एक्सप्लोरर

Sales Report: इस साल फेस्टिव सीजन में ऑटोमोबाइल कंपनियों की लगी 'लॉटरी', गाड़ियों की बिक्री में जबरदस्त उछाल- FADA

इस बार घरेलू ऑटोमोबाइल बाजार में काफी रौनक देखने को मिली. यानि गाड़ी बनाने और बिक्री करने वाली कंपनियों ने अच्छी बिक्री की है. जिसके बारे में आगे विस्तार से जानकारी दे रहे हैं.

Festive Session Sales Report: इस त्योहारी सीजन में भारतीय ऑटोमोबाइल खुदरा बिक्री रिकॉर्ड ऊंचाई पर रही. जिसमें ट्रैक्टरों को हटा दें, तो बाकी सभी सेगमेंट में साल-दर-साल बढ़त दर्ज की गई है. 

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर (FADA) फाडा के मुताबिक, इस साल 42 दिनों के फेस्टिव सीजन में कुल ऑटोमोबाइल बिक्री 19 फीसद बढ़कर 37,93,584 यूनिट्स पर पहुंच गई, जबकि पिछले साल यानि 2022 में ये आंकड़ा 31,95,213 यूनिट्स का था. 

इस फेस्टिव सीजन जो नवरात्रि के पहले दिन से शुरू होता है और धनतेरस के 15 दिन बाद समाप्त होता है, में पैसेंजर गाड़ियों की खुदरा बिक्री बढ़कर 5,47,246 यूनिट्स पर पहुंच गई. जो पिछले साल इसी समय हुई  4,96,047 यूनिट्स की बिक्री से 10 फीसद ज्यादा है. 

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने बताया, कि नवरात्रि के समय शुरुआती खराब प्रदर्शन के बाद भी, खासतौर पर पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में, दिवाली तक स्थिति काफी बदली है और 10 फीसद की ग्रोथ रेट के साथ समाप्त हुई. वहीं त्योहारी समय के दौरान स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहनों (SUVs) की मांग सबसे ज्यादा देखने को मिली. 

हालांकि सिंघानिया के मुताबिक, पैसेंजर गाड़ियों के लिए इन्वेंट्री लेवल एक महत्वपूर्ण चिंता की बात है, क्योंकि ओईएम आगे डिस्पैच पर जोर दे रहे हैं. इस प्रकार इन्वेंट्री दर सर्वकालिक ऊंची बनी हुई है. इसी तरह, टू व्हीलर्स की पंजीकरण साल-दर-साल 21 फीसद बढ़कर 28,93,107 यूनिट्स पर पहुंच गई, जो 2022 में 23,96,665 यूनिट्स पर थी. कई सेगमेंट में रिकॉर्ड-तोड़ बिक्री दर्ज की गई, जिसमें से ग्रामीण क्षेत्रों ने खासतौर से दो पहिया की खरीद में जबरदस्त योगदान दिया.  

42 दिनों के फेस्टिव सीजन में कमर्शियल गाड़ियों की बिक्री, साल-दर-साल 8 फीसद बढ़कर 1,23,784 यूनिट्स पर पहुंच गई. इस दौरान तिपहिया वाहनों की बिक्री 41 फीसद बढ़कर 1,42,875 यूनिट्स दर्ज की गई. जो एक साल पहले 1,01,052 यूनिट्स पर थी. हालांकि, ट्रैक्टर की बिक्री पिछले साल फेस्टिव सीजन की तुलना में 86,951 यूनिट्स के मुकाबले मामूली गिरावट के साथ 86,572 यूनिट्स पर रही. 

सिंघानिया के मुताबिक, ट्रैक्टरों की बिक्री में नवरात्रि के समय 8.3 प्रतिशत की कमी देखने को मिली. लेकिन इसमें जबरदस्त रिकवरी हुई और त्योहारी समय में केवल 0.5 फीसद की गिरावट के साथ समाप्त हुई. इस साल फेस्टिव सीजन की शुरुआत 15 अक्टूबर से और 25 नवंबर को समाप्त हुई. पिछले साल यह 26 सितंबर से 6 नवंबर के बीच रही थी.
FADA ने कहा, कि उसने 1,442 RTO में से 1,355 से व्हीकल रजिस्ट्रेशन पंजीकरण डेटा इकठ्ठा किया. FADA इंडिया पूरे भारत में 30,000 से ज्यादा डीलरशिप आउटलेट वाले 15,000 से ज्यादा ऑटोमोबाइल डीलरशिप की अगुआई करता है.

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

यह भी पढ़ें- Mahindra Bolero Camper: अमरनाथ गुफा तक पहुंचने वाली पहली गाड़ी बनी महिंद्रा बोलेरो, हाल ही में तैयार हुआ है नया रास्ता!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV खरीदने की सोच रहे हैं? कुछ दिन रुकिए, आ रही हैं 500KM+ रेंज वाली 3 नई कारें
EV खरीदने की सोच रहे हैं? कुछ दिन रुकिए, आ रही हैं 500KM+ रेंज वाली 3 नई कारें
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
पुरानी Victoris या नई Brezza कौन सी आपके लिए फायदे का सौदा, जान लीजिए काम की बात
पुरानी Victoris या नई Brezza कौन सी आपके लिए फायदे का सौदा, जान लीजिए काम की बात
पेट्रोल की टेंशन खत्म, ये हैं 2026 के सबसे ज्यादा माइलेज देने वाले स्कूटर्स
पेट्रोल की टेंशन खत्म, ये हैं 2026 के सबसे ज्यादा माइलेज देने वाले स्कूटर्स

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget