एक्सप्लोरर

Electric Scooter Safety Features: आ गया सेंसर वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, एक्सीडेंट से पहले ही कर देगा अलर्ट

Safety Features in Electric Scooter: सड़क पर कोई भी वाहन चलाते वक्त ध्यान देना जरूरी है. वहीं स्कूटर चलाते वक्त लोगों की सुरक्षा को और बेहतर करने के लिए ईवी में एक नया सेफ्टी फीचर शामिल किया गया है.

Ather Rizta Electric Scooter: कोई भी टू-व्हीलर या फोर-व्हीलर चलाते वक्त सावधानी रखना जरूरी है. लेकिन फिर भी खराब सड़क या किसी भी कारण कोई भी दुर्घटना हो सकती है. इन हादसों की संख्या को कम करने के लिए ऑटोमेकर्स लगातार की कुछ-न-कुछ नई चीजें सेफ्टी फीचर्स के तौर पर अपने वाहन में जोड़ते रहते हैं, जिससे लोगों को अतिरिक्त सुरक्षा की गारंटी मिल सके.

इलेक्ट्रिक स्कूटर में आया नया सेफ्टी फीचर्स

एथर एनर्जी ने अपने स्कूटर में एक ऐसे सेफ्टी फीचर को शामिल किया है, जिससे फिसलनी सतहों पर वाहन को गिरने से बचाया जा सके. इसके लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कंपनी ने वाहन में ARAS (एडवांस्ड राइडर असिस्टेंस सिस्टम) लगाया है. स्कूटर में ये नया सिस्टम राइडर की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए है.

क्या है ARAS-एक सेफ्टी फीचर?

एथर का कहना है कि ARAS में स्किड कंट्रोल (Skid Control) और फॉल सेफ (Fall Safe) फीचर्स को शामिल किया गया है. इसके स्किड कंट्रोल फीचर की बात करें, तो इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल लगाया गया है जो कि मोटर को मिलने वाले टॉर्क को कंट्रोल करता है. ये फीचर तब खुद से ही ट्रैक करके स्कूटर की स्पीड को कम कर देगा, जब लगेगा कि पहिए ने ट्रैक्शन खो दिया है. पहिए के सड़क के साथ संतुलन बिगड़ने पर स्कूटर की स्पीड अपने आप ही कम हो जाएगी.

ये फीचर उस जगहों पर लोगों की मदद कर  सकता है, जहां ज्यादा फिसलनी जगहें हैं, जैसे कि सड़क पर पानी भरे इलाकों में, पथरीले रास्तों पर या रेत पर. कंपनी ने बताया कि इस साल की शुरुआत में ही स्कूटर में इस नए सेफ्टी फीचर की टेस्टिंग की जा चुकी है.

Electric Scooter Safety Features: आ गया सेंसर वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, एक्सीडेंट से पहले ही कर देगा अलर्ट

Fall Safe फीचर कैसे करेगा काम?

वहीं Fall safe फीचर भी लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है. इस फीचर के जरिए जैसे ही स्कूटर ये पता लगाता है कि वाहन गिरने वाला है, तब ये फीचर काम करता है और पहियों को मिलने वाली पावर को वापस ले लेता है. इससे वाहन को लंबी दूरी तक घसीटने से बचाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें

Ferrari ने पेश की अपनी नई रोमा स्पाइडर कार, लुक ऐसा कि बना देगा दीवाना, फीचर्स भी धांसू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget