एक्सप्लोरर

Electric Scooter: बिना चार्जिंग के दौड़ेगा नॉनस्टॉप, 8000 रुपये सस्ती कीमत पर मिल रहा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

Bajaj Chetak New Electric Scooter Blue Variant: बजाज चेतक के इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वेरिएंट मार्केट में आ चुका है. इस स्कूटर की कीमत पिछले वेरिएंट की तुलना में आठ हजार रुपये कम है.

Bajaj Chetak Electric Scooter: बजाज अपने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज को तेजी से बढ़ा रही है. हाल ही में कंपनी ने नया ब्लू 3202 वेरिएंट लॉन्च किया है. यह नया मॉडल कई अफॉर्डेबल वेरिएंट्स के साथ आता है, जिससे इसकी बिक्री में तेजी आई है.

स्वैपेबल बैटरी का इंतजार

ग्राहक अब स्वैपेबल बैटरी वाले मॉडल का इंतजार कर रहे हैं. पिछले साल कंपनी ने बताया था कि वह एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर पर काम कर रही है, जिसमें बैटरी को आसानी से बदला जा सकेगा. इससे यूजर्स बिना चार्जिंग के अपने सफर को जारी रख सकेंगे. हालांकि इस स्कूटर में लगी बैटरी को घर पर भी चार्ज किया जा सकता है.

नए वेरिएंट की खासियत

बजाज ने चेतक ब्लू 3202 की एक्स-शोरूम कीमत 1.15 लाख रुपये रखी है. इसमें नए सेल लगाए गए हैं, जो बिना बैटरी कैपेसिटी में बदलाव किए अधिक रेंज देने का दावा करते हैं. इसकी रेंज 126 किमी से बढ़कर 137 किमी हो गई है. पहले के अर्बन वैरिएंट की कीमत 1.23 लाख रुपए थी, यानी यह नया वेरिएंट 8,000 रुपए सस्ता लाया गया है.


Electric Scooter: बिना चार्जिंग के दौड़ेगा नॉनस्टॉप, 8000 रुपये सस्ती कीमत पर मिल रहा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

चार्जिंग और फीचर्स

चेतक ब्लू 3202 को 650W चार्जर से पूरी तरह चार्ज करने में 5 घंटे और 50 मिनट लगते हैं. इसके फीचर्स में कीलेस इग्निशन, कलर LCD डिस्प्ले, स्पोर्ट्स मोड, और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी शामिल हैं. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 73 किमी प्रति घंटे है. इसे चार रंगों- ब्लू, व्हाइट, ब्लैक और ग्रे में खरीदा जा सकता है.

नया चेतक 3201

इसके अलावा, कंपनी ने अगस्त में चेतक 3201 नामक नया एडिशन भी लॉन्च किया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.30 लाख रुपये है और इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन से भी खरीदा जा सकता है. इस स्कूटर की रेंज फुल चार्ज पर 136 किलोमीटर है. चेतक 3201 में IP 67 रेटिंग है, जो इसे वाटर रेजिस्टेंट बनाती है. इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कलर TFT डिस्प्ले और ऑटो हजार्ड लाइट जैसे फीचर्स शामिल हैं.

ये भी पढ़ें :

PM Modi In America: अमेरिका में जिस कार में दिखे PM मोदी, वह भारत को पहले ही कह चुकी अलविदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget