एक्सप्लोरर

Bajaj को लगा बड़ा झटका! अगस्त से बंद कर सकती है EV प्रोडक्शन, ये है बड़ी वजह

Bajaj EV production: बजाज ऑटो को आने वाले महीनों में अपने इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रोडक्शन पूरी तरह बंद करना पड़ सकता है. बजाज फिलहाल GoGo ई-रिक्शा का प्रोडक्शन कर रही है.

देश की मशहूर ऑटो कंपनी बजाज ऑटो को एक बड़ा झटका लग सकता है. कंपनी के एमडी राजीव बजाज ने बताया है कि अगर हालात नहीं सुधरे, तो अगस्त 2025 से कंपनी को अपने इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रोडक्शन बंद करना पड़ सकता है.

दरअसल, इस परेशानी की सबसे बड़ी वजह चीन है, जिसने रेयर अर्थ मैग्नेट्स के एक्सपोर्ट पर रोक लगा दी है. ये मैग्नेट्स इलेक्ट्रिक मोटर बनाने के लिए बहुत ज़रूरी कच्चा माल होते हैं. इनके बिना इलेक्ट्रिक वाहन बनाना मुश्किल हो सकता है.

रेयर अर्थ मैग्नेट्स की कमी से ठप हो सकता है प्रोडक्शन

  • बजाज फिलहाल अपने Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर और हाल ही में लॉन्च किए गए GoGo ई-रिक्शा का प्रोडक्शन कर रही है, लेकिन अब चीन से रेयर अर्थ मैग्नेट्स की सप्लाई रुकने लगी है, जिससे EV मोटर बनाने में जरूरी सामग्री नहीं मिल पा रही है. कंपनी का कहना है कि अगर मौजूदा स्टॉक जल्द ही खत्म हो गया और वैकल्पिक आपूर्ति नहीं मिली, तो अगस्त 2025 कंपनी के लिए ‘जीरो प्रोडक्शन मंथ’ साबित हो सकता है.

 बजाज ने सरकार से मांगी मदद

  • राजीव बजाज ने इस मुश्किल हालात को लेकर गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि EV (इलेक्ट्रिक व्हीकल) में लगने वाले मैग्नेट्स का लगभग 90% हिस्सा चीन से आता है. चीन की नई एक्सपोर्ट पॉलिसी की वजह से बजाज ही नहीं, बल्कि कई और भारतीय ऑटो कंपनियों की सप्लाई चेन पर असर पड़ा है.

  • राजीव बजाज ने भारत सरकार से अपील की है कि वो इस मामले को गंभीरता से देखे. उन्होंने कहा कि सरकार को नीति में स्थिरता और साफ दिशा देनी चाहिए ताकि कंपनियाँ देश में ही समाधान या नए सप्लायर जल्दी से खोज सकें.

केवल बजाज नहीं, TVS और Ather भी प्रभावित

  • बजाज की तरह अन्य इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियां जैसे कि TVS और Ather Energy भी इसी समस्या से जूझ रही हैं. ये कंपनियाँ भी सप्लाई में दिक्कतों के कारण अपने प्रोडक्शन को धीरे-धीरे कम कर रही हैं.

  • अगर जल्द ही कोई समाधान नहीं निकलता है तो आने वाले समय में ग्राहकों को इसका सीधा असर देखने को मिल सकता है. इससे न केवल EV की उपलब्धता घटेगी, बल्कि उनकी कीमतों में भी इजाफा हो सकता है.

क्या है रेयर अर्थ मैग्नेट्स का महत्व?

  • रेयर अर्थ मैग्नेट्स इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) के लिए बहुत जरूरी पार्ट होते हैं. ये खासतौर पर मोटर को चलाने में काम आते हैं. इन मैग्नेट्स का प्रोडक्शन बहुत ही कम देशों में होता है. इस समय चीन सबसे बड़ा प्रोड्यूसर और एक्सपोर्टर है इन मैग्नेट्स का. जब चीन इन पर निर्यात (एक्सपोर्ट) रोक लगाता है, तो इसका सीधा असर पूरी दुनिया की इलेक्ट्रिक गाड़ी बनाने वाली कंपनियों पर पड़ता है.

ये भी पढ़ें: Hero की इस बाइक की बढ़ी डिमांड, फुल टैंक में 750 KM देती है माइलेज, जानें कीमत और फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget