की स्किन को भी खराब कर सकता है. ol

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget