एक्सप्लोरर

Ather 450S: एथर पेश करेगी किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर 450एस, ओला एस1 एयर से होगा मुकाबला 

450S लॉन्च करने के पीछे कंपनी का उद्देश्य अधिक से अधिक पेट्रोल स्कूटर खरीदारों को इलेक्ट्रिक स्कूटर की ओर आकर्षित करना है और इसकी कीमत को कम रखना इसके लिए सबसे अच्छा तरीका हो सकता है.

Ather Energy: दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी एथर एनर्जी अपनी प्रतिद्वंद्वी ओला के एस1 एयर स्कूटर को टक्कर देने के लिए 450एस नामक एक किफायती मॉडल पेश करेगी. इसमें बड़े बदलाव के तौर पर कम फीचर्स देखने को मिलेंगे, जिससे इसकी कीमत कम करने में मदद मिलेगी. इसमें एथर 450X के मुकाबले कुछ कम सुविधाएं मिलेंगी, जिससे इसकी कीमत कम करके लोगों तक पहुंच बढ़ाई जा सकेगी. 

फीचर्स में होगी कटौती 

उम्मीद की जा रही है कि इस मॉडल में टीएफटी डिस्प्ले जैसे फीचर्स को हटा दिया जाएगा. हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि 450एस की कीमत कितनी रखी जाएगी, क्योंकि एथर ने 450एक्स की रेंज को भी बढ़ाया है. 450X प्रो पैक सभी प्रीमियम फीचर्स और फास्ट चार्जर के साथ आता है, जबकि नया एंट्री लेवल वेरिएंट स्लो चार्जर के साथ आता है. यह भी खुलासा होना बाकी है कि क्या 450S में 450X के इंट्री लेवल वेरिएंट के समान 3.7kWh बैटरी पैक मिलेगा या नहीं. हालांकि 450S का स्लो चार्जर के साथ आना लगभग तय माना जा रहा है. इसके परफॉर्मेंस और ब्लूटूथ या ओटीए अपडेट जैसे फीचर्स में भी कटौती की जाएगी. 

कम होगी कीमत

450S लॉन्च करने के पीछे कंपनी का उद्देश्य अधिक से अधिक पेट्रोल स्कूटर खरीदारों को इलेक्ट्रिक स्कूटर की ओर आकर्षित करना है और इसकी कीमत को कम रखना इसके लिए सबसे अच्छा तरीका हो सकता है. 450S की कीमत 450X के एंट्री लेवल वर्जन से भी कम होगी, जिसकी कीमत 98,000 रुपये है. जल्द ही इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में अधिक जानकारी सामने आएगी. इसका मुकाबला ओला एस 1 एयर के साथ होगा. साथ ही एथर 450 एस एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक स्कूटर स्पेस में टीवीएस आईक्यूब को भी टक्कर देगा.

यह भी पढ़ें :- दो नई एसयूवी तैयार कर रही है लेक्सस, एक की होगी जून में लॉन्चिंग 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?

वीडियोज

Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget