एक्सप्लोरर

Auto Expo 2025: आज से लगने जा रहा बाइक और कारों का मेला, PM मोदी करेंगे उद्घाटन, यहां जानें पूरा शेड्यूल

Bharat Mobility Global Expo 2025: इंडिया मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 आज से शुरू हो रहा है. इस एक्सपो में देश-विदेश की कई बड़ी कार कंपनियां अपनी नई गाड़ियां और तकनीकें पेश करेंगी.

Bharat Mobility Global Expo 2025 Schedule: ऑटोमोबाइल लवर्स के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. दरअसल, भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 की शुरुआत आज यानी 17 जनवरी से होने जा रही है. इस भव्य इवेंट में देश और दुनिया की मशहूर कार कंपनियां अपनी नई और आधुनिक गाड़ियां दिखाएंगी. यह एक्सपो तीन जगह – दिल्ली के भारत मंडपम, यशोभूमि और ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में होगा. यहां आपको लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और इनोवेटिव गाड़ियों को करीब से देखने का मौका मिलेगा.

पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जनवरी को दिल्ली के भारत मंडपम में इस इवेंट का उद्घाटन करेंगे. पिछले साल उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी ने कहा था, "भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो हमारी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की ताकत और नई तकनीकों का उदाहरण है."

ऑटो एक्सपो 2025 का शेड्यूल और लोकेशन

ऑटो एक्सपो 2025 की शुरुआत 17 जनवरी को मीडिया के लिए होगी. 18 जनवरी को यह इवेंट खास मेहमानों के लिए रहेगा, जबकि आम लोग इसे 19 जनवरी से 22 जनवरी तक देख सकेंगे.

इस बड़े इवेंट का मुख्य आयोजन दिल्ली के भारत मंडपम में होगा, जहां हॉल 1 से 14 तक अलग-अलग ब्रांडों के पवेलियन बनाए जाएंगे. इसके अलावा, यशोभूमि में ऑटो एक्सपो कंपोनेंट शो और ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में भारत कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट एक्सपो का आयोजन किया जाएगा.

भारत मंडपम में हॉल-वाइज कार कंपनियां

  • हॉल 1: यहां टाटा मोटर्स अपनी नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां जैसे सिएरा ईवी, हैरियर ईवी और सफारी ईवी पेश करेगी.
  • हॉल 2: एमजी मोटर्स अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की नई रेंज लेकर आएगी.
  • हॉल 3: यहां स्कोडा और किआ की गाड़ियां देखने को मिलेंगी. स्कोडा की स्पोर्टी गाड़ियां और किया की नई एसयूवी गाड़ियां प्रमुख आकर्षण रहेंगी.
  • हॉल 4: मर्सिडीज-बेंज अपनी इलेक्ट्रिक जी-वैगन, सीएलए कॉन्सेप्ट और अल्ट्रा-शानदार मेबैक ईक्यूएस 680 नाइट सीरीज़ का प्रदर्शन करेगी और हुंडई अपनी क्रेटा इलेक्ट्रिक और आयोनिक 9 जैसी आधुनिक गाड़ियां दिखाएगी.
  • हॉल 5: मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ई-विटारा लॉन्च करेगी. इसके अलावा टोयोटा भी अपनी पॉपुलर गाड़ियां पेश करेगी.
  • हॉल 6: यहां बीएमडब्ल्यू अपनी 2025 एक्स3 और मिनी कूपर के नए मॉडल पेश करेगी. पोर्शे अपनी शानदार गाड़ियां 911 फेसलिफ्ट और मैकन ईवी के साथ आएगी. बीवाईडी अपनी सीलियन 7 इलेक्ट्रिक एसयूवी दिखाएगी.
  • हॉल 14: इस हॉल में महिंद्रा एक्सईवी 9ई और बीई 6 जैसी नई गाड़ियां लाएगी. इसके अलावा विनफास्ट अपनी वीएफ 3, वीएफ 9 और वीएफ वाइल्ड इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक के कॉन्सेप्ट दिखाएगी.

टिकट और रजिस्ट्रेशन

यह इवेंट पूरी तरह से मुफ्त है, लेकिन इसमें शामिल होने के लिए पहले से रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है. रजिस्ट्रेशन के लिए ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो’ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरें.

यह भी पढ़ें:-
Auto Expo 2025: ऑटो एक्सपो में Skoda पेश करने जा रही ये 3 नई कारें, मिलेंगे एकदम नए फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Skoda फिर लाएगी Diesel कार, Superb से करेगी धमाकेदार वापसी
Skoda फिर लाएगी Diesel कार, Superb से करेगी धमाकेदार वापसी
Fastest Car Under 10 Lakh: 10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट
10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट
बच्चे को दी कार-बाइक की चाबी? माता-पिता को पड़ेगा भारी
बच्चे को दी कार-बाइक की चाबी? माता-पिता को पड़ेगा भारी
मात्र 340 रुपये में महीनेभर टोल की टेंशन खत्म, जानें नया नियम
मात्र 340 रुपये में महीनेभर टोल की टेंशन खत्म, जानें नया नियम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget