एक्सप्लोरर

Auto-Taxi Strike: दिल्ली एनसीआर में ऑटो-टैक्सी की हड़ताल क्यों? जानें क्या हैं ड्राइवर्स की मांगें

Auto-Taxi Strike in Delhi NCR: दिल्ली एलसीआर में ऑटो-टैक्सी चालकों की हड़ताल का आज दूसरा दिन है. लेकिन ऐसा क्या हुआ कि ऑटो टैक्सी चालकों को अपना काम बंद करके हड़ताल करनी पड़ी.

Auto-Taxi Strike in Delhi: दिल्ली एनसीआर में ऑटो और टैक्सी चालकों की हड़ताल आज शुक्रवार 23 अगस्त के दिन भी जारी है. ऑल दिल्ली ऑटो टैक्सी ट्रांसपोर्ट कांग्रेस यूनियन ने 22 और 23 अगस्त के दिन दिल्ली NCR में अपनी स्ट्राइक ऐलान किया था. आज इन टैक्सी चालकों की हड़ताल का दूसरा दिन है. इस स्ट्राइन की वजह से कई लोगों को आने-जाने में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

ऑटो-टैक्सी चालकों की हड़ताल

दिल्ली एनसीआर में ऑटो-टैक्सी चालकों की हड़ताल का आज दूसरा दिन है. ऐसे में रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड, जहां लोगों की भारी भीड़ होती है, वहां इस हड़ताल की वजह से लोगों को परेशानी हो सकती है. लेकिन इस स्ट्राइक के पीछे ऑटो-टैक्सी चालकों की कुछ मांगें हैं, जिसे लेकर ये दो दिन की हड़ताल की गई है.

ऑटो-टैक्सी चालकों की मांगें

IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में चल रही ऑटो-टैक्सी की हड़ताल पर ऑल दिल्ली ऑटो टैक्सी ट्रांसपोर्ट कांग्रेस यूनियन के अध्यक्ष किशन वर्मा ने कहा कि हमारी तरफ से कई सालों से ओला और उबर जैसी कंपनियों के बारे में सरकार से चिंता व्यक्त की जा रही है, लेकिन हमारी बात कोई नहीं सुन रहा है.

किशन वर्मा ने आगे कहा कि ये कंपनियां अपनी तरफ से बयान देती हैं और  सरकार भी अपना पक्ष रखती है. लेकिन ये बिजनेस ऑपरेट डोनेशन के नाम पर एक खेल, खेल रहे हैं और इसमें सरकार की भी इनके साथ है. लेकिन हम चाहते हैं कि इस खेल का अंत हो. इस हड़ताल तो लेकर इन चालकों की कई मांगें हैं.

ऑटो-टैक्सी चालकों की मांगें हैं कि एप-बेस्ड कैब सर्विसेज पर बैन लगाया जाए. इसकी जगह सरकार की देख-रेख वाला एप लाया जाए. इस यूनियन के प्रतिनिधि की ओर से बताया गया कि राइड हेलिंग सर्विस कंपनी एक ट्रिप पर 45 फीसदी कमिशन लेती हैं. यूनियन की तरफ से आगे बताया कि हमें कुछ भी नहीं मिलता है. ई-रिक्शा और बाइक प्राइवेट नंबर प्लेट के साथ सड़कों पर चल रही हैं.

ऑटो-टैक्सी चालकों की हड़ताल के दौरान कई वाहन जिसमें ऑटो, काली-पीली टैक्सी, इकोनॉमिक रेडियो टैक्सी और ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाली टैक्सी भी सड़कों पर नजर नहीं आएंगी.

ये भी पढ़ें

Hyundai Alcazar: हुंडई ने शुरू की नई अल्काजार की बुकिंग, टोकन अमाउंट में देने होंगे इतने रुपये

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाइक पर बैठीं 3 सवारी तो कितना कटेगा चालान? जानें नियम
बाइक पर बैठीं 3 सवारी तो कितना कटेगा चालान? जानें नियम
Fronx लाने का सपना होगा पूरा, जानें कितनी बनेगी EMI?
Fronx लाने का सपना होगा पूरा, जानें कितनी बनेगी EMI?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ
कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget