एक्सप्लोरर

Bajaj New Bike: ट्रायम्फ स्पीड 400 के बाद एक पॉवरफुल बाइक लाने की तैयारी में है बजाज, हो सकती है पल्सर 400

नई पल्सर के बारे में अभी तक किसी भी डिटेल की जानकारी नहीं मिल सकी है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह नए 400cc इंजन के साथ नई पल्सर RS400 या NS400 हो सकती है.

Bajaj Auto: बजाज ऑटो ने हाल ही में बाजार में दो नई मोटरसाइकिलें लॉन्च की हैं, जिसमें नई ट्रायम्फ स्पीड 400 और नई केटीएम 390 ड्यूक शामिल हैं. बजाज-ट्रायम्फ के ज्वाइंट वेंचर के पहले प्रोडक्ट को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. जिसकी कुछ ही दिनों में 10,000 से अधिक यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी है. इसके अलावा कंपनी इस वित्तीय वर्ष के अंत से पहले देश में कुछ नई मोटरसाइकिलें लॉन्च करना चाहती है. मीडिया से बात करते हुए बजाज ऑटो के सीईओ राजीव बजाज ने कहा कि कंपनी नई 100cc CNG बाइक पेश कर सकती है. उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से सीएनजी वाहनों पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को घटाकर 18 प्रतिशत करने का भी अनुरोध किया है. कंपनी का लक्ष्य पल्सर लाइनअप को अपग्रेड करना भी है, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि "अब तक की सबसे बड़ी पल्सर" इस वित्तीय वर्ष में आएगी.

नंबर वन बनना चाहती है कंपनी 

नई पल्सर के बारे में, राजीव बजाज ने कहा, "अब से लेकर वित्तीय वर्ष के अंत के बीच, हम छह महत्वपूर्ण अपग्रेड या नए पल्सर मॉडल्स पेश करेंगे, जिसका उद्देश्य मिड-सेगमेंट रेंज में हमारी हिस्सेदारी को 30 प्रतिशत से बढ़ाकर जितना अधिक से अधिक करना है.” पल्सर की नई रेंज की शुरुआत के साथ, बजाज का लक्ष्य सेगमेंट में नंबर 1 स्थान हासिल करना है. उन्होंने आगे कहा कि कंपनी का लक्ष्य इस वित्तीय वर्ष के अंदर ही अब तक की सबसे बड़ी पल्सर पेश करना है. बजाज, वर्तमान में मिड-वेट मोटरसाइकिल रेंज 125-200cc में, कुल बिक्री की 30 प्रतिशत हिस्सेदार है. कंपनी प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट में भी अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है. 

बढ़ेगा चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का उत्पादन

राजीव बजाज ने यह भी कहा कि कंपनी के पास अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक के लिए कुछ रोमांचक स्कीम्स हैं. उन्होंने यह स्पष्ट किया कि त्योहारी सीज़न के बाद और अधिक चेतक सीरीज के प्रोडक्ट उत्पाद लॉन्च किए जाएंग. आगामी त्योहारी सीज़न के दौरान बजाज, लगभग 10,000 चेतक यूनिट्स का उत्पादन करने के लक्ष्य को लेकर चल रही है. इस वित्तीय वर्ष के अंत तक इसकी उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 15,000 - 20,000 यूनिट प्रति माह हो जाएगी.

कैसी होगी नई पल्सर

नई पल्सर के बारे में अभी तक किसी भी डिटेल की जानकारी नहीं मिल सकी है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह नए 400cc इंजन के साथ नई पल्सर RS400 या NS400 हो सकती है. नई पल्सर में ट्रायम्फ की स्पीड 400 या डोमिनार 400 वाले पावरट्रेन का इस्तेमाल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें :- गांव से लेकर शहर तक सभी के दिलों पर राज करती हैं ये 100cc बाइक्स, आपको कौन सी है पसंद?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget