एक्सप्लोरर

Michoung Cyclone: मिचौंग चक्रवात से प्रभावित लोगों के लिए अच्छी खबर, टाटा, निसान, सुजुकी और यामाहा ने की कई मुफ्त सुविधाओं की पेशकश

जापानी वाहन निर्माता निसान मोटर ने भी चक्रवात मिचौंग से प्रभावित ग्राहकों के लिए सहायता सेवाओं के एक पैकेज की घोषणा की है...पढ़ें पूरी खबर.

Michoung Cyclone Vehicle Assist Services: ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में चक्रवात मिचौंग से प्रभावित ग्राहकों की सहायता के लिए एक सेवा योजना शुरू की है. कंपनी ने अपने पैसेंजर और इलेक्ट्रिक गाड़ियों की सीरीज में एक कॉम्प्रिहेंसिव सर्विस स्कीम लागू की है. इसके तहत प्रभावित क्षेत्र में वाहनों के लिए स्टैंडर्ड वारंटी और एनुअल मेंटेनेस के कॉन्ट्रैक्ट पीरियड को बढ़ा दिया है. टाटा मोटर्स ने ग्राहकों तक पहुंच को सक्षम बनाने के लिए 24x7 हेल्पडेस्क 1800-209-9292 को भी जारी किया है. कंपनी ने एक बयान में शनिवार को कहा कि, "हेल्पलाइन समय पर सहायता प्रदान करने वाली आपातकालीन सहायता के लिए एक सेंट्रल प्वाइंट के रूप में कार्य करती है."

ग्राहकों की कॉल डेट्स और क्षेत्र की पहुंच के आधार पर प्रायोरिटी तय करते हुए मामलों को संभालने के लिए एक डेडीकेटेड रोड एसिस्टेंस टीम भी बनाई गई है, बयान में कहा गया, "यह प्रत्येक प्रभावित ग्राहक की खास आवश्यकताओं के लिए एक व्यवस्थित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करता है." इसमें ग्राहकों के लिए निःशुल्क टोइंग सहायता भी दी जा रही है, जो इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान एक महत्वपूर्ण लाइफ लाइन सेवा प्रदान करती है.

निसान मोटर की योजना

जापानी वाहन निर्माता निसान मोटर ने भी चक्रवात मिचौंग से प्रभावित ग्राहकों के लिए सहायता सेवाओं के एक पैकेज की घोषणा की है, कंपनी ने शनिवार को कहा कि, "कंपनी ने बाढ़ प्रभावित ग्राहकों की सहायता के लिए एक खास हेल्पडेस्क और संपर्क कॉल सेंटर बनाया है, जिसमें कंपनी ने मुफ्त टोइंग व्हीकल एसिस्ट, क्लेम फाइल एसिस्ट और फ्लोर मैट एक्सचेंज पर खास ऑफर भी लॉन्च किए गए हैं." कंपनी ने कहा कि ग्राहकों की सेवा के लिए चेन्नई में वर्कशॉप अधिक समय तक चालू रहेंगी और इंजन ऑयल और ऑयल फिल्टर चेंज पर 10 प्रतिशत की छूट की भी पेशकश की गई है. 

सुजुकी ने डीलर नेटवर्क को किया एक्टिव

दोपहिया वाहन निर्माता सुजुकी मोटरसाइकिल ने चेन्नई और पड़ोसी जिलों में बाढ़ प्रभावित ग्राहकों के लिए मुफ्त सेवा सहायता शुरू की है. इसका उद्देश्य प्रभावित निवासियों के वाहनों के रिपेयर में होने वाले खर्च को कम करना है. जापानी वाहन निर्माता सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन की भारतीय सहायक कंपनी ने कहा कि उसने ग्राहकों को मुफ्त वाहन जांच में सहायता के लिए चेन्नई, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम और तिरुवल्लूर में डीलर नेटवर्क एक्टिवेट कर दिया है. कंपनी दिसंबर के अंत तक ग्राहकों को इंजन ऑयल, इंजन ऑयल फिल्टर, एयर फिल्टर, फ्यूल फिल्टर आदि के मुफ्त रिप्लेसमेंट की सुविधा भी देगी.

यामाहा ने भी की पहल 

दोपहिया वाहन निर्माता इंडिया यामाहा मोटर ने चक्रवात 'माइकांग' से प्रभावित ग्राहकों के लिए एक विशेष सहायता पहल शुरू की है. इस महीने के अंत तक चलने वाले इस अभियान में मुफ्त रोड साइड एसिस्ट और अन्य जांचों के लिए कंपनी के सभी ग्राहक 1800 3093 968 पर हेल्पलाइन पर कॉल करके इस मुफ्त सहायता सुविधा को प्राप्त कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें :- इन आसान टिप्स को अपनाकर आप कर सकते हैं फ्यूल खर्च में बड़ी बचत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget