एक्सप्लोरर

Audi S5 Sportback Platinum Edition: ऑडी ने लॉन्च किया एस5 स्पोर्टबैक प्लेटिनम एडिशन, 81.57 लाख रुपये है कीमत

पावरट्रेन और गियरबॉक्स के तौर पर इसमें 3.0-लीटर, TFSI V6 टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है जो 354 hp की पावर और 500 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Audi S5 Sportback Platinum Edition Launch: ऑडी इंडिया ने त्योहारी सीजन को देखते हुए भारतीय बाजार में ऑडी एस5 स्पोर्टबैक प्लेटिनम एडिशन को लॉन्च कर दिया है. एस5 स्पोर्टबैक प्लेटिनम एडिशन क्यू5 और क्यू8 लिमिटेड एडिशन के बाद इस त्योहारी सीजन के लिए तीसरा स्पेशल संस्करण है. S5 स्पोर्टबैक प्लैटिनम एडिशन कुछ लिमिटेड यूनिट्स में उपलब्ध होगी. इसकी एक्स शोरूम कीमत 81,57,000 रुपये है. यह डिस्ट्रिक्ट ग्रीन और मिथोस ब्लैक जैसे दो कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है. 

डिजाइन

ऑडी एस5 स्पोर्टबैक प्लेटिनम एडिशन में लेजर लाइट तकनीक के साथ मैट्रिक्स एलईडी हेडलैंप है. इसमें एक ब्लैक स्टाइलिंग पैकेज और ग्रिल और विंडो ट्रिम पर ब्लैक एक्सेंट मिलता है और बाहरी मिरर्स में साइड सिल्स के साथ एल्यूमीनियम-लुक वाली हाउसिंग मिलती है. इसमें 'S' अल्फाबेट वाले रेड ब्रेक कैलिपर्स के साथ एयरोडिमिक्स डिज़ाइन के साथ अलॉय व्हील्स है. फ्रंट डोर्स पर एस लोगो लॉन्च के साथ एलईडी सिल्स भी हैं. 

इंटीरियर

इंटीरियर में S5 प्लैटिनम एडिशन में मैग्मा रेड कलर में नप्पा लेदर अपहोल्स्ट्री मिलती है और इसमें मसाज फ़ंक्शन के साथ स्पोर्ट सीटें भी मिलती हैं. पैडल कैप और फ़ुटरेस्ट में स्टेनलेस स्टील ट्रीटमेंट मिलता है और इसके इनलेट मैट-ब्रश एल्यूमीनियम से बने हैं.

फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 12.2 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वॉयस कंट्रोल के साथ फ्री-टेक्स्ट सर्च फंक्शन, कस्टमाइज़ेबल व्यू मोड - स्पोर्ट, एस परफॉर्मेंस और डायनामिक, 6-चैनल एम्पलीफायर, 10-स्पीकर, सबवूफर और 180 -वाट ऑडियो सिस्टम मिलता है. 

पावरट्रेन

पावरट्रेन और गियरबॉक्स के तौर पर इसमें 3.0-लीटर, TFSI V6 टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है जो 354 hp की पावर और 500 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, इस इंजन को आठ-स्पीड टिप ट्रॉनिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है और इसमें सेल्फ-लॉकिंग सेंटर डिफरेंशियल के साथ क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम भी दिया गया है. 

कंपनी ने क्या कहा?

ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा, “त्योहारी सीजन का जश्न शुरू हो गया है और हमें ऑडी एस5 स्पोर्टबैक प्लैटिनम एडिशन को पेश करते हुए खुशी हो रही है, जो ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किए गए एक्सट्रा फीचर्स और अपडेट्स की एक सीरीज प्रदान करता है. सीमित यूनिट्स की पेशकश के साथ, ऑडी एस5 स्पोर्टबैक प्लैटिनम एडिशन मैग्मा रेड स्पोर्टी सीटों के साथ डिस्ट्रिक्ट ग्रीन और मिथोस ब्लैक के दो आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगा. इस त्योहारी सीज़न में यह हमारा तीसरा स्पेशल एडिशन है और हमें विश्वास है कि ये बहुत जल्द ही बिक जाएगा."

यह भी पढ़ें :- टाटा की कारों पर चल रहा है इतना वेटिंग पीरियड, जानिए आपको कितना करना पड़ेगा इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
Car AC Tips: कार स्टार्ट करने के कितने मिनट बाद चलाना चाहिए AC, क्या है सही तरीका?  
कार स्टार्ट करने के कितने मिनट बाद चलाना चाहिए AC, क्या है सही तरीका?  
दिल्ली-NCR वालों की लॉटरी! पुराने ट्रक-बस बदलो और पाओ 100% टैक्स छूट, सरकार ला रही योजना
दिल्ली-NCR वालों की लॉटरी! पुराने ट्रक-बस बदलो और पाओ 100% टैक्स छूट, सरकार ला रही योजना
जयपुर में AI सिग्नल का ट्रायल पास, अब खाली सड़क देख खुद रंग बदल लेगी ट्रैफिक लाइट
जयपुर में AI सिग्नल का ट्रायल पास, अब खाली सड़क देख खुद रंग बदल लेगी ट्रैफिक लाइट

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget