एक्सप्लोरर

इलेक्ट्रिक स्कूटर के खरीदारों के लिए सुनहरा मौका, 25 हजार रुपये देकर घर लाएं ऐथर के ये मॉडल

Ather Electric Scooter: एथर के इलेक्ट्रिक स्कूटर को केवल 25 हजार रुपये देकर आसानी से ला सकते हैं. यहां एथर इलेक्ट्रिक स्कूटर को फाइनेंस कराने पर किस्त से जुड़ी सभी डिटेल्स जानिए.

Ather Electric Scooter: अगर आप एक बेहतर इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं और पूरी पेमेंट नहीं चुका सकते, तो आप केवल 25 हजार की डाउन पेमेंट पर भी इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीद सकते हैं. आप एथर के 450X और 450Apex को फाइनेंस कराकर इलेक्ट्रिक स्कूटर के ये मॉडल घर ला सकते हैं. एथर के ये दोनों मॉडल बेहतर रेंज के साथ ही जबरदस्त चार्जिंग की सुविधा भी देते हैं. एथर इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के लिए डाउन पेमेंट के बाद लोन और ईएमआई से जुड़ी सभी जानकारी यहां जानिए.

एथर के मॉडल की हो रही तारीफ

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटरों का क्रेज काफी छाया हुआ है. वहीं, एथर के इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री भी काफी बेहतर होती है. एथर के इलेक्ट्रिक स्कूटर के मॉडल और रेंज लोगों को बेहतर ऑप्शन देते हैं. बेहतर इलेक्ट्रिक स्कूटर की लिस्ट में बजाज, टीवीएस और ओला के साथ में एथर के मॉडल का नाम भी लिया जा सकता है. एथर के ये दोनों मॉडल 450X और 450Apex बेहतर फीचर्स के साथ ही अच्छी बैटरी रेंज भी देते हैं.

एथर के 2 ई-स्कूटर्स की कीमत

एथर के इलेक्ट्रिक स्कूटर जबरदस्त बैटरी रेंज देते हैं. एथर के ये दोनों मॉडल 450X और 450Apex की बैटरी रेंज 150 किलोमीर से 157 किलोमीटर के बीच है. वहीं इन इलेक्ट्रिक स्कूटर की स्पीड 90kmph से लेकर 100kmph तक है. एथर 450X की एक्स-शोरूम प्राइस 1.26 लाख रुपये से 1.29 लाख रुपये के बीच है. वहीं एथर 450Apex का एक्स-शोरूम प्राइस 1.89 लाख रुपये है.

एथर 450X पर 3 साल के लिए लें लोन

एथर 450X के 3.7kWh Gen 3 का एक्स-शोरूम प्राइस 1.36 लाख रुपये है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 25 हजार रुपये की डाउन पेमेंट करने के साथ ही आपको 1.11 लाख रुपये का लोन लेना होगा. अगर आप ये लोन 3 साल के लिए लेते हैं और उस लोन पर 9 फीसदी का ब्याज लगता है, तो अगले तीन साल तक हर महीने आपको 4325 रुपये किस्त के तौर पर चुकाने होंगे. इन तीन सालों में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर मूल राशि से अतिरिक्त आपके करीब 20 हजार रुपये खर्च होंगे.

एथर 450Apex पर 3 साल के लिए लोन लेने पर

एथर इलेक्ट्रिक स्कूटर के एथर 450Apex की ऑन रोड कीमत दो लाख रुपये के करीब है. अगर आप इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए 25 हजार रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपको 1.75 लाख रुपये का लोन लेना होगा. अगर आप ये लोन 3 साल के लिए कराते हैं, तो 5,565 रुपये आपको हर महीने किस्त के तौर पर भरने होंगे. इन तीन सालों में मूल राशि के अतिरिक्त ब्याज के तौर पर आपको 25 हजार रुपये भरने होंगे.

इलेक्ट्रिक स्कूटर पर फाइनेंस की इन दरों में लोन की समय सीमा और ब्याज दर के चलते कुछ अंतर भी देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें

Tata Nexon Dark Edition: टाटा मोटर्स ने लॉन्च की नेक्सन डार्क एडिशन, जानिए कीमत के लिहाज से कैसी है यह SUV 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
नई Pulsar N250SS लॉन्च, फीचर्स ऐसे कि दिल जीत लें
नई Pulsar N250SS लॉन्च, फीचर्स ऐसे कि दिल जीत लें
ब्रॉन्ज लुक में सामने आया Mahindra 2026 Bolero Bold Edition, जानें खासियत
ब्रॉन्ज लुक में सामने आया Mahindra 2026 Bolero Bold Edition, जानें खासियत
ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का
ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget