एक्सप्लोरर

Ather Energy: एथर ने की 2 लाख से ज्यादा स्कूटर्स की बिक्री, अगले साल आएंगे दो नए मॉडल्स

कंपनी मौजूदा समय में भारत में 450S और 450X जैसे मॉडल्स की बिक्री करती है, जबकि इसके अलावा एथर जनवरी 2024 में स्पोर्टियर एथर 450 एपेक्स को लॉन्च करेगी.

Ather Electric Scooters: ईवी स्टार्टअप एथर ने अपने लॉन्च के बाद से 2 लाख से अधिक यूनिट्स वाहनों की बिक्री करके भारत में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. इस साल जनवरी में कंपनी ने 1 लाख यूनिट्स की बिक्री हासिल की और एक साल से कम समय में एक लाख ग्राहकों को ईवी से जोड़ने में कामयाब रही.

एथर लाएगी 450 एपेक्स स्कूटर

कंपनी मौजूदा समय में भारत में 450S और 450X जैसे मॉडल्स की बिक्री करती है, जबकि इसके अलावा एथर जनवरी 2024 में स्पोर्टियर एथर 450 एपेक्स को लॉन्च करेगी. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसकी डिलीवरी मार्च 2024 में शुरू होने वाली है.

एथर 450 एपेक्स स्कूटर के स्पेसिफिकेशन

450 एपेक्स की डिटेल्स का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है. हालाँकि, इसके बारे में फिर भी कुछ जानकारी उपलब्ध है. इस स्कूटर की टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटे होगी. इसमें तेज स्पीड के लिए एक रैप+ मोड भी मिलेगा. इस स्कूटर में ट्रांसपेरेंट बॉडी पैनल मिल सकते हैं.

कंपनी लाएगी नई स्कूटर

450 एपेक्स के अलावा, एथर एक फैमिली-सेंट्रिक स्कूटर को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. इसकी डिटेल्स का खुलासा नहीं किया गया है. लेकिन स्कूटर को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और इसके 2024 में किसी समय लॉन्च होने की उम्मीद है.

एथर 450X

एथर की सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर में 450X शामिल है, यह 6.2kW मोटर और 3.7kWh लिथियम-आयन बैटरी से लैस है. इस सेटअप के साथ स्कूटर में 105 किमी की रेंज (इको मोड) मिलती है और 90 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ चल सकता है. इसके अलावा, एथर 450X में 2GB रैम और 16GB ROM भी मिलती है. फीचर के मामले में इसमें सिंगल-राइड मोड और ग्रे-स्केल डैशबोर्ड के साथ सात-इंच टीएफटी स्क्रीन मिलता है. इसे फुल चार्ज होने में 15 घंटे 20 मिनट का समय लगता है.

यह भी पढ़ें :- Hyundai India: हुंडई ने बना दी शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण जोड़ी, जाने कैसे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल या एथेनॉल, 10 हजार किमी ड्राइव करने में कौन-सा फ्यूल पड़ेगा सस्ता?
पेट्रोल या एथेनॉल, 10 हजार किमी ड्राइव करने में कौन-सा फ्यूल पड़ेगा सस्ता?
E20 Petrol Engine Damage: अगर E20 पेट्रोल से कार में दिक्कत आए तो क्या करें? जानिए उपभोक्ता के अधिकार
अगर E20 पेट्रोल से कार में दिक्कत आए तो क्या करें? जानिए उपभोक्ता के अधिकार
ABS से लेकर 360° कैमरा तक... मानसून में सबसे ज्यादा काम आते हैं कार के ये फीचर्स
ABS से लेकर 360° कैमरा तक... मानसून में सबसे ज्यादा काम आते हैं कार के ये फीचर्स
Royal Enfield Classic 350 खरीदने वालों की हुई मौज, पहली बार मिलेंगे ये 2 बड़े फीचर्स
Royal Enfield Classic 350 खरीदने वालों की हुई मौज, पहली बार मिलेंगे ये 2 बड़े फीचर्स

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget